Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»बिहार»JDU ऑफिस पहुंचे नीतीश कुमार, भामाशाह जयंती कार्यक्रम में शामिल होकर नेताओं से की मुलाकात
    बिहार

    JDU ऑफिस पहुंचे नीतीश कुमार, भामाशाह जयंती कार्यक्रम में शामिल होकर नेताओं से की मुलाकात

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyApril 26, 2026No Comments2 Mins Read2
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    नीतीश कुमार
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Patna : बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद नीतीश कुमार आज जेडीयू (JDU) कार्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने पार्टी नेताओं से मुलाकात की और भामाशाह जयंती के अवसर पर आयोजित विशेष कार्यक्रम में हिस्सा लिया। उनके आगमन को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं में खासा उत्साह देखने को मिला।

    10 मिनट तक ऑफिस में रहे नीतीश कुमार

    जानकारी के मुताबिक, नीतीश कुमार पार्टी कार्यालय में करीब 10 मिनट तक मौजूद रहे। उनके पहुंचते ही नेताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान माहौल काफी उत्साहपूर्ण नजर आया। कार्यक्रम के दौरान जब नीतीश कुमार पर आधारित एक गाना बजाया गया, तो वह मुस्कुराते हुए नजर आए। उन्होंने तालियां भी बजाईं और पार्टी नेताओं से सहज माहौल में बातचीत की। इस दौरान कार्यकर्ताओं में भी खासा जोश देखा गया। जेडीयू कार्यालय में भामाशाह जयंती को लेकर विशेष आयोजन किया गया था। इस दौरान कार्यकर्ताओं को पंपलेट भी वितरित किए गए, जिसमें भामाशाह का परिचय और नीतीश कुमार के संदेशों का उल्लेख किया गया था।

    नीतीश कुमार के 5 प्रमुख संदेश

    कार्यक्रम के दौरान नीतीश कुमार के पांच प्रमुख संदेश भी साझा किए गए—

    • मैं काम करता हूं, मेरा काम ही बोलता है
    • राजनीति सेवा के लिए है, मेवा के लिए नहीं
    • न्याय के साथ विकास, हर क्षेत्र और हर तबके का विकास
    • आधे मन से कोई बड़ा काम नहीं होता
    • बिहार को उस ऊंचाई पर ले जाना है, जहां से कोई नीचे न ला सके

    कार्यक्रम के बाद बोले विजय चौधरी

    कार्यक्रम के बाद डिप्टी सीएम विजय चौधरी ने मीडिया से बातचीत में कहा कि यह कार्यक्रम पार्टी के व्यवसायिक प्रकोष्ठ द्वारा आयोजित किया गया था। नीतीश कुमार अक्सर पार्टी कार्यालय आते रहते हैं और कार्यकर्ताओं से मिलते हैं। उन्होंने बताया कि इस बार भी उनका आगमन सामान्य मुलाकात का हिस्सा था, लेकिन लंबे समय बाद कार्यालय आने से कार्यकर्ताओं में उत्साह दिखा।

    Also Read : जल जीवन मिशन के पानी से खेतों की सिंचाई की तो होगी सजा, गढ़वा DDC ने दिए कड़े निर्देश

    Ashok Chaudhary Bhama Shah Jayanti bihar government Bihar Politics Bijendra Yadav Breaking news Bihar Janata Dal (United) JDU news JDU Office Visit Leadership Message Leshi Singh Nitish kumar Nitish Kumar Speech party meeting patna news Political News India Ratnesh Sada Shrawan Kumar state politics Vijay Kumar Chaudhary
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleजल जीवन मिशन के पानी से खेतों की सिंचाई की तो होगी सजा, गढ़वा DDC ने दिए कड़े निर्देश
    Next Article दिल्ली एयरपोर्ट पर स्विस फ्लाइट के इंजन में लगी आग, टेकऑफ से पहले टला बड़ा हादसा

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    बंद लिफाफे में रिपोर्ट क्यों?, क्या छुपाया जा रहा है : बाबूलाल मरांडी

    September 16, 2026
    आदिवासी

    झारखंड : परिसीमन पर राज्यपाल से मिले आदिवासी प्रतिनिधि, विशेष सत्र बुलाने का सुझाव

    September 15, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बहुमत है तो बीजेपी संसद में लाकर UCC बिल पास कराए : उमर अब्दुल्ला

    September 15, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार: अब MLC हैं दीपक प्रकाश, फिर भी क्यों फंसी है मंत्री की कुर्सी? सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई

    September 15, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    क्या अब पिंडदान भी होगा ऑनलाइन? बिहार सरकार के इस पहल की पूरी जानकारी

    September 14, 2026
    क्राइम

    विधायक जनार्धन पासवान के बेटे अपहरण मामले में 5 गिरफ्तार, रांची पुलिस ने कोलकाता से दबोचा

    September 13, 2026
    Latest Posts

    17 सितंबर को सुदिव्य कुमार सोनू के श्राद्ध कार्यक्रम को लेकर यातायात व्यवस्था में बदलाव

    September 16, 2026

    झारखंड पुलिस का ई-समन सिस्टम फेल, 6086 में सिर्फ 150 समन पर हुई कार्रवाई

    September 16, 2026

    फॉरेस्ट क्लीयरेंस में फंसी 5 खदानें, झारखंड सरकार ने रद्द की लीज; अब दोबारा नीलामी

    September 16, 2026

    बंद लिफाफे में रिपोर्ट क्यों?, क्या छुपाया जा रहा है : बाबूलाल मरांडी

    September 16, 2026

    16 सितंबर 1973 : रांची में उठा वो पर्दा, जिसने अशोक साहू को बना दिया ‘अशोक पागल’

    September 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.