Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»बिहार»प्रशांत किशोर पर भड़की AIMIM, ओवैसी को लेकर बयान पर जताई नाराजगी
    बिहार

    प्रशांत किशोर पर भड़की AIMIM, ओवैसी को लेकर बयान पर जताई नाराजगी

    Team JoharBy Team JoharOctober 29, 2025No Comments2 Mins Read35
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    प्रशांत
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Patna : बिहार विधानसभा चुनाव से पहले AIMIM (ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन) और जन सुराज के बीच बयानबाजी तेज हो गई है। AIMIM ने जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर पर आरोप लगाया है कि वे पार्टी प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी का नाम लेकर अपनी राजनीतिक छवि चमकाने की कोशिश कर रहे हैं।

    दरअसल, हाल ही में प्रशांत किशोर ने ओवैसी को सीमांचल की राजनीति छोड़कर हैदराबाद पर ध्यान देने की सलाह दी थी। उनके इस बयान के बाद AIMIM नेताओं ने तीखी प्रतिक्रिया दी है।

    AIMIM का पलटवार

    AIMIM प्रवक्ता वारिस पठान ने कहा, “दुनिया में सबसे आसान काम सलाह देना है। मैं प्रशांत किशोर से कहना चाहता हूं कि अपनी सलाह अपने पास रखें। वह खुद डरे हुए हैं, इसलिए चुनाव नहीं लड़ रहे हैं। सीमांचल में ओवैसी की रैलियों में लाखों लोगों की भीड़ देखकर राजद, कांग्रेस और जदयू के नेताओं के पेट में दर्द होने लगा है।”

    पठान ने आगे कहा कि, “प्रशांत किशोर ओवैसी के नाम का इस्तेमाल कर अपनी राजनीतिक पहचान मजबूत करने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन यह उनकी घबराहट दिखाता है।”

    क्या बोले थे प्रशांत किशोर

    प्रशांत किशोर ने अपने बयान में कहा था, “ओवैसी साहब मेरे दोस्त हैं, लेकिन मेरी सलाह है कि उन्हें हैदराबाद पर फोकस करना चाहिए। अगर वे अपने गढ़ हैदराबाद में रहकर मुसलमानों के हित में काम करें, तो बेहतर होगा। सीमांचल आकर बेवजह कंफ्यूजन बढ़ाने की जरूरत नहीं है।” उन्होंने आगे कहा था कि, “सीमांचल के मुसलमानों को 2020 की गलती दोहरानी नहीं चाहिए। ओवैसी साहब सम्मानित व्यक्ति हैं, लेकिन उन्हें हैदराबाद में ही रहने दीजिए। बिहार में बाहर से नेता लाकर स्थापित करने की जरूरत नहीं है।”

    दोनों दलों की तैयारी

    AIMIM ने बिहार विधानसभा चुनाव के लिए 25 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। वहीं, प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी ने राज्य की सभी 243 सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। बिहार में दो चरणों में 6 और 11 नवंबर को मतदान होगा, जबकि 14 नवंबर को मतगणना की जाएगी।

    Also Read : बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी पटना के लिए रवाना, चुनावी रैलियों की तैयारी

    AIMIM lashes out at Prashant Kishor expresses displeasure over his statement on Owaisi ओवैसी को लेकर बयान पर जताई नाराजगी प्रशांत किशोर पर भड़की AIMIM
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी पटना रवाना, NDA नेताओं के लिए करेंगे चुनावी सभा
    Next Article सरायकेला-खरसावां के गम्हरिया में सरकारी अनाज गोदाम में लगी भीषण आ’ग

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिवः क्या सिविल जज की परीक्षा भी हुई थी प्रभावित, टीडीपीएल ने किया था परिणाम जारी

    August 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंडः नौकरियों में धांधली पर हेमंत सोरेन का सर्जिकल स्ट्राइक, 22 परीक्षाएं रद्द, 2628 की नौकरी गई

    August 19, 2026
    झारखंड

    TDPL की परीक्षाएं रद्द होने पर कांग्रेस नेताओं ने सीएम हेमंत सोरेन का जताया आभार, कहा- युवाओं के हित में बड़ा फैसला

    August 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC-JSSC मामले में CBI जांच से कम कुछ भी मंजूर नहीं – बाबूलाल मरांडी

    August 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिवः जेपीएससी अध्यक्ष को जनवरी माह में ही मिल गई थी परीक्षा में घोटाले की शिकायत, दबा दिया गया मामले को

    August 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    उत्तर प्रदेश: राम मंदिर चंदा चोरी मामले में चंपत राय और अनिल मिश्रा को क्लीन चीट

    August 18, 2026
    Latest Posts

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिवः क्या सिविल जज की परीक्षा भी हुई थी प्रभावित, टीडीपीएल ने किया था परिणाम जारी

    August 19, 2026

    झारखंडः नौकरियों में धांधली पर हेमंत सोरेन का सर्जिकल स्ट्राइक, 22 परीक्षाएं रद्द, 2628 की नौकरी गई

    August 19, 2026

    JPSC गड़बड़ी केस में CID का बड़ा एक्शन, दो और गिरफ्तार; 3 आरोपी 5 दिन के रिमांड पर

    August 18, 2026

    झारखंड : एनएचएम कर्मियों के ईपीएफ का रास्ता साफ, 11 हजार से अधिक कर्मचारियों को मिलेगा लाभ

    August 18, 2026

    Breaking झारखंड : JPSC-JSSC मामले में अभय तिवारी की पत्नी और सगा भाई गिरफ्तार

    August 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.