Ranchi : सीसीएल यानी सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड मुख्यालय में शनिवार को एक भव्य और गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में जनवरी 2026 में सेवानिवृत्त होने वाले 16 कर्मियों को सम्मानपूर्वक विदाई दी गई। मुख्यालय के अलावा सीसीएल के विभिन्न क्षेत्रों में भी सेवानिवृत्त कर्मियों को उनके-अपने क्षेत्रों में आयोजित कार्यक्रमों के माध्यम से ससम्मान विदा किया गया। इस प्रकार, कुल 201 कर्मियों को आज विभिन्न कार्यक्रमों में विदाई दी गई।
समारोह में एक लघु फिल्म का प्रदर्शन किया गया, जिसमें सेवानिवृत्त कर्मियों ने अपने सेवाकाल के अनुभव, यादें और भावनाएं साझा कीं। मुख्यालय से सेवानिवृत्त कर्मियों में अजीत सिंह, रमेश कुमार, ओम प्रकाश प्रसाद, बासुदेव रजक, अरुण कुमार सिंह, धर्मेंद्र प्रसाद, नवीन कुमार झा, रीना दत्ता, मंजुला सिंह, कृष्णा चरण बैठा, अमल देव राय, सनिता राम, जयधन तुरी, रामाशराय और सुरेश टोप्पो शामिल थे।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सीसीएल CMD निलेंदु कुमार सिंह, निदेशक (मानव संसाधन) हर्ष नाथ मिश्र, निदेशक (तकनीकी/संचालन) चंद्र शेखर तिवारी, निदेशक (योजना एवं परियोजना) अनुप हंजुरा और मुख्य सतर्कता अधिकारी (CVO) पंकज कुमार उपस्थित रहे।

CMD निलेंदु कुमार सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि सीसीएल परिवार के लिए यह गर्व की बात है कि सभी कर्मियों ने अपने सेवाकाल में निष्ठा और समर्पण के साथ काम किया। उन्होंने कहा कि उनका योगदान आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है और सेवानिवृत्ति के बाद भी अपने अनुभव और ज्ञान का उपयोग समाज और जनहित के कार्यों में करना चाहिए।
समारोह में विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी और सेवानिवृत्त कर्मियों के परिजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी सेवानिवृत्त कर्मियों को शॉल, पुष्पगुच्छ और स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानपूर्वक विदाई दी गई।
Also Read : लालू यादव समेत पांच चढ़े रांची पुलिस के हत्थे, हथियार और ब्राउन शुगर जब्त


