Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»Uncategorized»अमेरिका का दावा : आज करेगा ईरान पर अब तक का सबसे बड़ा हमला
    Uncategorized

    अमेरिका का दावा : आज करेगा ईरान पर अब तक का सबसे बड़ा हमला

    Team JoharBy Team JoharMarch 7, 2026No Comments3 Mins Read3
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    अमेरिका
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Johar Live Desk : अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच जारी जंग का आज आठवां दिन है। इस बीच अमेरिका के वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट ने शनिवार को कहा कि आज रात ईरान पर अब तक का सबसे बड़ा हमला किया जाएगा। इसका मकसद ईरान के मिसाइल लॉन्चर और फैक्ट्रियों को भारी नुकसान पहुँचाना है, ताकि उनकी मिसाइल क्षमता को काफी हद तक कमजोर किया जा सके।

    इजराइल का हमला और आग का दृश्य

    शुक्रवार देर रात इजराइल ने तेहरान के मेहराबाद एयरपोर्ट पर हवाई हमला किया। हमले के बाद एयरपोर्ट पर आग और धुएं का गुबार उठता दिखाई दिया।

    रूस दे रहा ईरान को खुफिया मदद

    खबर है कि रूस इस जंग के दौरान ईरान को खुफिया मदद दे रहा है। मॉस्को ने ईरान को मिडिल-ईस्ट में अमेरिकी युद्धपोतों और विमानों की लोकेशन की जानकारी दी। इससे ईरान अमेरिकी ठिकानों को निशाना बनाने में सक्षम हो रहा है।

    यमन में प्रदर्शन और अमेरिका-इजराइल के झंडे जलाए

    यमन के सना में हूती कार्यकर्ताओं ने ईरान और लेबनान के समर्थन में प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने अमेरिका और इजराइल के झंडे जलाए, जिससे जंग के प्रति उनका विरोध स्पष्ट हुआ।

    ईरान का युद्धपोत भारत में रुका

    ईरान का युद्धपोत IRIS लावन भारत के कोच्चि बंदरगाह पर रुका हुआ है। ANI के अनुसार, जहाज को तकनीकी मदद की जरूरत थी। भारत ने 1 मार्च को इसे डॉक करने की अनुमति दी और 4 मार्च को बंदरगाह पर पहुंचा। जहाज के 183 क्रू मेंबर फिलहाल भारतीय नौसेना की सुविधाओं में ठहरे हुए हैं। IRIS लावन हाल ही में भारत में आयोजित इंटरनेशनल फ्लीट रिव्यू (IFR 2026) और मिलान 2026 अभ्यास में शामिल हुआ था। इससे पहले अमेरिका ने भारत से लौट रहे ईरानी युद्धपोत को श्रीलंका के पास हमला कर डुबो दिया था, जिसमें 87 ईरानी नौसैनिक मारे गए।

    अमेरिका-इजराइल हमले और नुकसान

    अमेरिका और इजराइल के हमलों का ईरान पर गहरा असर पड़ा है। अमेरिकी स्रोतों के अनुसार, अमेरिका इजराइल को लगभग 151.8 मिलियन डॉलर के हथियार मुहैया कराएगा। ईरान में अब तक 1332 लोगों की मौत हो चुकी है और करीब 1300 हमले किए गए हैं। इन हमलों में 14 मेडिकल सेंटर भी निशाना बने हैं। इसके चलते कई इलाकों में पानी और बिजली की सप्लाई ठप हो गई है। दावा किया जा रहा है कि इन हमलों में ईरान के 300 मिसाइल लॉन्चर तबाह हो गए हैं। वहीं, ईरान ने बताया कि कुवैत, बहरीन और UAE में 20 अमेरिकी बेस को नुकसान पहुंचा है।

    दुबई एयरपोर्ट की उड़ानों में गड़बड़ी

    फ्लाइटराडार24 के अनुसार, दुबई जाने वाली कई उड़ानें एयरपोर्ट के ऊपर होल्डिंग पैटर्न में चक्कर काट रही हैं और उन्हें अभी उतरने की अनुमति नहीं मिली। दुबई मीडिया ऑफिस ने बताया कि इंटरसेप्शन के दौरान गिरे मलबे के कारण मामूली घटना हुई, लेकिन स्थिति अब नियंत्रण में है, फ़िलहाल किसी के घायल होने की खबर नहीं है।

    Also Read : घूस लेते इंजीनियर पर CBI का छापा, 50 हजार रुपये के साथ पकड़े गए

    America arms deal Dubai airport flight holding Houthi activists human loss India Iran IRIS Lavan IRIS लावन Israel Kochi port medical center targeted Mehrabad Airport Middle East crisis missile attack Russian intelligence aid US base War water and electricity disrupted Yemen protests अमेरिका अमेरिकी बेस इजराइल ईरान कोच्चि बंदरगाह जंग दुबई एयरपोर्ट पानी बिजली ठप फ्लाइट होल्डिंग भारत मध्य पूर्व संकट मानव हानि मिसाइल हमला मेडिकल सेंटर निशाना मेहराबाद एयरपोर्ट यमन प्रदर्शन रूस खुफिया मदद हथियार सौदा हूती कार्यकर्ता
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleघूस लेते इंजीनियर पर CBI का छापा, 50 हजार रुपये के साथ पकड़े गए
    Next Article हाईकोर्ट ने राम रहीम को पत्रकार हत्याकांड में किया बरी, 3 दोषियों की सजा बरकरार

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    13 सितंबर 1948: जब ‘ऑपरेशन पोलो’ के सिर्फ पांच दिनों ने हमेशा के लिए बदल दिया भारत का नक्शा

    September 13, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    Brics Summit 2026: ब्रिक्स समिट में भारत का असली एजेंडा, डॉलर से दूरी और चीन पर रणनीतिक लगाम

    September 12, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जब शिकागो में गूंजा भारत : नरेंद्रनाथ से विवेकानंद तक की वो कहानी, जिसने इतिहास रच दिया

    September 11, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    भारत में मुस्लिम नहीं चाहिए कहने वाला हिंदू नहीं : न्यूयॉर्क में बोले मोहन भागवत

    August 30, 2026
    Uncategorized

    Breaking : सीजीएल मामले में SIT की बड़ी कार्रवाई, वेबल के दो कर्मी गिरफ्तार

    August 27, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    इसरो की जगह निजी कंपनियों के जिम्मे लॉंच रॉकेट बनाने की जिम्मेदारी, पूरी योजना का बीआईटी मेसरा से है खास कनेक्शन

    August 23, 2026
    Latest Posts

    Johar Live Exclusive : 14वीं JPSC और FRO परीक्षा में लालू यादव की भूमिका पर सीआईडी का बड़ा दावा, 8 लाख का चेक और दूसरे अभ्यर्थी की OMR कॉपी बरामद

    September 21, 2026

    झारखंड : 26 बच्चों की हार्ट सर्जरी का खर्च उठाएगी सरकार, स्वास्थ्य मंत्री बोले- पैसों की कमी से नहीं रुकेगा इलाज

    September 21, 2026

    Johar Live Exclusive : FRO परीक्षा घोटाला : सीआईडी और एफएसएल की जांच में खुलासा, एफआरओ की परीक्षा में धांधली की हुई पुष्टि

    September 21, 2026

    बिहार : जमुई घटना पर मंत्री श्रेयसी सिंह बोलीं- समाज को शर्मसार करने वाली घटना, JDU ने बताया छिटपुट मामला

    September 21, 2026

    रांची में सजेगा बिजनेस का सबसे बड़ा मेला : मोरहाबादी में भूमि पूजन के साथ ‘एक्सपो उत्सव 2026’ की तैयारियां शुरू

    September 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.