Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»देश»लंदन में एयर इंडिया की महिला क्रू सदस्य के साथ होटल में मारपीट, गंभीर चोट आई
    देश

    लंदन में एयर इंडिया की महिला क्रू सदस्य के साथ होटल में मारपीट, गंभीर चोट आई

    Team JoharBy Team JoharAugust 18, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    लंदन : एयर इंडिया की एक महिला क्रू के साथ होटल में मारपीट की खबर सामने आई है. महिला क्रू लंदन में एक होटल में रुकी थी, इसी दौरान अचानक एक शख्स उसके कमरे में दाखिल हुआ और जमकर मारपीट की. बताया जा रहा है कि क्रू को गंभीर चोट आई है और उसे अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ा. एयर इंडिया की तरफ से भी इस घटना की पुष्टि की गई है. जानें क्या है पूरा मामला

    खबरों के मुताबिक एयर इंडिया की एक केबिन क्रू सदस्य के साथ गुरुवार (15 अगस्त) की रात लंदन के एक होटल में अनजान शख्स ने कथित तौर पर यौन उत्पीड़न की कोशिश की और उस पर हमला कर घायल कर दिया. यह घटना लंदन के हीथ्रो स्थित रेडिसन रेड होटल में हुई, इस होटल में एयर इंडिया के कई स्टाफ रुके हुए थे. घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची.

    रात 1.30 बजे कमरे में घुसा शख्स

    जानकारी के मुताबिक, घटना उस वक्त हुई जब एयर इंडिया की क्रू मेंबर अपने होटल में सो रही थी, रात करीब 1.30 बजे एक शख्स कमरे में घुस गया और हमला कर दिया. इससे एयर इंडिया क्रू बुरी तरह डर गई और मदद के लिए चिल्लाने लगी. बचाव के लिए उसने कपड़े के हैंगर से शख्स पर हमला किया. इसी बीच मौका पाकर वह भागने की कोशिश करने लगी लेकिन शख्स ने उसे पकड़ लिया और घसीटते हुए फिर कमरे में ले गया.

    क्रू को अस्पताल में कराया गया था भर्ती

    इस घटना में एयर इंडिया की क्रू बुरी तरह से घायल हो गई थी और घटना के बाद शख्स भागने की कोशिश कर रहा था. घटना की जानकारी पुलिस को दी और एयर इंडिया की क्रू को अस्पताल के जाया गया. रिपोर्ट्स के मुताबिक, एयरलाइन के स्टाफ ने कई बार सुरक्षा, अंधेरे गलियारों, सूनसान रिसेप्शन की शिकायत की थी. इतना ही नहीं, यह भी बताया गया कि कुछ बदमाश आकर दरवाजा खटखटाते हैं.

    एयर इंडिया के प्रवक्ता ने घटना की पुष्टि की है कर बताया है कि हम क्रू की हरसंभव मदद कर रहे हैं और कानूनी सहायता भी ले रहे हैं. उन्होंने यह भी कहा कि क्रू की गोपनीयता को सार्वजनिक ना किया जाए.

     

    अस्पताल भर्ती एयर इंडिया कानूनी सहायता क्रू गोपनीयता पुलिस रिपोर्ट महिला क्रू सदस्य मारपीट यौन उत्पीड़न रेडिसन रेड होटल लंदन सुरक्षा शिकायत हीथ्रो होटल हमला
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleअब घर बैठे आनलाइन जमा कर सकते है वेस्ट यूजर चार्ज, जानें क्या है प्रोसेस
    Next Article गोड्डा में चिकित्सक पर नाबालिग से छेड़खानी का आरोप, मारपीट की घटना ने बढ़ाई चिंताएँ

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    ‘चुनाव आयोग हटाओ, देश बचाओ’, ज्ञानेश कुमार के खिलाफ उद्धव-राज ठाकरे का मार्च

    October 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    नेतन्याहू बोले- ‘मच्छार दुनिया के हीरो’, पीएम मोदी के साथ इजराइल के स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का न्योता

    October 4, 2026
    आदिवासी

    अंतिम आदिवासी भाग-1: आदिम जनजाति कोरवा भी हो रहे अब छुआछूत के शिकार, स्कूल में बरतन अलग, गांव में पानी भरने का समय अलग

    October 4, 2026
    खेल-सिनेमा

    झारखंड: हॉकी में गोल्ड लेकर रांची पहुंचीं झारखंड की चारों बेटियां, हुआ भव्य स्वागत

    October 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    राज्यसभा की 8 स्थायी समितियों में टीएमसी को एक भी अध्यक्ष पद नहीं, सागरिका घोष बोलीं- संसद बना रहा ‘वन पर्सन, वन पार्टी शो’

    October 4, 2026
    क्राइम

    Johar Live Impact : चर्चित प्रभात मेहता हत्याकांड में 4 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, जांच के लिए एसआईटी गठित

    October 3, 2026
    Latest Posts

    ‘चुनाव आयोग हटाओ, देश बचाओ’, ज्ञानेश कुमार के खिलाफ उद्धव-राज ठाकरे का मार्च

    October 4, 2026

    नेतन्याहू बोले- ‘मच्छार दुनिया के हीरो’, पीएम मोदी के साथ इजराइल के स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का न्योता

    October 4, 2026

    अंतिम आदिवासी भाग-1: आदिम जनजाति कोरवा भी हो रहे अब छुआछूत के शिकार, स्कूल में बरतन अलग, गांव में पानी भरने का समय अलग

    October 4, 2026

    1857 का वो योद्धा, जिसे इतिहास भूल गया : डोरंडा से चतरा तक जयमंगल पांडेय की आखिरी लड़ाई

    October 4, 2026

    जोहार लाइव ने जिन दो भाइयों के नाम पहले उजागर किए, उन्हें सीआईडी ने किया गिरफ्तार, 14वीं जेपीएससी पीटी धांधली में भेजे गए जेल

    October 4, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.