Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»Uncategorized»किसान मेला में बोले कृषि मंत्री बादल, सरकार की योजनाओं का लाभ उठाएं 
    Uncategorized

    किसान मेला में बोले कृषि मंत्री बादल, सरकार की योजनाओं का लाभ उठाएं 

    Team JoharBy Team JoharJuly 2, 2024No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रामगढ़: छत्तरमांडू स्थित टाउन हॉल भवन रामगढ़ में मंगलवार को किसान मेला का आयोजन किया गया. इस दौरान मुख्य अतिथि के रूप में कृषि मंत्री बादल पत्र लेख के अलावा विशिष्ट अतिथि के रूप में विधायक रामगढ़ सुनीता चौधरी, विधायक बड़कागांव अंबा प्रसाद, पूर्व विधायक रामगढ़ ममता देवी, जिला परिषद अध्यक्ष सुधा चौधरी, निदेशक समेती विकास कुमार ने कार्यक्रम में हिस्सा लिया. मौके पर सभी अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर विधिवत रूप से कार्यक्रम का शुभारंभ किया. मंत्री बादल पत्र लेख ने किसानों का अभिनंदन करते हुए रामगढ़ जिले में किए जा रहे कार्यों को लेकर उपायुक्त, रामगढ़ चंदन कुमार की सराहना की. उन्होंने कहा कि रामगढ़ जिले में जिस प्रकार से गोट कोऑपरेटिव परियोजना का संचालन, किसानों को विभिन्न उपकरण आदि उपलब्ध कराने के तहत कार्य किए जा रहे हैं वह सराहनीय है. उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों को सरकार की योजनाओं से लाभान्वित होने के लिए आवेदन देने की अपील की. विगत वर्षों में राज्य सरकार द्वारा प्राप्त की गई उपलब्धियां के प्रति भी सभी को जानकारी दी. उन्होंने किसानों के लिए झारखंड फसल राहत योजना समेत विभिन्न परियोजना की जानकारी दी. उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी के दौरान भी राज्य सरकार ने प्रत्येक राज्यवासी के कल्याण के लिए कार्य किया है. उन्होंने बताया कि झारखंड फसल राहत योजना के तहत रामगढ़ जिले के 9621 किसानों को कर्ज माफी का लाभ मिला है. मौके पर उन्होंने आने वाले समय में राज्य सरकार द्वारा किए जाने वाले विभिन्न विकास कार्यों को लेकर भी सभी को जानकारी दी. उन्होंने जिला प्रशासन रामगढ़ द्वारा विभिन्न स्तरों पर नियुक्ति प्रक्रिया पूर्ण करने के लिए किए जा रहे कार्यों की भी सराहना की. उन्होंने कहा कि आने वाले समय में राज्य सरकार का निर्णय है कि ग्राम स्तर पर लोगों को सरकार की योजनाओं से लाभान्वित करने के लिए शिविरों का आयोजन सहित अन्य कार्य किए जाएंगे. विधायक सुनीता चौधरी ने सभी किसानों का जोहार करते हुए केंद्र एवं राज्य सरकार के विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की सभी को जानकारी दी. उपायुक्त रामगढ़ चंदन कुमार ने मंत्री बादल पत्रलेख का अपना कीमती समय निकालकर कार्यक्रम में शामिल होने के लिए धन्यवाद किया. उन्होंने सभी किसानों को जिला प्रशासन रामगढ़ द्वारा डीएमएफटी के माध्यम से संचालित की जा रही गोट बैंक परियोजना की पूरी रूपरेखा की जानकारी दी. उन्होंने सभी से गोट बैंक परियोजना के साथ-साथ सरकार की अन्य योजनाओं से जुड़कर लाभान्वित होने की अपील की. जिला प्रशासन रामगढ़ द्वारा विभिन्न स्तरों पर की जा रही नियुक्ति को लेकर भी सभी को जानकारी दी. मंत्री बादल पत्र लेख ने किसानों के विकास को लेकर कुल 20 योजनाओं में 18 करोड़ 17 लाख 42 हज़ार 285 रुपए की परिसंपत्तियों का वितरण किया. वही उनके द्वारा जिला स्तर पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल रामगढ़ एवं कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंधन अभिकरण आत्मा रामगढ़ में विभिन्न पदों पर नियुक्त किए गए कुल 18 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया. 

    किसान मेला कृषि मंत्री बादल योजना रामगढ़
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleटुंडी में जंगली हाथियों का कहर, पीड़ितों को जल्द मुआवजा देने का वन विभाग से आग्रह
    Next Article क्या हेमंत सोरेन फिर संभालेंगे सत्ता की कमान, आज होगी विधायक दल की बैठक में निर्णय

    Related Posts

    Uncategorized

    Breaking : सीजीएल मामले में SIT की बड़ी कार्रवाई, वेबल के दो कर्मी गिरफ्तार

    August 27, 2026
    Uncategorized

    छात्रों पर पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले, विधानसभा घेराव के दौरान बढ़ा तनाव

    August 10, 2026
    Uncategorized

    घर में सो रही थी मां-बेटी, चोर उड़ा ले गए 4 लाख के गहने और मोबाइल

    June 4, 2026
    Uncategorized

    झारखंड में मौसम का यू-टर्न : झमाझम बारिश से मिली राहत, कई जिलों में आंधी-वज्रपात का अलर्ट

    May 30, 2026
    Uncategorized

    LPG गैस के नाम पर APK फाइल भेजता था साइबर अपराधी, जामताड़ा पुलिस ने तीन को दबोचा

    May 15, 2026
    Uncategorized

    रांची में पेट्रोल पंपों पर लंबी कतार, टंकी फुल कराने की मची होड़

    May 15, 2026
    Latest Posts

    आरक्षित पदों के डी-रिजर्वेशन पर सरकार और राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग आमने-सामने: जानिए क्या है पूरा विवाद

    September 11, 2026

    शादी का वादा कर सहमति से यौन संबंध बनाना और शादी से मुकरना, अपराध नहीं है : सुप्रीम कोर्ट

    September 11, 2026

    CMPFO में 3.64 करोड़ के पेंशन घोटाले का आरोप, CBI ने चार अधिकारियों समेत अज्ञात लोगों पर दर्ज की केस

    September 11, 2026

    जब शिकागो में गूंजा भारत : नरेंद्रनाथ से विवेकानंद तक की वो कहानी, जिसने इतिहास रच दिया

    September 11, 2026

    UPPSC की तैयारी करता था टीडीपीएल का निदेशक रामवीर, जेपीएससी-जेएसएससी के घोटाले का सिंडिकेट बनाने से पहले 3 किरदार क्या करते थे

    September 11, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.