धनबाद: दक्षिणी टुंडी में बीते रात जंगली हाथियों के झुंड ने पहाड़ी के तराई के गांवों में धावा बोला था. इस दौरान जंगली हाथियों ने तीन घरों को तोड़कर उसमें रखा सारा अनाज चट कर दिया. वहीं घरेलू सामानों को तहस-नहस कर दिया. इस दौरान तिलेयबेड़ा गांव के सोनालाल बास्की और पर्वतपुर गांव के महालाल किस्कू और लीला मंझियान के घरों को पूरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया. जानकारी मिलने पर झारखंड जनहित मोर्चा के केन्द्रीय अध्यक्ष सह संस्थापक माना पाठक प्रभावित गांव पहुंचे और पीड़ित परिवारों से मिलकर अपने स्तर से यथासंभव नगद राशि देकर सहायता की. उन्होंने इस संबंध में वन प्रमंडल पदाधिकारी धनबाद से वार्ता कर प्रभावित परिवारों को जल्द मुआवजा राशि देने का आग्रह किया. वहीं टुंडी प्रखंड विकास पदाधिकारी शैलेन्द्र कुमार चौरसिया को प्रभावित गांव का दौरा करने का आग्रह किया गया. उन्होंने कहा कि सभी को अबुआ आवास योजना का लाभ प्रदान किया जाए. मौके पर मुरारी सिंह चौधरी, सुनील पाण्डेय, मनोज पाण्डेय, मनोज महतो, उमर अंसारी, अरविंद टुडू एवं परमेश्वर किस्कू मौजूद थे.
टुंडी में जंगली हाथियों का कहर, पीड़ितों को जल्द मुआवजा देने का वन विभाग से आग्रह

Follow on Facebook
Follow on X (Twitter)
Follow on Instagram
Follow on YouTube
Follow on WhatsApp
Follow on Telegram
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
728x90
Learn More

