Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»जल जीवन मिशन के पानी से खेतों की सिंचाई की तो होगी सजा, गढ़वा DDC ने दिए कड़े निर्देश
    झारखंड

    जल जीवन मिशन के पानी से खेतों की सिंचाई की तो होगी सजा, गढ़वा DDC ने दिए कड़े निर्देश

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyApril 26, 2026Updated:April 26, 2026No Comments2 Mins Read4
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    डीडीसी पशुपतिनाथ मिश्रा
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Garhwa : भीषण गर्मी के बीच गढ़वा जिले में परियोजनाओं की बर्बादी और गलत इस्तेमाल पर प्रशासन ने सख्त रुख अपना लिया है। उप विकास आयुक्त (डीडीसी) पशुपतिनाथ मिश्रा ने साफ कहा है कि जल जीवन मिशन की योजनाओं के पानी का इस्तेमाल खेतों की सिंचाई या निजी कामों में करने वालों को किसी भी हाल में नहीं बचेगा। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हुई समीक्षा बैठक में डीडीसी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि ऐसे सभी लोगों की पहचान की जाए जो सार्वजनिक परियोजनाओं का गलत इस्तेमाल कर रहे हैं। खासकर जो लोग पाइपलाइन के पानी से खेतों की सिंचाई कर रहे हैं या निजी इस्तेमाल में लगा रहे हैं, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।

    पहले चेतावनी, फिर कड़ा एक्शन

    डीडीसी ने कहा कि शुरुआत में ऐसे लोगों को चेतावनी दी जाए। अगर इसके बाद भी सुधार नहीं होता है, तो उनके घरों तक जलापूर्ति रोकने जैसे कड़े कदम उठाए जाएं। उन्होंने साफ किया कि पेयजल का दुरुपयोग किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बैठक में बीडीओ को निर्देश दिया गया कि वे अपने क्षेत्र की जल सहियाओं के साथ बैठक करें। जल सहियाओं को जिम्मेदारी दी गई है कि वे गांव में निगरानी रखें और पानी के सही वितरण को सुनिश्चित करें। अगर कहीं भी अवैध उपयोग दिखे, तो तुरंत संबंधित जूनियर इंजीनियर को सूचना दें।

    बंद चापाकलों की मरम्मत में तेजी के निर्देश

    पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता को निर्देश दिया गया है कि जिले में बंद पड़े चापाकलों की सूची 7 दिनों के भीतर तैयार कर मरम्मत कार्य शुरू किया जाए। इसे युद्ध स्तर पर पूरा करने को कहा गया है। डीडीसी ने बताया कि ग्रामीण झार जल पोर्टल (टोल फ्री नंबर 1800-3456-502) पर शिकायत दर्ज करा सकते हैं। अब तक मिली 1101 शिकायतों में से 797 का निपटारा किया जा चुका है, जबकि बाकी मामलों पर कार्रवाई जारी है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे पानी की बर्बादी रोकें और किसी भी तरह के दुरुपयोग की सूचना तुरंत विभाग को दें, ताकि सभी को समान रूप से पेयजल उपलब्ध कराया जा सके।

    Also Read : झारखंड में अवैध खनन रोकने के लिए बड़ा कदम, वाहनों से वसूला जाएगा ₹5 लाख तक फाइन
    Block Development Officer Breaking news Jharkhand DDC Garhwa Drinking Water Misuse Garhwa administration Garhwa News Government Action Handpump Repair Jal Jeevan Mission Jal Sahiya Jharkhand administration. Jharkhand Water Crisis Pashupatinath Mishra Public Water Supply Rural Water Scheme Water Conservation Water Supply Jharkhand
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड में अवैध खनन रोकने के लिए बड़ा कदम, वाहनों से वसूला जाएगा ₹5 लाख तक फाइन
    Next Article JDU ऑफिस पहुंचे नीतीश कुमार, भामाशाह जयंती कार्यक्रम में शामिल होकर नेताओं से की मुलाकात

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    कोकरॉच जनता पार्टी के बाद दिखा E20 जनता पार्टी, मांगा 100 प्रतिशत पेट्रोल

    July 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    खस्सी कप से डूरंड कप तक… झारखंड की फुटबॉल संस्कृति की अनोखी कहानी

    July 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    राहुल गांधी का अमित शाह से सवालः छात्रों पर ‘गोली’ चलाने का आदेश किसने दिया?

    July 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    असहमति के लिए सार्वजनिक जगह सिकुड़ रही: जस्टिस उज्जल भुइयां

    July 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सिर्फ भावनाओं के सहारे खड़े किए जा रहे आंदोलनों का रोडमैप क्या है?

    July 26, 2026
    क्राइम

    झारखंडः चाईबासा ट्रेजरी घोटाले में चार पर चार्जशीट, 45 लाख से ज्यादा की हेराफेरी का है आरोप

    July 26, 2026
    Latest Posts

    कोकरॉच जनता पार्टी के बाद दिखा E20 जनता पार्टी, मांगा 100 प्रतिशत पेट्रोल

    July 26, 2026

    खस्सी कप से डूरंड कप तक… झारखंड की फुटबॉल संस्कृति की अनोखी कहानी

    July 26, 2026

    बीजेपी सांसद की बेटी ने जताई धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की खुशी, पोस्ट डिलीट करने से किया इनकार

    July 26, 2026

    राहुल गांधी का अमित शाह से सवालः छात्रों पर ‘गोली’ चलाने का आदेश किसने दिया?

    July 26, 2026

    असहमति के लिए सार्वजनिक जगह सिकुड़ रही: जस्टिस उज्जल भुइयां

    July 26, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.