Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    15 May, 2026 ♦ 3:56 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»बिना लाइसेंस के चल रहे अवैध 50 ईंट भट्ठों को नोटिस
    जोहार ब्रेकिंग

    बिना लाइसेंस के चल रहे अवैध 50 ईंट भट्ठों को नोटिस

    Rudra ThakurBy Rudra ThakurJanuary 31, 2026No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    ईंट
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ramgarh : रामगढ़ में अवैध तरीके से ईंट भट्ठों का संचालन बड़े पैमाने पर हो रहा है। डीसी फैज अक अहमद मुमताज के निर्देश पर जब खनन विभाग ने जांच शुरू की तो अवैध कारोबार की परत दर परत खुलने लगी। पता चला कि बिना लाइसेंस के ही ईंट भट्ठों का संचालन हो रहा है। उनकी संख्या दो या चार नहीं बल्कि सैकड़ों में हैं। खनन विभाग की ओर से चलाए गए जांच अभियान के बाद सबसे पहले 30 ईंट भट्ठा मालिकों को नोटिस जारी किया गया था। जांच का दूसरा चरण शुरू हुआ तो उसमें भी 20 से अधिक ईंट भट्ठा मालिक का नाम उजागर हो गया। अभी तक के जांच में लगभग 50 लोगों को जिला खानन पदाधिकारी ने नोटिस जारी किया है।

    जिला खनन पदाधिकारी की ओर से जारी किए गए नोटिस में स्पष्ट लिखा गया है कि ईंट भट्ठा स्थल का निरीक्षण करने पर पता चला कि बिना लाइसेंस के ही ईंट भट्ठा का संचालन हो रहा है। इससे झारखंड लघु खनिज समानुदान नियमावली और झारखंड लघु खनिज समानुदान 2017 का उल्लंघन है। इससे पहले भी कई बार शो कॉज कर ईंट भट्ठा संचालकों को नोटिस किया जा चुका है।

    जिला खनन पदाधिकारी ने ईंट भट्ठा संचालकों को नोटिस देकर 7 दिनों के अंदर जवाब मांगा है। डीएमओ ने तीन बिंदुओं पर ध्यान आकर्षित कराया है। इसमें ईंट मिट्टी लाइसेंस प्राप्त किए जाने के लिए दाखिल वैधानिक आवेदन अनुलग्नक की प्रति, स्वामित्व, डीएमएफटी और अन्य वैधानिक शुल्क की भुगतान से संबंधित साक्ष्य, आवेदित अनुज्ञप्ति स्थल के बाबत माइनिंग प्लान, ईसी एवं सीटीओ की प्रति लगाने की बात कही गई है।

    इलाके में जिन लोगों को नोटिस जारी किया गया है उनमें पतरातू प्रखंड में दानिश राजा, फिरोज अंसारी, परवेज आलम अंसारी, विजय बेदिया, राजेश कुमार शर्मा, सुनील कुमार दांगी, उमेश मुंडा, आशुतोष सिंह, राजन यादव, संजय कुमार, ललक बेदिया, खुर्शीद आलम, नुरुल्लाह अंसारी, गंगाधर प्रसाद दांगी, अमानुल्लाह अंसारी, गौतम कुमार, नईम अंसारी, रामा मुंडा, रामगढ़ प्रखंड में फंटू साव, राजेंद्र कुमार बरेलीया, भूपनाथ महतो, मनीष कुमार सिंह, राकेश कुमार, सतीश गुप्ता, रविंद्र कुमार, संतोष कुमार महतो, अजय सिंह उर्फ आजाद सिंह, पंकज कुमार, अरविंद कुमार, राजेश शर्मा, अजीत कुमार मेहता, बबलू मांझी, बीरबल प्रसाद मेहता, वीरेंद्र कुमार साहू, विकास कुमार, राजकुमार महतो, सुरेश महतो, राजेंद्र महतो, बसंत कुशवाहा, राम सिंह, महेंद्र प्रसाद, जगन्नाथ महतो, शेख माकूब, गुलटेन यादव का नाम शामिल है।

    Also Read : लालू यादव समेत पांच चढ़े रांची पुलिस के हत्थे, हथियार और ब्राउन शुगर जब्त

    Notices issued to 50 illegal brick kilns operating without licenses. ईंट बिना लाइसेंस के चल रहे अवैध 50 ईंट भट्ठों को नोटिस
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसीसीएल ने 201 कर्मियों को सम्मान और भावनाओं के साथ दी विदाई
    Next Article जामताड़ा में ‘प्रतिभा पल्लव’ प्रदर्शनी, विद्यार्थियों की सृजनात्मक सोच और नवाचार ने खींचा ध्यान

    Related Posts

    जामताड़ा

    मिहिजाम में शराब तस्करों पर पुलिस का शिकंजा, भारी मात्रा में विदेशी शराब के साथ 5 गिरफ्तार

    May 15, 2026
    क्राइम

    गोड्डा में दिल दहला देने वाली घटना, 3 साल के मासूम की बोरे में मिली बॉडी

    May 15, 2026
    झारखंड

    हेमंत सरकार को घेरने के लिए बीजेपी ने कसी कमर, आंदोलन की रणनीति तैयार

    May 15, 2026
    Latest Posts

    मिहिजाम में शराब तस्करों पर पुलिस का शिकंजा, भारी मात्रा में विदेशी शराब के साथ 5 गिरफ्तार

    May 15, 2026

    LPG गैस के नाम पर APK फाइल भेजता था साइबर अपराधी, जामताड़ा पुलिस ने तीन को दबोचा

    May 15, 2026

    गोड्डा में दिल दहला देने वाली घटना, 3 साल के मासूम की बोरे में मिली बॉडी

    May 15, 2026

    हेमंत सरकार को घेरने के लिए बीजेपी ने कसी कमर, आंदोलन की रणनीति तैयार

    May 15, 2026

    रांची पुलिसिंग में तबादला, जयदीप बने बुंडू व मनोज ओरमांझी के नए थाना प्रभारी

    May 15, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.