Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»क्राइम»पलामू सेंट्रल जेल में शिफ्ट हुआ अमन साव, स्पेशल सेल में अकेले रहेगा डॉन
    क्राइम

    पलामू सेंट्रल जेल में शिफ्ट हुआ अमन साव, स्पेशल सेल में अकेले रहेगा डॉन

    Team JoharBy Team JoharOctober 12, 2023No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    पलामू : झारखंड के कुख्यात डॉन अमन साव को पलामू सेंट्रल जेल में शिफ्ट कर दिया गया है. अमन साव को पुलिस मुख्यालय के निर्देश के बाद चाईबासा से पलामू सेंट्रल जेल शिफ्ट किया गया है. पलामू सेंट्रल जेल के अधीक्षक जितेंद्र कुमार ने अमन साव को पलामू सेंट्रल जेल में शिफ्ट करने की पुष्टि की है.

    सीसीटीवी से होगी जेल में मॉनिटरिंग

    अमन साव को पलामू सेंट्रल जेल के स्पेशल सेल में रखा गया है, जहां सीसीटीवी के माध्यम से मॉनिटरिंग की जाएगी. अमन साव स्पेशल सेल में अकेले रहेगा. कुछ दिनों पहले पुलिस मुख्यालय की तरफ से यह निर्देश जारी किया गया था कि अमन साव को किसी भी जेल में तीन महीने से अधिक समय तक नहीं रखा जाएगा. करीब 11 महीना पहले अमन साव को पलामू सेंट्रल जेल से चाईबासा शिफ्ट किया गया था. गौरतलब हो कि पहले भी अमन साव की ओर से पलामू सेंट्रल जेल के अधीक्षक को धमकी दी गई थी. पूरे मामले में मेदिनीनगर टाउन थाना में एफआईआर भी दर्ज है.

    70 से अधिक एफआईआर

    कुख्यात अपराधी अमन साव एनआईए के कई मामलों का आरोपी है. झारखंड के विभिन्न इलाकों में 70 से अधिक एफआईआर दर्ज हैं. अमन साव पर पलामू, लातेहार, हजारीबाग, रांची, रामगढ़, धनबाद समेत कई इलाकों में एफआईआर दर्ज है. अमन साव पर पलामू में रेलवे के थर्ड लाइन बना रही कंस्ट्रक्शन कंपनी से रंगदारी मांगने का भी आरोप है.

    सेंट्रल जेल में बढ़ी सिक्योरिटी

    अमन साव के पलामू सेंट्रल जेल में शिफ्ट किए जाने के बाद से इलाके में पुलिस ने भी सुरक्षा को बढ़ा दी है. सेंट्रल जेल के बाहर अतिरिक्त पुलिस अधिकारी और जवानों को तैनात किया गया है. सेंट्रल जेल में आने जाने-वाले एक-एक व्यक्ति की मॉनिटरिंग की जा रही है. मुलाकातियों का पूरा बायोडाटा तैयार किया जा रहा है.

    70 से अधिक एफआईआर दर्ज accused in many NIA cases too Aman shifted to Palamu Jail Don Aman Sao Jharkhand crime update Jharkhand Latest News Jharkhand Today News Johar Breaking Johar Live more than 70 FIRs registered Palamu Central Jail एनआइए के भी कई मामलों में आरोपी जोहार ब्रेकिंग जोहार लाइव झारखंड क्राइम अपडेट झारखंड टूडे न्यूज झारखंड लेटेस्ट न्यूज डॉन अमन साव पलामू जेल शिफ्ट हुआ अमन पलामू सेंट्रल जेल
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसरकारी स्कूलों में होंगी चित्रकला प्रतियोगिता, जीतने वाले को मिलेगा नकद पुरस्कार, जानें क्या है जीत की राशि 
    Next Article …तो इन 15 घरों पर चलेगा बुलडोजर, जिला प्रशासन ने दिया अल्टीमेटम

    Related Posts

    JPSC / JSSC

    सीआईडी की जांच में खुलासा, जेपीएससी के अभ्यर्थियों को ब्लैकमेल कर वसूली के लिए अभय तिवारी ने तैयार किया था सिंडिकेट

    September 12, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : कैंसर मरीजों को मिलेगी राहत, 6 रेडिएशन और 5 मेडिकल कॉलेजों में खुलेंगे डे-केयर सेंटर

    September 11, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    छात्र आंदोलन की हिंसा की जांच कर रही समिति एफआईआर का आदेश नहीं दे सकती : सुप्रीम कोर्ट

    September 11, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    नेतरहाट आवासीय विद्यालय में प्राचार्य पद को लेकर घमासान

    September 11, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार बाढ़: 14 जिलों में 44 लाख लोग प्रभावित, गंगा समेत कई नदियां खतरे के निशान से ऊपर

    September 11, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    नेपाल जलप्रलय : 1385 जिंदगियां लील गई बाढ़, 5130 अब भी लापता, 21 हजार जवान संभाल रहे मोर्चा

    September 11, 2026
    Latest Posts

    सीआईडी की जांच में खुलासा, जेपीएससी के अभ्यर्थियों को ब्लैकमेल कर वसूली के लिए अभय तिवारी ने तैयार किया था सिंडिकेट

    September 12, 2026

    झारखंड : कैंसर मरीजों को मिलेगी राहत, 6 रेडिएशन और 5 मेडिकल कॉलेजों में खुलेंगे डे-केयर सेंटर

    September 11, 2026

    छात्र आंदोलन की हिंसा की जांच कर रही समिति एफआईआर का आदेश नहीं दे सकती : सुप्रीम कोर्ट

    September 11, 2026

    नेतरहाट आवासीय विद्यालय में प्राचार्य पद को लेकर घमासान

    September 11, 2026

    बिहार बाढ़: 14 जिलों में 44 लाख लोग प्रभावित, गंगा समेत कई नदियां खतरे के निशान से ऊपर

    September 11, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.