Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»बोकारो-हजारीबाग ट्रेजरी घोटाले के बाद गढ़वा में अलर्ट, वेतन भुगतान पर DC ने कसा शिकंजा
    झारखंड

    बोकारो-हजारीबाग ट्रेजरी घोटाले के बाद गढ़वा में अलर्ट, वेतन भुगतान पर DC ने कसा शिकंजा

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyApril 26, 2026Updated:April 26, 2026No Comments2 Mins Read5
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    गढ़वा DC
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Garhwa : बोकारो और हजारीबाग पुलिस विभाग में वेतन मद से करोड़ों की अवैध निकासी के मामले के बाद झारखंड सरकार सतर्क हो गई है। इसी क्रम में गढ़वा जिला प्रशासन ने बड़ा कदम उठाते हुए वेतन भुगतान और ट्रेजरी मैनेजमेंट को लेकर नए और सख्त नियम लागू कर दिए हैं। DC अनन्य मित्तल के निर्देश पर डीडीसी पशुपतिनाथ मिश्रा ने समाहरणालय में आयोजित विशेष प्रशिक्षण कार्यशाला में साफ कहा कि अब किसी भी कर्मी का वेतन जारी करने से पहले कड़े वेरिफिकेशन नियमों का पालन अनिवार्य होगा।

    वेतन भुगतान में लागू हुए 5 नए सख्त नियम

    प्रशिक्षण के दौरान निकासी एवं व्ययन पदाधिकारियों (DDO) को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि अब वेतन प्रक्रिया पहले जैसी नहीं चलेगी। नए नियमों में मुख्य प्रावधान इस प्रकार हैं-

    • सर्विस बुक से मिलान अनिवार्य: नाम, पद, जन्मतिथि और नियुक्ति विवरण का मिलान मूल रिकॉर्ड से जरूरी
    • बैंक विवरण का भौतिक सत्यापन: पासबुक या कैंसल चेक से बैंक खाता और IFSC कोड की जांच
    • डिजिटल एम्पलॉयी प्रोफाइल फ्रीज: प्रोफाइल अपडेट कर उसे लॉक किया जाएगा, बदलाव सिर्फ विशेष अनुमति से
    • KYC अपडेट जरूरी: पैन, मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी को अपडेट रखना अनिवार्य
    • OTP गोपनीयता नियम: किसी भी हालत में OTP साझा नहीं किया जा सकेगा

    तीन साल से एक ही जगह जमे क्लर्कों पर कार्रवाई

    वित्तीय अनुशासन को मजबूत करने के लिए जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। पिछले तीन वर्षों से एक ही पद पर कार्यरत बिलिंग क्लर्कों का स्थानांतरण या कार्य परिवर्तन किया जाएगा। जिन कार्यालयों में केवल एक ही क्लर्क है, वहां विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं। कोषागार पदाधिकारी प्रशांत मिंज ने बताया कि अब हर DDO को यह प्रमाण देना होगा कि संबंधित कर्मचारी की पूरी जांच हो चुकी है। बिना इस प्रमाण के ट्रेजरी से कोई भुगतान जारी नहीं किया जाएगा।

    पारदर्शिता पर प्रशासन का जोर

    डीडीसी ने कहा कि जैसे व्यक्ति अपने निजी पैसे खर्च करते समय सावधानी बरतता है, वैसे ही सरकारी धन के उपयोग में भी पूरी पारदर्शिता जरूरी है। नियमों में लापरवाही करने वाले अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर गढ़वा एसडीएम संजय कुमार, श्री बंशीधर नगर एसडीओ प्रभाकर मिर्धा समेत कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

    Also Read : JDU ऑफिस पहुंचे नीतीश कुमार, भामाशाह जयंती कार्यक्रम में शामिल होकर नेताओं से की मुलाकात

    Breaking news Jharkhand Clerk Transfer Policy DC Ananya Mittal DDc Pashupatinath Mishra DDO Guidelines Employee Profile Freeze financial discipline financial irregularities Garhwa Administratio Garhwa News Government Employees Salary Jharkhand administration. Jharkhand Government KYC Update OTP Security Rule Payroll System Reform Salary Payment Rules Service Book Verification Treasury Management Verification Rules
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleदिल्ली एयरपोर्ट पर स्विस फ्लाइट के इंजन में लगी आग, टेकऑफ से पहले टला बड़ा हादसा
    Next Article रांची डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के उपाध्यक्ष बीके राय का निधन, वकीलों में शोक की लहर

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    खूंटी बंद: फादर बेनेदिक बारला पर हमले के विरोध में भगत सिंह चौक पर सड़क जाम, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग

    October 21, 2026
    क्राइम

    खूंटीः प्रिंसिपल बेनेदिक पर गोली से नहीं, चाकू से किया गया हमला

    October 21, 2026
    क्राइम

    झारखंड : पुलिस संस्मरण दिवस पर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि, 154 शहीदों में राज्य के तीन पुलिसकर्मी

    October 21, 2026
    झारखंड

    झारखंड: सिमडेगा में विजयादशमी पर महिलाओं ने खेला सिंदूर, उपायुक्त कंचन सिंह भी हुईं शामिल

    October 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: हेमंत सोरेन ने कसमार-बरलंगा सड़क का किया निरीक्षण, कल्पना सोरेन के साथ चाय-पकौड़ी का लिया स्वाद

    October 20, 2026
    क्राइम

    झारखंड: दुष्कर्म के बाद हत्या प्रकरण में रांची पुलिस को मिली सफलता, तकनीकी साक्ष्य के आधार पर 24 घंटे के अंदर मुख्य आरोपी को दबोचा

    October 20, 2026
    Latest Posts

    गोपनीयता की शर्त के नाम पर पूर्व कर्मचारी को दूसरी कंपनी में नौकरी करने से नहीं रोक सकते : बेंगलुरु कोर्ट

    October 21, 2026

    सेंगोल बनाने वाले शिल्पकार वुम्मिदी एथिराज का निधन, राष्ट्रपति और पीएम ने जताया शोक

    October 21, 2026

    मणिपुर में अब भी बह रहा खून, बीजेपी शांति बहाल करने में नाकाम : मल्लिकार्जुन खड़गे

    October 21, 2026

    पश्चिम बंगाल : चोरबागान भगदड़ की जांच से हाईकोर्ट ने खींचे हाथ, रिटायर्ड जज को जिम्मेदारी दे सकती है बंगाल सरकार

    October 21, 2026

    कौन था बांग्लादेशी नज्रुल इस्लाम, जो कर्ज लेकर पहुंचा था सऊदी और मिली फांसी

    October 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.