Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»जामताड़ा में ‘प्रतिभा पल्लव’ प्रदर्शनी, विद्यार्थियों की सृजनात्मक सोच और नवाचार ने खींचा ध्यान
    झारखंड

    जामताड़ा में ‘प्रतिभा पल्लव’ प्रदर्शनी, विद्यार्थियों की सृजनात्मक सोच और नवाचार ने खींचा ध्यान

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkJanuary 31, 2026No Comments2 Mins Read3
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    जामताड़ा
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Jamtara : जामताड़ा के प्रतिष्ठित सेंट एंथोनी विद्यालय परिसर में शनिवार को आयोजित “प्रतिभा पल्लव” प्रदर्शनी विद्यार्थियों की रचनात्मकता और नवाचार का सजीव उदाहरण बनी। भव्य और सुव्यवस्थित ढंग से आयोजित इस प्रदर्शनी में छात्रों की वैज्ञानिक सोच, कल्पनाशीलता और प्रस्तुतीकरण क्षमता साफ नजर आई। प्रदर्शनी में विज्ञान, कला, सामाजिक विज्ञान, पर्यावरण संरक्षण और आधुनिक तकनीक से जुड़े कई आकर्षक मॉडल, चार्ट और प्रोजेक्ट प्रस्तुत किए गए। छात्रों ने अपने विचारों को सरल और प्रभावी तरीके से समझाकर आगंतुकों को प्रभावित किया। अतिथियों ने स्टॉल का निरीक्षण कर विद्यार्थियों से संवाद भी किया।

    कार्यक्रम का उद्घाटन अतिथियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। मुख्य अतिथि प्रसिद्ध चिकित्सक एवं ब्लड बैंक इंचार्ज डॉ. निलेश कुमार रहे। उनके साथ समाजसेवी तरुण कुमार गुप्ता, चमेली देवी, विजन ई की सेक्रेटरी अपर्णा भंडारी, ईला फाउंडेशन के अध्यक्ष डॉ. पी. के. सरखेल, सेवानिवृत्त प्रोफेसर पार्थो कुमार बोस, सेवानिवृत्त शिक्षिका अरुणा दास, राजा नित्यानंद सिंह, राजा अजीत सिंह सहित विभिन्न शिक्षण संस्थानों के निदेशक, प्राचार्य, शिक्षक और अभिभावक उपस्थित थे।

    अतिथियों ने विद्यार्थियों की मेहनत और शिक्षकों के मार्गदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन छात्रों में आत्मविश्वास, तार्किक सोच और व्यावहारिक ज्ञान को बढ़ावा देते हैं। अपने संबोधन में डॉ. निलेश कुमार ने कहा कि शिक्षा केवल पुस्तकों तक सीमित नहीं होनी चाहिए, बल्कि विद्यार्थियों में जिज्ञासा, प्रयोग और नवाचार की भावना का विकास भी उतना ही जरूरी है। उन्होंने शिक्षकों को समाज निर्माण की मजबूत नींव बताया।

    विद्यालय के मुख्य संरक्षक डॉ. दुर्गादास भंडारी ने कहा कि संस्थान विद्यार्थियों में संस्कार, अनुशासन और नैतिक मूल्यों के विकास के लिए लगातार प्रयास कर रहा है। निदेशक डॉ. चंचल भंडारी ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए शैक्षणिक, सह-शैक्षणिक और खेलकूद में मिली उपलब्धियों की जानकारी दी और विद्यालय के भविष्य के विजन पर प्रकाश डाला।

    इस अवसर पर राज्य और जिला स्तर की खेलकूद प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित भी किया गया, जिससे छात्रों का उत्साह बढ़ा। समापन सत्र में विद्यालय के प्राचार्य लारेब खान ने धन्यवाद ज्ञापन करते हुए सभी अतिथियों, अभिभावकों, शिक्षकों, कर्मचारियों और विद्यार्थियों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि सभी के सहयोग से “प्रतिभा पल्लव” एक प्रेरणादायी और यादगार आयोजन बन सका। कार्यक्रम में डॉ. कंचन कुमार मंडल, चंचल राय, पुष्पलता कुमारी, झारखंड बंगाली एसोसिएशन के पदाधिकारी सहित विद्यालय परिवार के सभी सदस्य मौजूद रहे।

    Also Read : जामताड़ा के 2 खिलाड़ी झारखंड टीम में चयनित, 35वीं सब जूनियर राष्ट्रीय खो-खो प्रतियोगिता में लेंगे हिस्सा

    drawing significant attention. The 'Pratibha Pallav' exhibition in Jamtara showcased the creative thinking and innovation of students जामताड़ा में ‘प्रतिभा पल्लव’ प्रदर्शनी विद्यार्थियों की सृजनात्मक सोच और नवाचार ने खींचा ध्यान
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबिना लाइसेंस के चल रहे अवैध 50 ईंट भट्ठों को नोटिस
    Next Article 32वां तिरोधान धाम महोत्सव शुरू, गांव में छाया भक्ति का माहौल

    Related Posts

    क्राइम

    JSSC परीक्षा में कथित अनियमितता की जांच तेज, SIT ने 37 संदिग्धों से की पूछताछ

    August 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिव : जेएसएससी सीजीएल परीक्षा की जांच के लिए गठित एसआइटी का विस्तार, अब छह आइपीएस सहित 17 पुलिस अधिकारी करेंगे जांच

    August 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड गृह रक्षा वाहिनी में भर्ती: सफल अभ्यर्थियों के मूल दस्तावेजों का होगा सत्यापन, 24 अगस्त से शुरू होगी प्रक्रिया

    August 20, 2026
    क्राइम

    15 हजार रुपये रिश्वत लेते बंदगांव थाना प्रभारी गिरफ्तार, NDPS केस से नाम हटाने के लिए मांगे थे पैसे

    August 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC 11वीं-13वीं और फूड सेफ्टी नियुक्ति रद्द मामले पर हाईकोर्ट ने लगाई रोक

    August 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : हजारीबाग में प्रशिक्षण ले रहे 43 अभ्यर्थियों ने छोड़ा ट्रेनिंग कैंप, जानें कौन-कौन हैं ये लोग

    August 20, 2026
    Latest Posts

    बिहार : मुजफ्फरपुर AK-47 बरामदगी मामले में NIA की बड़ी कार्रवाई, फरार आरोपी भैरव त्रिपाठी गिरफ्तार

    August 20, 2026

    JSSC परीक्षा में कथित अनियमितता की जांच तेज, SIT ने 37 संदिग्धों से की पूछताछ

    August 20, 2026

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिव : जेएसएससी सीजीएल परीक्षा की जांच के लिए गठित एसआइटी का विस्तार, अब छह आइपीएस सहित 17 पुलिस अधिकारी करेंगे जांच

    August 20, 2026

    झारखंड गृह रक्षा वाहिनी में भर्ती: सफल अभ्यर्थियों के मूल दस्तावेजों का होगा सत्यापन, 24 अगस्त से शुरू होगी प्रक्रिया

    August 20, 2026

    15 हजार रुपये रिश्वत लेते बंदगांव थाना प्रभारी गिरफ्तार, NDPS केस से नाम हटाने के लिए मांगे थे पैसे

    August 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.