Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»प्रशासन से समझौते के बाद परिवार ने किया अंतिम संस्कार, हाजत में हुई थी मौत
    झारखंड

    प्रशासन से समझौते के बाद परिवार ने किया अंतिम संस्कार, हाजत में हुई थी मौत

    Team JoharBy Team JoharFebruary 24, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रामगढ़: थाना के हाजत में युवक अनिकेत भुईयां की हुई मौत के 53 घंटे बाद परिजनों ने प्रशासन से समझौते के बाद उसका शव लिया है. समझौते के तहत अंतिम संस्कार के लिए 30,000 नगद, एसटी/एससी मृत्यु मामले में सरकारी नियम एवं प्रावधानों के अनुरुप 15 लाख रुपए का मुआवजा राशि दी जाएगी.  साथ ही मृतक के आश्रित को सरकारी प्रावधानों एवं नियमों के अनुसार आवास, 5 डिसमिल जमीन, राशन कार्ड, मृतक के आश्रितों को योग्यता अनुसार नौकरी और एक आश्रित को पेंशन देने की घोषणा की गई. रामगढ अंचल अधिकारी ने इससे जुड़ा पत्र परिजनों को सौंपा. इसके बाद परिजन अनिकेत के शव को लेने को तैयार हुए.

    मालूम हो कि 21 फरवरी को चोरी के कथित मामले में पूछताछ के लिए अनिकेत को पुलिस रामगढ़ थाना लेकर आई थी. 22 फरवरी को उसकी संदिग्ध हालत में मौत हो गई थी. पुलिस ने इस मामले में बयान जारी कर बताया कि अनिकेत ने थाना के हाजत में कंबल के फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली है. जबकि परिजनों ने कहा कि पुलिस ने टॉर्चर कर अनिकेत को मार डाला है. इस मामले में सियासत भी खूब हुई. मृतक अनिकेत के घर प्रतिपक्ष के नेता अमर कुमार बाउरी, हजारीबाग के सांसद जयंत सिन्हा, गिरिडीह के सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी भी पहुंचे. पूरे मामले को लेकर पुलिस को कटघरे में खड़ा करते हुए इस मामले में दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने समेत परिवार वाले को उचित मुआवजा देने की मांग की गई. इधर रामगढ़ पुलिस ने इस मामले में न्यायिक जांच की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

    ये भी पढ़ें: राजकीय माघी मेला का उद्घाटन, मंत्र उच्चारण के साथ की गई गंगा की पूजा

    अनिकेत भुईयां आज की खबर करंट न्यूज गिरिडीह के सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी चोरी जोहार लाइव झारखंड झारखंड की खबर झारखंड न्यूज डेली न्यूज ताजा खबर थाना न्यूज हेडलाइन प्रतिपक्ष के नेता अमर कुमार बाउरी मुख्य समाचार रामगढ़ रामगढ अंचल अधिकारी लेटेस्ट न्यूज सिटी न्यूज स्थानीय खबर हजारीबाग के सांसद जयंत सिन्हा
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleIND vs ENG: इंग्लिश गेंदबाजों के आगे लड़खड़ाई भारतीय पारी, भारत 219-7
    Next Article मनाई गई संत गाडगे महाराज की 148वीं जयंती, अखिल भारतीय धोबी महासंघ ने किया याद

    Related Posts

    झारखंड

    श्रावणी मेला 2026: नहीं मिलेगा VIP दर्शन, क्यूआर कोड से कर सकेंगे शिकायत

    July 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC-JSSC परीक्षा विवाद: रघुवर दास और बाबूलाल मरांडी का हेमंत सरकार पर हमला, CBI जांच की मांग

    July 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंडः लोकसभा में थे रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, थाने में हो गया एफआईआर

    July 25, 2026
    क्राइम

    झारखंड सहित चार राज्यों के मुख्य सचिव और डीजीपी मिलकर तैयार करेंगे ह्यूमन ट्रैफिकिंग रोकने का एक्शन प्लान, बैठक आज

    July 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ‘विधि पोर्टल 2.0’ लॉन्च, अब सरकारी मुकदमों की ऑनलाइन होगी बेहतर निगरानी

    July 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: जेपीएससी परीक्षा मामले में तीन और गिरफ्तार, पहले गिरफ्तार पांच आरोपियों की पांच दिन की रिमांड मंजूर

    July 24, 2026
    Latest Posts

    श्रावणी मेला 2026: नहीं मिलेगा VIP दर्शन, क्यूआर कोड से कर सकेंगे शिकायत

    July 25, 2026

    सरकार झुकी, CJP की मांगें मानीं; जंतर-मंतर का आंदोलन खत्म, प्रदर्शनकारियों से घर लौटने की अपील

    July 25, 2026

    धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद क्या बोले बीजेपी नेता?

    July 25, 2026

    धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर कौन क्या कह रहा है?

    July 25, 2026

    NEET-UG विवाद के बीच धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, बोले- युवाओं का भविष्य कानूनी पेचीदगियों में नहीं उलझने देंगे

    July 25, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.