Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»मनाई गई संत गाडगे महाराज की 148वीं जयंती, अखिल भारतीय धोबी महासंघ ने किया याद
    झारखंड

    मनाई गई संत गाडगे महाराज की 148वीं जयंती, अखिल भारतीय धोबी महासंघ ने किया याद

    Team JoharBy Team JoharFebruary 24, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रामगढ़: अखिल भारतीय धोबी महासंघ जिला इकाई रामगढ के तत्वावधान में शनिवार को बिजूलिया के लायंस क्लब के सभागार में संत गाडगे महाराज की 148वीं जयंती सह मिलन समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता गोला के सुरेश रजक व जिला उपाध्यक्ष नंदलाल रजक ने संयुक्त रूप से किया. वहीं संचालन जिला संयोजक प्रदीप रजक ने किया. मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बालगोविंद रजक, पूर्व सांसद सह महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष ब्रजमोहन राम, जिला संरक्षक खेमलाल बैठा मौजूद थे. समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि बालगोविंद रजक ने कहा कि संत गाडगे ने सामाजिक कुरीतियों पर जोरदार प्रहार किया. रूढिवादी कुरीतियों पर प्रहार करते हुए समाज के हित में परिवार का त्याग किया.

    जरूरतमंद प्रतिभाओं को आगे लाने की जरूरत

    बालगोविंद रजक ने कहा कि स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. उनके किए गये त्याग व विजनरी सोच के कारण समाज अगुवा है. उन्होंने महिला शिक्षा को प्राथमिकता दी. कहा कि लडकियों को भी शिक्षा में समान अवसर मिलना चाहिए. उन्होंने कहा कि समाज के बेहतर विकास के लिए शिक्षारूपी शस्त्र को धारदार बनाना होगा. तभी समाज से हर क्षेत्र में अलग-अलग नेतृत्वकर्ता मिलेगा. इससे समाज के साथ-साथ देश का भी संतुलित विकास हो पायेगा. प्रदेश अध्यक्ष ब्रजमोहन राम ने कहा कि समाज को इसी प्रकार से अपनी एकजुटता बनाये रखनी होगी. साथ ही संपन्न लोगों को जरूरतमंद प्रतिभाओं को आगे लाने में सहयोग करना होगा.

    ये रहें मौजूद 

    इससे पूर्व अतिथियों ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर कार्यक्रम की विधिवत शुरूआत की. मुख्य वक्ता प्रदेश कोषाध्यक्ष बिनोद कुमार रजक, प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेश बैठा, कार्यकारी अध्यक्ष बिनोद कुमार बैठा, बालगोविंद राम, गोला प्रखंड अध्यक्ष राजेश रजक, दुलमी अध्यक्ष रमेश रजक, पतरातू अध्यक्ष राजेंद्र रजक, मांडू अध्यक्ष योगेंद्र वैठा, बिनोद कुमार रजक, महिला संयोजिका पिंकी देवी, मुखिया रकुवा खेमलाल वैठा, प्रदीप रजक, नंदलाल रजक, जतरू रजक, उमेश रजक, संदीप रजक, संजय रजक आदि ने संबोधित किया. मौके पर रामप्रीत रजक, कैलाश रजक, राजू रजक, पंचम रजक, शंकर रजक, रमेश रजक, राकेश रजक, संदीप रजक, विजय रजक, महेश रजक, राजनीति रजक, गौतम रजक, आनंद रजक सहित काफी संख्या में महिला-पुरूष व बच्चे शामिल थे.

    ये भी पढ़ें: राजकीय माघी मेला का उद्घाटन, मंत्र उच्चारण के साथ की गई गंगा की पूजा

    अखिल भारतीय धोबी महासंघ आज की खबर करंट न्यूज जयंती जिला उपाध्यक्ष नंदलाल रजक जोहार लाइव झारखंड झारखंड की खबर झारखंड न्यूज डेली न्यूज ताजा खबर न्यूज हेडलाइन बिजूलिया मुख्य समाचार रामगढ़ लायंस क्लब लेटेस्ट न्यूज संत गाडगे महाराज सिटी न्यूज सुरेश रजक स्थानीय खबर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleप्रशासन से समझौते के बाद परिवार ने किया अंतिम संस्कार, हाजत में हुई थी मौत
    Next Article ईवीएम हटाओ-देश बचाओ, 2 मार्च को विरोध मार्च निकालेगा आदिवासी समुदाय

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    रिम्स होगा हाईटेक : कैंसर मरीजों के लिए बढ़ेंगे टेक्नीशियन, रोबोटिक सर्जरी की तैयारी और खरीदे जाएंगे नए उपकरण

    September 9, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    स्वास्थ्य व्यवस्था में एआई की एंट्री : झारखंड में एआई देगा शुरुआती सलाह, अंतिम फैसला डॉक्टर का

    September 9, 2026
    क्राइम

    रिटायरमेंट से एक दिन पहले डीजीपी बनीं तदाशा मिश्रा, अब सुप्रीम कोर्ट में नियुक्ति पर सवाल

    September 9, 2026
    क्राइम

    झारखंड : खूंटी ट्रेजरी घोटाला में सीआईडी का खुलासा, 28 किस्तों में सरकारी खाते से निकले 22.69 लाख

    September 9, 2026
    JPSC / JSSC

    जोहार लाइव इन्वेस्टिगेशन : JPSC के पूर्व चेयरमैन एल. ख्यांगते के सहयोगी धर्मेंद्र ने बुलेट बाइक खरीदने के लिए अभय से लिये थे 50 हजार, CID की जांच में मिले 8 एडमिट कार्ड के कनेक्शन

    September 9, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: लातेहार में अज्ञात बीमारी से बीस दिन में तीन आदिवासी बच्चों की मौत, मचा हड़कंप

    September 9, 2026
    Latest Posts

    रिम्स होगा हाईटेक : कैंसर मरीजों के लिए बढ़ेंगे टेक्नीशियन, रोबोटिक सर्जरी की तैयारी और खरीदे जाएंगे नए उपकरण

    September 9, 2026

    स्वास्थ्य व्यवस्था में एआई की एंट्री : झारखंड में एआई देगा शुरुआती सलाह, अंतिम फैसला डॉक्टर का

    September 9, 2026

    आज की रात फेम तमन्ना भाटिया लेकर आ रही हैं छठ गीत, जानिये डिटेल्स

    September 9, 2026

    किसी धार्मिक संस्था को कोर्ट की तरह फैसला सुनाने का अधिकार नहीं : छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट

    September 9, 2026

    जानें PMO से जुड़े 9 ऐसे ठगों की कहानी, जिन्होंने फर्जी अफसर बन सरकारी रुतबे को बना लिया ठगी का धंधा

    September 9, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.