Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»सत्संग के दौरान भगदड़ में 122 लोगों की मौत, हॉस्पिटल के बाहर बिखरे है शव
    जोहार ब्रेकिंग

    सत्संग के दौरान भगदड़ में 122 लोगों की मौत, हॉस्पिटल के बाहर बिखरे है शव

    Team JoharBy Team JoharJuly 2, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    नई दिल्ली: यूपी के हाथरस में बड़ा हादसा हुआ है. जहां सत्संग के दौरान भगदड़ मच गई. भगदड़ में करीब 122 लोगों के मरने की सूचना है. मरने वालों में ज्यादातर महिलाएं और बच्चे हैं. साथ ही इस हादसे में डेढ़ सौ से ज्यादा श्रद्धालु घायल हुए हैं. हॉस्पिटल के बाहर शव बिखरे पड़े हैं. बता दें कि हाथरस के सिकंदराराऊ थाना क्षेत्र के गांव फुलेराई में आयोजित भोले बाबा के सत्संग में यह हादसा हुआ. बताया जा रहा है कि सत्संग खत्म हो चुका था. लोग एक साथ निकल रहे थे. लेकिन हॉल छोटा था और निकलने का गेट भी संकरा था. पहले निकलने की होड़ में भगदड़ मच गई. लोग एक-दूसरे पर गिर पड़े.

    घायलों को पहुंचाया गया हॉस्पिटल

    हादसे के बाद घायलों और मृतकों को किसी तरह बसों और टेंपो में लादकर अस्पताल पहुंचाया गया. अस्पताल के बाहर शव बिखरे पड़े हैं. हादसे में मृतकों और घायलों की संख्या इतनी ज्यादा है कि हाथरस के आसपास के जिलों के अस्पतालों को भी अलर्ट कर दिया गया है. बताया जा रहा है कि हाथरस के सिकंदराराऊ सीएचसी में 95 शव बिखरे पड़े हैं. वहीं एटा के सीएमओ उमेश त्रिपाठी ने बताया है कि हाथरस से अब तक 27 शव एटा लाए जा चुके हैं. इनमें 25 महिलाएं और 2 पुरुष शामिल हैं. सत्संग में 20 हजार से ज्यादा लोगों की भीड़ थी. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना पर दुख जताया है और हादसे की जांच के लिए कमेटी बनाई है.

    122 की मौत भगदड़ सत्संग हादसा
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleहाईवा एसोसिएशन ने छाई ट्रांसपोर्टिंग कार्य किया ठप, उचित भाड़ा नहीं मिलने से हैं नाराज
    Next Article टुंडी में जंगली हाथियों का कहर, पीड़ितों को जल्द मुआवजा देने का वन विभाग से आग्रह

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    खरगे की ‘बाप’ वाली टिप्पणी पर सियासी घमासान, बीजेपी का देशव्यापी प्रदर्शन आज

    October 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    Johar Live Breaking झारखंड हाईकोर्ट के आदेश पर सख्ती : रांची के सभी थानों और हाईवे पर लगे CCTV कैमरों की रिपोर्ट तलब, मुख्य सचिव करेंगे समीक्षा

    October 26, 2026
    क्राइम

    प्रहार भाग -3 : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की घोषणा होगी पूरी, एएनटीएफ के चीफ ने मुख्य सचिव को दिया वचन, पढ़ें पूरी रिपोर्ट

    October 26, 2026
    क्राइम

    झारखंड : जामताड़ा में नवविवाहित जोड़े की संदिग्ध मौत पर बाबूलाल मरांडी ने उठाई CBI जांच की मांग

    October 25, 2026
    क्राइम

    झारखंड : राजस्व कर्मी की संदिग्ध हत्या की SIT जांच की मांग, अर्जुन मुंडा ने उठाए कानून-व्यवस्था पर सवाल

    October 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    फारूक अब्दुल्ला को कश्मीर पर बोलने का हक नहीं, केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी का पलटवार

    October 25, 2026
    Latest Posts

    खरगे की ‘बाप’ वाली टिप्पणी पर सियासी घमासान, बीजेपी का देशव्यापी प्रदर्शन आज

    October 26, 2026

    Johar Live Breaking झारखंड हाईकोर्ट के आदेश पर सख्ती : रांची के सभी थानों और हाईवे पर लगे CCTV कैमरों की रिपोर्ट तलब, मुख्य सचिव करेंगे समीक्षा

    October 26, 2026

    प्रहार भाग -3 : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की घोषणा होगी पूरी, एएनटीएफ के चीफ ने मुख्य सचिव को दिया वचन, पढ़ें पूरी रिपोर्ट

    October 26, 2026

    झारखंड : जामताड़ा में नवविवाहित जोड़े की संदिग्ध मौत पर बाबूलाल मरांडी ने उठाई CBI जांच की मांग

    October 25, 2026

    झारखंड : राजस्व कर्मी की संदिग्ध हत्या की SIT जांच की मांग, अर्जुन मुंडा ने उठाए कानून-व्यवस्था पर सवाल

    October 25, 2026

    Powered by Feralvoice.

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.