Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»…तो इन 15 घरों पर चलेगा बुलडोजर, जिला प्रशासन ने दिया अल्टीमेटम
    झारखंड

    …तो इन 15 घरों पर चलेगा बुलडोजर, जिला प्रशासन ने दिया अल्टीमेटम

    Team JoharBy Team JoharOctober 12, 2023No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    बोकारो : जिले में सरकारी जमीन पर अतिक्रमण करने वालों की खैर नहीं है. इन अतिक्रमणकारियों के घरों पर प्रशासन का बुलडोजर चलेगा. बोकारो जिला प्रशासन द्वारा दुर्गा पूजा तक अतिक्रमणकारियों को घर खाली करने का नोटिस दिया गया है. बता दें कि बोकारो के सेक्टर-1 स्थित जज कॉलोनी के आसपास अतिक्रमणकारियों के खिलाफ बुलडोजर चलाने की तैयारी अब शुरू हो गई है, जिसको लेकर चास सीओ और सिटी डीएसपी ने मौके पर पहुंचकर अतिक्रमण कर रहे लोगों को दुर्गा पूजा तक खाली करने का अल्टीमेटम दिया है.

    पहले भी दो बार दिया जा चुका है नोटिस

    इससे पहले भी जिला प्रशासन की ओर से 15 घरों को दो-दो बार नोटिस दिया जा चुका है. वहीं, फिर एक बार चास अंचल अधिकारी दिवाकर दुबे और सीटी डीएसपी कुलदीप कुमार अपने दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाने का प्रयास किया. साथ ही कहा कि दुर्गा पूजा से पहले आप सभी यहां से अपनी झुगी-झोपड़ी हटा लें. अन्यथा मजबूर होकर हमें बुलडोजर चलाना पड़ेगा.

    सरकारी जमीन पर बनेगी बिल्डिंग

    चास अंचल अधिकारी दिवाकर दुबे ने कहा कि हमने पहले भी यहां दो बार 15 घरों को नोटिस दिया है. बराबर प्रदूषण  फैलाया जाता है, यहां आसपास जज कॉलोनी है. साथ ही कई भवन भी बनने हैं. कहा कि यह जमीन सरकारी है और इसे अतिक्रमण मुक्त कर यहां पर अन्य बिल्डिंग बनाने की भी बात कही जा रही है. इन सभी 15 घरों को दुर्गा पूजा से पहले खाली करने का नोटिस दिया गया है. ऐसा नहीं करने पर इन घरों पर बुलडोजर चलाया जाएगा. ऐसे में हम नहीं चाहते हैं कि कोई क्षति हो. इसलिए समय रहते सबको खाली करने के लिए कहा गया है.

    administration's bulldozer will run Bokaro Bokaro district administration bokaro update news Chas CO encroachment on government land Jharkhand Today News Johar Live Judge Colony located in Bokaro Sector-1 ultimatum till Durga Puja चास सीओ जोहार लाइव झारखंड टूडे न्यूज दुर्गा पूजा तक अल्टीमेटम प्रशासन का बुलडोजर चलेगा बोकारो बोकारो अपडेट न्यूज बोकारो जिला प्रशासन बोकारो सेक्टर-1 स्थित जज कॉलोनी सरकारी जमीन पर अतिक्रमण
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleपलामू सेंट्रल जेल में शिफ्ट हुआ अमन साव, स्पेशल सेल में अकेले रहेगा डॉन
    Next Article आ गई टाटा स्टील जमशेदपुर रन-ए-थॉन की फाइनल डेट, फन व फिटनेस के लिए हो जाएं रेस

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    मतदाता सूची में नाम कटने के दावे पर चुनाव आयोग ने बताया भ्रामक, आदिवासी जनाधिकार महासभा ने दिया ऐप्प का हवाला

    July 21, 2026
    क्राइम

    राजधानी की सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत, एसएसपी राकेश रंजन ने तैयार किया एक्शन प्लान

    July 21, 2026
    झारखंड

    दक्षिण छोटानागपुर क्षेत्रीय पुलिस खेलकूद प्रतियोगिता शुरू, तीन दिन तक होंगे मुकाबले

    July 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    कैसे बनीं प्रतिभा पाटिल भारत की पहली महिला राष्ट्रपति? जानिए पूरी कहानी

    July 21, 2026
    क्राइम

    रांची : 25 हजार की रिश्वत मांगना पड़ा भारी, ओरमांझी थाना का मुंशी अजित लाइन हाजिर, ग्रामीण एसपी ने की कार्रवाई

    July 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंडः डीजीपी अनुराग गुप्ता 9 महीना पहले रिटायर हुए, अब तक पेंशन नहीं

    July 21, 2026
    Latest Posts

    मतदाता सूची में नाम कटने के दावे पर चुनाव आयोग ने बताया भ्रामक, आदिवासी जनाधिकार महासभा ने दिया ऐप्प का हवाला

    July 21, 2026

    राजधानी की सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत, एसएसपी राकेश रंजन ने तैयार किया एक्शन प्लान

    July 21, 2026

    भारत-अमेरिका व्यापार समझौते में कृषि को लेकर क्या है पेंच, किसान क्यों चिंतित?

    July 21, 2026

    दक्षिण छोटानागपुर क्षेत्रीय पुलिस खेलकूद प्रतियोगिता शुरू, तीन दिन तक होंगे मुकाबले

    July 21, 2026

    कैसे बनीं प्रतिभा पाटिल भारत की पहली महिला राष्ट्रपति? जानिए पूरी कहानी

    July 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.