Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»देश»कृषि मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने कहा, किसानों की आय दो से दस गुना बढी
    देश

    कृषि मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने कहा, किसानों की आय दो से दस गुना बढी

    Team JoharBy Team JoharApril 27, 2022No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    नयी दिल्ली : कृषि मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने किसानों की आय में दो से दस गुना तक की वृद्धि होने का आज दावा करते हुए कहा कि ऐसे प्रगतिशील किसानों को गांव गांव में जा कर खेती कर रहे लोगों को जागरुक करना चाहिए जिससे वे भी समृद्ध बने ।

    श्री तोमर ने ‘‘किसान भागीदारी प्राथमिकता हमारी ” कार्यक्रम के तहत फसल बीमा पाठशाला को सम्बोधित करते हुए कहा कि नवीनतम तकनीक और सरकार की कृषि सम्बन्धी योजनाओं से जुड़े किसान समृद्ध हुए हैं और उनके परिवार में तरक्की हुयी है । पिछले पांच छह साल के दौरान ऐसे किसानों की आय दाे से दस गुना तक बढी है । उन्होंने कहा कि ये किसान ‘‘कृषि राजदूत ” बन कर गांव गांव में जायें तो खेती की अर्थ व्यवस्था मजबूत हो जायेगी ।

    कृषि मंत्री ने कहा कि आज किसानों को उनके उत्पादों का बाजार में न्यूनतम समर्थन मूल्य से अच्छी कीमत मिल रही है । गेहूं और सरसों का बेहतर मूल्य मिल रहा है तथा सरसों तेल में मिलावट को रोका गया है जिससे किसान बहुत खुश हैं । सरकार इस प्रकार के अन्य कदम भी उठायेगी जो किसानों के हित में हो ।

    उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में कृषि आधारभूत संरचनाओं के निर्माण के लिए एक लाख करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है जिसमें से आठ हजार करोड़ रुपये की परियोजनाओं को मंजूरी दी गयी है । इससे भंउारण तथा अन्य सुविधाओं का विकास किया जायेगा । इस मामले में बैंकों का योगदान सराहनीय रहा है ।

    श्री तोमर ने प्राकृतिक खेती को मिशन मोड में लागू किये जाने पर जोर देते हुए कहा कि इससे कृषि लागत कम होगी तथा किसानों के उत्पादों को अच्छा मूल्य मिलेगा । अभी 38 लाख हेक्टेयर जमीन पर जैविक खेती की जा रही है जिससे किसानों को अच्छा लाभ मिल रहा है । उन्होंने कहा कि प्रकृति से तालमेल बिगड़ने से अनेक समस्यायें उत्पन्न हो सकती हैं । रासायनिक खाद के लिए हम दूसरे देशों पर निर्भर हैं और यदि वे ये उर्वरक देने से मना कर दें तो समस्या उत्पन्न हो जायेगी ।

    कृषि मंत्री ने कहा कि एक समय देश में खाद्यान्न का अभाव था जिसके लिए हरित क्रांति की शुरुआत की गयी और इसके लिए रासायनिक उर्वरकों का सहारा लिया गया । पंजाब , हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश ने हरित क्रांति को सफल बनाने में भारी योगदान दिया था । अब देश में जरुरत से अधिक अनाजों की पैदावार होती है और बागवानी फसलों का रिकार्ड उत्पादन हो रहा है । देश से चार लाख करोड़ रुपये मूल्य से अधिक के कृषि उत्पादों का निर्यात किया गया है जिसके लिए किसान बधाई के पात्र हैं ।

    श्री तोमर ने कहा कि किसानों को साहूकारों से छूटकारा दिलाने को लेकर पिछले सात साल से देश में किसान क्रेडिट कार्ड अभियान चलाया जा रहा है और इससे पशुपालन को भी जोड़ा गया है । इसके तहत किसानों को 15 लाख करोड़ रुपये का रिण दिया गया है । इस रिण पर किसान चार प्रतिशत की दर से ब्याज देते हैं ।

    उन्होंने कृषि बीमा योजना से किसानों को होने वाले फयदों की चर्चा करते हुए कहा कि बीमा प्रीमियम के रुप में किसानों ने 21000 करोड़ रुपये जमा किये थे और उनके 115000 करोड़ रुपये के दावों का भुगतान किया गया है । इसी प्रकार से किसान सम्मान निधि योजना के तहत साढे ग्यारह करोड़ किसानों को पंजीकृत किया गया है और उनके खातों में 182000 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया है ।

    Latest news National news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबिहार : भागलपुर में स्कार्पियो की चपेट में आने से बच्ची की मौत
    Next Article प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, पेट्रोल-डीजल पर वैट कम करके नागरिकों को इसका लाभ पहुंचाएं राज्य

    Related Posts

    खेल-सिनेमा

    सलीमा टेटे की कप्तानी में 44 साल बाद भारत एशियन चैंपियन, झारखंड की चार बेटियों ने रचा इतिहास

    October 2, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    उत्तराखंड के बाद यूसीसी लागू करने वाला दूसरा राज्य बना गुजरात

    October 2, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    गांधी जयंती में दिल्ली बना छावनी : ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे के मांग के बाद 11 मेट्रो स्टेशन बंद, हिरासत में लिए गए AAP अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज

    October 2, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    पश्चिम बंगाल: दुर्गा पूजा और पर्यटन मंत्रालय के फंड घोटाले में ED की बड़ी कार्रवाई, पूर्व मंत्री इंद्रनील सेन और ‘मासआर्ट’ पर शिकंजा

    October 1, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : चंद्रपुरा में बनेगा 1600 MW का नया पावर प्लांट, DVC-CIL ने L&T से किया समझौता

    October 1, 2026
    क्राइम

    पश्चिम बंगाल : पूर्व टीएमसी नेता और बहू से सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, चार BJP कार्यकर्ताओं पर FIR

    October 1, 2026
    Latest Posts

    दुर्गा पूजा के दौरान राज्य में विधि व्यवस्था को लेकर पुलिस मुख्यालय की तैयारी पूरी, तैनात होंगे 6750 जवान

    October 2, 2026

    सलीमा टेटे की कप्तानी में 44 साल बाद भारत एशियन चैंपियन, झारखंड की चार बेटियों ने रचा इतिहास

    October 2, 2026

    झारखंड की माटी से निकली मुंडारी फिल्म ‘ए रिवर कलर्ड रेड’ का मुंबा इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में चयन

    October 2, 2026

    रांची में सजा एक्सपो उत्सव, 400 स्टॉल के साथ सात दिन तक खरीदारी और मनोरंजन

    October 2, 2026

    उत्तराखंड के बाद यूसीसी लागू करने वाला दूसरा राज्य बना गुजरात

    October 2, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.