Jamshdpur : जमशेदपुर के बागबेड़ा इलाके में एक दिल दहला देने वाली घटना हुई है। कीताडीह ग्वालापट्टी में एक 24 साल के युवक ने गुस्से में आकर अपने गले की नस काट ली। ये सब पुलिस के सामने ही हो गया, जिससे मौके पर हड़कंप मच गया। युवक की हालत अभी भी बहुत नाजुक बनी हुई है।
नशे की वजह से शुरू हुआ घर में बवाल
घटना बीती देर रात की है, वह कीताडीह ग्वालापट्टी का रहने वाला अमित सिंह डीवीसी के एक ठेकेदार के साथ बिजली मीटर लगाने का काम करता है। दिनभर नशे में रहने के कारण घरवालों के साथ इसी बात पर झगड़ा चलता रहा। भाई बिल्लू सिंह ने बताया कि पूरे दिन घर में तनाव बना रहा। अमित को समझाने की बहुत कोशिश की गई, लेकिन वो मानने को तैयार नहीं था। झगड़ा बढ़ता ही जा रहा था।
पुलिस को बुलाया, तो भड़क गया युवक
बीती देर रात हालात बेकाबू होने लगा तो परिवार ने बागबेड़ा थाना पुलिस को खबर कर दी। पुलिस मौके पर पहुंची और घर के बाहर परिजनों से बात करके मामले को शांत करने की कोशिश करने लगी। लेकिन अमित को पुलिस के आने से बहुत गुस्सा आ गया। वो पुलिस बुलाए जाने से इतना भड़क गया कि अचानक किसी धारदार चीज से अपने गले पर वार कर दिया। गले की नस कट गई और खून बहने लगा।
अफरा-तफरी मच गई, तुरंत अस्पताल ले गए
घटना होते ही सब लोग घबरा गए। परिजन और पड़ोसी मिलकर उसे फौरन संभाला और एमजीएम अस्पताल (महात्मा गांधी मेमोरियल हॉस्पिटल) पहुंचाए। डॉक्टरों ने तुरंत उसका इलाज शुरू किया, लेकिन हालत अभी भी चिंताजनक बताई जा रही है। उसे आईसीयू में निगरानी में रखा गया है।
पुलिस ने शुरू की जांच
पुलिस अब पूरे मामले की छानबीन में जुटी हुई है। परिजनों से बात करके घटना के सारे कारणों का पता लगाया जा रहा है। नशे की लत और घरेलू विवाद जैसी बातें सामने आ रही हैं, लेकिन पुलिस हर पहलू पर गौर कर रही है।
Also Read : रांची विश्वविद्यालय के कॉलेजों में शिक्षकों की भारी कमी, छात्रों को झेलनी पड़ रही परेशानी

