Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»लालू यादव समेत पांच चढ़े रांची पुलिस के हत्थे, हथियार और ब्राउन शुगर जब्त
    जोहार ब्रेकिंग

    लालू यादव समेत पांच चढ़े रांची पुलिस के हत्थे, हथियार और ब्राउन शुगर जब्त

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkJanuary 31, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    लालू
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : रांची के सुखदेवनगर पुलिस ने अवैध हथियार और ब्राउन शुगर के साथ पांच युवकों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवकों में हिमांशु यादव उर्फ लालू यादव, अनिकेत पाठक, निहाल पांडेय, नीरज कुमार और राहुल बड़ाईक शामिल हैं। सभी सुखदेवनगर थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। इन लोगों को बीती देर रात करीब सवा एक बजे चूड़ी सेंटर गली, बाबा अस्पताल के सामने एक मकान से दबोचा गया है। इस बात का खुलासा रांची के सिटी एसपी पारस राणा ने किया।

    सिटी एसपी पारस राणा ने मीडिया को बताया कि रांची एसएसपी राकेश रंजन को इंफॉर्मेशन मिली थी कि हिमांशु यादव उर्फ लालू यादव के घर में कुछ युवक इकट्ठा होकर आपराधिक वारदात की प्लानिंग कर रहे हैं। मिली इंफॉर्मेशन पर एसएसपी राकेश रंजन के निर्देश पर सिटी एसपी पारस राणा की देखरेख और कोतवाली डीएसपी के नेतृत्व में टीम गठित की गयी। गठित टीम ने देर रात बताये गये लोकेशन पर रेड मारी। पुलिस को देखते ही मौके पर मौजूद लड़के भागने लगे। पुलिस ने घेराबंदी कर पांच युवकों को पकड़ लिया, जबकि दो आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकलने में कामयाब रहे।

    तलाशी के दौरान हिमांशु यादव के पास से मेड इन यूएसए लिखा एक देशी पिस्तौल और तीन जिंदा गोली बरामद की गई। वहीं नीरज कुमार के पास से 15 पुड़िया ब्राउन शुगर और 40 हजार रुपये नकद मिले। निहाल पांडेय और राहुल बड़ाईक के पास से भी ब्राउन शुगर की पुड़िया बरामद की गई। पुलिस ने मौके से कुल 34 पुड़िया ब्राउन शुगर, चार मोबाइल फोन, 40 हजार रुपये नकद, एक स्कूटी और एक बुलेट बाइक जब्त की है। बरामद मादक पदार्थ का कुल वजन लगभग चार ग्राम बताया गया है। सभी को गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं, बरामद सभी सामानों को जब्त कर लिया गया।

    सिटी एसपी ने बताया कि मुख्य आरोपी हिमांशु यादव पर पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। वहीं निहाल पांडेय का भी आपराधिक इतिहास रहा है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

    इन लोगों को गिरफ्तार करने में कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोय, एसआई महेश मुंडा, सहावीर उरांव, बंजरंग टोप्पो, बबलु बेसरा, अमित कुमार दास और एएसआई कृष्णा राम की भूमिका सराहनीय रही।

    Also Read : रैयतों के हक की लड़ाई लेकर राज्यपाल के पास पहुंचीं अंबा प्रसाद

    Lalu Yadav and four others arrested by Ranchi police; weapons and brown sugar seized. लालू यादव समेत पांच चढ़े रांची पुलिस के हत्थे हथियार और ब्राउन शुगर जब्त
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरैयतों के हक की लड़ाई लेकर राज्यपाल के पास पहुंचीं अंबा प्रसाद
    Next Article सीसीएल ने 201 कर्मियों को सम्मान और भावनाओं के साथ दी विदाई

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    जेएमएम बनाम बीजेपीः चार दिनों का प्यार ओ रब्बा, मिलने की उम्मीद, लेकिन फिर से लंबी जुदाई

    July 5, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    रामगढ़ पुलिस की डिजिटल स्ट्राइक, 1971 चार्जशीटेड अपराधियों की बनेगी ऑनलाइन प्रोफाइल

    July 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    श्रावणी मेला 2026 में VIP दर्शन पर रोक, क्या है झारखंड-बिहार का साझा रोडमैप

    July 4, 2026
    Latest Posts

    जेएमएम बनाम बीजेपीः चार दिनों का प्यार ओ रब्बा, मिलने की उम्मीद, लेकिन फिर से लंबी जुदाई

    July 5, 2026

    रामगढ़ पुलिस की डिजिटल स्ट्राइक, 1971 चार्जशीटेड अपराधियों की बनेगी ऑनलाइन प्रोफाइल

    July 4, 2026

    श्रावणी मेला 2026 में VIP दर्शन पर रोक, क्या है झारखंड-बिहार का साझा रोडमैप

    July 4, 2026

    “पादरी पास्टर का प्रवेश सख्त मना है”…  IRS निशा उरांव ने क्यों बताया ऐतिहासिक शुरुआत

    July 4, 2026

    क्या अयोध्या के बाद अब बद्रीनाथ धाम में भी हो रही चढ़ावा चोरी?

    July 4, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.