Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»रैयतों के हक की लड़ाई लेकर राज्यपाल के पास पहुंचीं अंबा प्रसाद
    झारखंड

    रैयतों के हक की लड़ाई लेकर राज्यपाल के पास पहुंचीं अंबा प्रसाद

    Team JoharBy Team JoharJanuary 31, 2026Updated:January 31, 2026No Comments2 Mins Read4
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    राज्यपाल
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : झारखंड में बिगड़ती प्रशासनिक व्यवस्था, विस्थापन और बड़े उद्योगों द्वारा रैयतों के शोषण को लेकर पूर्व विधायक अंबा प्रसाद ने राज्यपाल से मुलाकात की और ज्ञापन सौंपा। अंबा प्रसाद ने आरोप लगाया कि भारत रत्न और महारत्न कंपनियों के नाम पर एनटीपीसी, सीसीएल जैसी बड़ी कंपनियां रैयतों का खुलेआम शोषण कर रही हैं। उन्होंने कहा कि प्रशासन की मिलीभगत से रैयतों को जबरदस्ती काम कराया जा रहा है।

    पूर्व विधायक ने बताया कि रैयतों को न तो उचित मुआवजा दिया जा रहा है और न ही पुनर्वास की कोई व्यवस्था है। रोजगार के मामले में भी लोगों के अधिकारों का हनन किया जा रहा है। जो लोग अपने हक की मांग करते हैं, उन्हें झूठे मुकदमों में फंसाकर जेल भेजा जा रहा है। उन्होंने कहा कि रोजाना 15 से 30 लोग जेल जा रहे हैं और यह सिलसिला लगातार जारी है।

    अंबा प्रसाद ने कहा कि एफआईआर की जांच से यह स्पष्ट होता है कि यह पूरी प्रक्रिया पहले से तय स्क्रिप्ट के अनुसार चल रही है, ताकि लोगों की आवाज दबाई जा सके। उन्होंने यह भी कहा कि वे इस अन्याय को सहन नहीं करेंगे और न्यायालय व धरातल दोनों जगह इसकी लड़ाई लड़ेंगे।

    पूर्व विधायक ने बताया कि ज्ञापन राज्य में चल रहे शोषण और विस्थापन की वास्तविक स्थिति को सामने लाने के उद्देश्य से राज्यपाल को सौंपा गया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर भी पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, “आज माननीय पूर्व मंत्री श्री योगेंद्र साव जी के नेतृत्व में भू-रैयतों के एक प्रतिनिधिमंडल ने महामहिम राज्यपाल से मुलाकात कर उन्हें बड़कागाँव, केरेडारी और आसपास के क्षेत्रों में व्याप्त गंभीर संकट से अवगत कराया।”

    न्याय की गुहार: झारखंड के जल-जंगल-जमीन की रक्षा के लिए राजभवन , रांची 📍में दस्तक!

    आज माननीय पूर्व मंत्री श्री योगेंद्र साव जी के नेतृत्व में भू-रैयतों के एक प्रतिनिधिमंडल ने महामहिम राज्यपाल से मुलाकात कर उन्हें बड़कागाँव, केरेडारी और आसपास के क्षेत्रों में व्याप्त गंभीर संकट… pic.twitter.com/FPiPVyciKg

    — Amba Prasad (@AmbaPrasadINC) January 31, 2026

    Also Read : दिवंगत अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार बनीं महाराष्ट्र की डिप्टी सीएम, ली शपथ

     

    administrative crisis Amba Prasad CCL Compensation Court displacement employment exploitation of landowners Governor jharkhand large industries NTPC social issues अंबा प्रसाद एनटीपीसी झारखंड न्यायालय बड़े उद्योग मुआवजा राज्यपाल रैयतों का शोषण रोजगार विस्थापन सामाजिक मुद्दे सीसीएल
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleदिवंगत अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार बनीं महाराष्ट्र की डिप्टी सीएम, ली शपथ
    Next Article लालू यादव समेत पांच चढ़े रांची पुलिस के हत्थे, हथियार और ब्राउन शुगर जब्त

    Related Posts

    खेल-सिनेमा

    विश्व कप में झारखंड का चौका, सलीमा कप्तान, टीम इंडिया में 4 बेटियां

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    श्रावणी मेला 2026: सुरक्षा का मास्टर प्लान तैयार, भीड़, आतंक और अपराध… हर मोर्चे पर रहेगी नजर

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    फर्जी बैंक गारंटी से 55 करोड़ भुगतान का आरोप, बाबूलाल ने CM को लिखा पत्र

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जामताड़ा : सदर अस्पताल में डॉक्टरों की हड़ताल, ओपीडी ठप, बिना भर्ती लौटी गर्भवती

    July 17, 2026
    क्राइम

    धनबादः नवोदय विद्यालय के छात्र की तीन घंटों तक बेल्ट से पिटाई, हालत गंभीर

    July 17, 2026
    क्राइम

    मिसिर बेसरा का करीबी 25 लाख इनामी अजय महतो गिरफ्तार, नक्सल नेटवर्क को बड़ा झटका

    July 17, 2026
    Latest Posts

    विश्व कप में झारखंड का चौका, सलीमा कप्तान, टीम इंडिया में 4 बेटियां

    July 17, 2026

    चिता पर लेटीं आदिवासी महिलाएं, आखिर क्यों उठी ‘मौत या न्याय’ की मांग?

    July 17, 2026

    100 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने छोड़ा ISRO, क्या खतरे में पड़ जाएगा गगनयान मिशन ?

    July 17, 2026

    श्रावणी मेला 2026: सुरक्षा का मास्टर प्लान तैयार, भीड़, आतंक और अपराध… हर मोर्चे पर रहेगी नजर

    July 17, 2026

    फर्जी बैंक गारंटी से 55 करोड़ भुगतान का आरोप, बाबूलाल ने CM को लिखा पत्र

    July 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.