Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»घूस लेते इंजीनियर पर CBI का छापा, 50 हजार रुपये के साथ पकड़े गए
    झारखंड

    घूस लेते इंजीनियर पर CBI का छापा, 50 हजार रुपये के साथ पकड़े गए

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkMarch 7, 2026Updated:March 7, 2026No Comments3 Mins Read7
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    धनबाद रेलवे डिवीजन
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Dhanbad : देश के सबसे कमाऊ रेल मंडलों में गिनने जाने वाले पूर्व मध्य रेलवे के धनबाद रेलवे डिवीजन में कल शाम बड़ी कार्रवाई देखने को मिली। केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की विशेष टीम ने डीआरएम कार्यालय में लंबवत कर वरीय मंडल विद्युत अभियता संजीव कुमार को 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। इस कार्रवाई के बाद रेलवे कार्यालय में हड़कंप मच गया। सीबीआई की टीम अभियंता को गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई। इसके बाद देर रात तक उनके कार्यालय और आवास पर तलाशी अभियान चलता रहा।

    संवेदक की शिकायत के बाद हुई कार्रवाई

    मिली जानकारी के अनुसार यह कार्रवाई एक रेल संवेदक की शिकायत के आधार पर की गई। बताया जा रहा है कि संवेदक अवजीत झा ने रेलवे में इलेक्ट्रिक से जुड़े सामान की आपूर्ति और इंस्टॉलेशन का काम किया था। इस काम का कुल बिल करीब 45 लाख रुपये का था। आरोप है कि बिल के भुगतान के लिए वरीय मंडल विद्युत अभियंता संजीव कुमार की ओर से रिश्वत की मांग की जा रही थी। बार-बार पैसे की मांग से परेशान होकर संवेदक ने इसकी शिकायत सीधे सीबीआई से कर दी।

    सत्यापन के बाद बिछाया गया ट्रैप

    शिकायत मिलने के बाद सीबीआई की टीम ने पहले पूरे मामले का सत्यापन किया। जब आरोप सही पाए गए तो अधिकारियों ने योजनाबद्ध तरीके से ट्रैप बिछाया। शुक्रवार को तय योजना के मुताबिक जब संवेदक घूस की रकम लेकर अभियंता के पास पहुंचे, तभी सीबीआई की टीम ने अचानक छापा मार दिया। कार्रवाई इतनी तेजी से हुई कि कार्यालय में मौजूद लोग समझ ही नहीं पाए कि क्या हो रहा है। टीम ने मौके पर ही अभियंता को 50 हजार रुपये लेते हुए पकड़ लिया।

    देर रात तक चली तलाशी

    गिरफ्तारी के बाद सीबीआई की टीम ने अभियंता के कार्यालय और आवास पर भी छापेमारी की। बताया जा रहा है कि रात करीब 11:30 बजे तक दस्तावेजों की जांच होती रही। इस दौरान टीम ने कई अहम दस्तावेज, डिजिटल सबूत और एक प्रिंटर भी जब्त किया है। माना जा रहा है कि इन दस्तावेजों की जांच से मामले में और भी कई अहम सुराग सामने आ सकते हैं।

    सीबीआई करेगी आगे की जांच

    कार्रवाई का नेतृत्व कर रहे सीबीआई के डीएसपी विकास पाठक ने संक्षिप्त जानकारी देते हुए बताया कि शिकायत के आधार पर यह कार्रवाई की गई है। उन्होंने कहा कि इस मामले में एफआईआर दर्ज कर आगे की जांच की जाएगी और जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

    रेलवे महकमे में मचा हड़कंप

    धनबाद रेल मंडल में हुई इस कार्रवाई के बाद रेलवे महकमे में हड़कंप मच गया है। Dhanbad रेल मंडल को देश के सबसे व्यस्त और कमाई वाले मंडलों में से एक माना जाता है। ऐसे में एक वरिष्ठ अभियंता की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तारी से विभाग की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठने लगे हैं। फिलहाल सीबीआई पूरे मामले की जांच में जुटी है और आने वाले दिनों में इस मामले में और खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।

    Also Read : रांची विश्वविद्यालय के कॉलेजों में शिक्षकों की भारी कमी, छात्रों को झेलनी पड़ रही परेशानी

    bribery case CBI Raid CBI Trap Case Dhanbad News Dhanbad Railway Division East Central Railway Jharkhand news Railway Corruption Railway Engineer Bribe Case Sanjeev Kumar Engineer
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleघर के झगड़े में युवक ने उठाया खतरनाक कदम, जानें पूरा मामला
    Next Article अमेरिका का दावा : आज करेगा ईरान पर अब तक का सबसे बड़ा हमला

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    ‘हर किसान तक पहुंचे सरकारी योजना’… कृषि विभाग की समीक्षा में हेमंत सोरेन के बड़े निर्देश

    July 17, 2026
    खेल-सिनेमा

    विश्व कप में झारखंड का चौका, सलीमा कप्तान, टीम इंडिया में 4 बेटियां

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    100 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने छोड़ा ISRO, क्या खतरे में पड़ जाएगा गगनयान मिशन ?

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    श्रावणी मेला 2026: सुरक्षा का मास्टर प्लान तैयार, भीड़, आतंक और अपराध… हर मोर्चे पर रहेगी नजर

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    फर्जी बैंक गारंटी से 55 करोड़ भुगतान का आरोप, बाबूलाल ने CM को लिखा पत्र

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जामताड़ा : सदर अस्पताल में डॉक्टरों की हड़ताल, ओपीडी ठप, बिना भर्ती लौटी गर्भवती

    July 17, 2026
    Latest Posts

    ‘हर किसान तक पहुंचे सरकारी योजना’… कृषि विभाग की समीक्षा में हेमंत सोरेन के बड़े निर्देश

    July 17, 2026

    अपहरण, फिरौती और धमकी… 12 घंटे में रांची पुलिस ने रेस्क्यू की 5 साल की बच्ची

    July 17, 2026

    विश्व कप में झारखंड का चौका, सलीमा कप्तान, टीम इंडिया में 4 बेटियां

    July 17, 2026

    चिता पर लेटीं आदिवासी महिलाएं, आखिर क्यों उठी ‘मौत या न्याय’ की मांग?

    July 17, 2026

    100 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने छोड़ा ISRO, क्या खतरे में पड़ जाएगा गगनयान मिशन ?

    July 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.