Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»देश»महाकुंभ पहुंच अक्षय कुमार ने लगाई संगम में डुबकी, कहा: “बहुत बढ़िया इंतजाम…”
    देश

    महाकुंभ पहुंच अक्षय कुमार ने लगाई संगम में डुबकी, कहा: “बहुत बढ़िया इंतजाम…”

    Team JoharBy Team JoharFebruary 24, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Johar live desk: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में पवित्र स्नान का क्रम जारी है। इसी क्रम में बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार भी सोमवार को संगम तट पर पहुंचे।अक्षय कुमार ने कुंभ मेले में संगम तट पर पवित्र स्नान किया। स्नान के बाद उन्होंने उत्तर प्रदेश की योगी सरकार की तारीफ की और कहा कि बहुत बढ़िया इंतजाम किए गए हैं। उन्होंने महाकुंभ की व्यवस्था को सराहा और कहा कि यह बहुत अच्छा लगा।

    अक्षय कुमार ने कहा, “हम यहां के सीएम योगी साहब को इतनी अच्छी व्यवस्था करने के लिए धन्यवाद देते हैं। मुझे याद है, जब पिछला कुंभ 2019 में हुआ था, तो लोग गठरी लेकर आते थे। इस बार सभी बड़े लोग आ रहे हैं, अंबानी आ रहे हैं, अडानी आ रहे हैं, बड़े-बड़े अभिनेता आ रहे हैं। इसे महाकुंभ कहते हैं, जिस तरह से व्यवस्था की गई है, वह बहुत बढ़िया है।”

    महाशिवरात्रि से पहले प्रयागराज में भीड़ उमड़ रही है। कई ट्रेनें स्पेशल ट्रेनों के रूप में चलाई जा रही हैं और यात्रियों की संख्या में काफी इजाफा हुआ है। प्रयागराज स्टेशनों से 102 स्पेशल ट्रेनों का संचालन हो चुका था और कई नियमित ट्रेनें निरस्त होने से बड़ी संख्या में यात्री स्पेशल ट्रेनों से प्रयागराज पहुंच रहे हैं।

    प्रयागराज के स्टेशनों पर यात्रियों की भीड़ उमड़ रही है और कई यात्री स्पेशल ट्रेनों से प्रयागराज पहुंच रहे हैं। शनिवार 22 फरवरी की बात करें तो संगम नगरी के स्टेशनों से 338 ट्रेनों का संचालन हुआ। इस दौरान यात्रियों में धक्का-मुक्की भी हुई।

    महाकुंभ के आखिरी स्नान पर्व महाशिवरात्रि से पहले प्रयागराज आने वाली ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ उमड़ रही है। प्रयागराज के स्टेशनों पर यात्रियों की भीड़ उमड़ रही है और कई यात्री स्पेशल ट्रेनों से प्रयागराज पहुंच रहे हैं।इस दौरान प्रयागराज के स्टेशनों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं और पुलिस के जवान तैनात हैं। यात्रियों की सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं।

    Mahakhumbh mahakumbh news News News Update
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleराज्य के इस क्षेत्र में हाथी का उत्पात जारी, युवक ने कैसे बचाई अपनी जान… जानें
    Next Article झारखंड विस के बजट सत्र में सत्ता पक्ष के नेताओं ने उठाए सवाल… जानें क्या

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    सोन नदी के पानी का बंटवारा तय, जानिए किस राज्य को कितना पानी मिलेगा

    August 31, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    भागवत की “एकता में अनेकता” पर सिब्बल का तंज – “यह भाषण था या राहुल गांधी का?”

    August 31, 2026
    आदिवासी

    परिसीमन पर आर-पार की लड़ाई! मोरहाबादी में लाखों का सैलाब, सोरेन की गैरमौजूदगी पर सवाल

    August 31, 2026
    JPSC / JSSC

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिव : यूपी, हरियाणा और पंजाब से बुलाए जाते थे एक्सपर्ट्स, प्रोफेसर्स की मदद से हाइडआउट्स में बढ़ाए जाते थे अभ्यर्थियों के नंबर

    August 31, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    मोदी, भागवत, RSS का अपमान बर्दाश्त किया जाएगा, तिरंगे का नहीं : रिजिजू

    August 31, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    गोवा Anti-Conversion Bill : धर्मांतरण पर गोवा का ‘नो टॉलरेंस’ प्लान, उम्रकैद से ₹5 लाख मुआवजे तक, जानिए हर बड़े प्रावधान

    August 30, 2026
    Latest Posts

    सोन नदी के पानी का बंटवारा तय, जानिए किस राज्य को कितना पानी मिलेगा

    August 31, 2026

    जयराम महतो पर पुलिस एसोसिएशन का अल्टीमेटम खत्म, अब आर-पार की तैयारी; कल आंदोलन का ऐलान

    August 31, 2026

    सोन नदी के पानी का बंटवारा तय, बिहार-झारखंड ने किया MoU साइन

    August 31, 2026

    झारखंड : इंटरमीडिएट स्तर संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2023 हुई रद्द, JSSC ने जारी किया आदेश

    August 31, 2026

    “24 घंटे में माफी माँगो, वरना संभाल नहीं पाओगे” – शुभेंदु अधिकारी की ‘आनंदबाजार पत्रिका’ को खुली चेतावनी

    August 31, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.