Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    22 May, 2026 ♦ 4:47 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»ट्रेंडिंग»NDA की प्रचंड जीत के बाद पटना में सियासी हलचल तेज, नेताओं का सीएम हाउस में जमावड़ा
    ट्रेंडिंग

    NDA की प्रचंड जीत के बाद पटना में सियासी हलचल तेज, नेताओं का सीएम हाउस में जमावड़ा

    Team JoharBy Team JoharNovember 15, 2025Updated:November 15, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    एनडीए
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Patna : बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए को प्रचंड बहुमत मिलने के बाद राजधानी पटना में राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। शनिवार की सुबह से ही मुख्यमंत्री आवास में पार्टी नेताओं का आना-जाना जारी रहा। सबसे पहले जेडीयू के वरिष्ठ नेता विजय कुमार चौधरी सीएम हाउस पहुंचे। इसके बाद चिराग पासवान समेत अन्य नेता भी सीएम से मुलाकात के लिए आए। जेडीयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा भी हाथ में जीते हुए कैंडिडेट की लिस्ट लेकर सीएम हाउस पहुंचे।

    आवास पर इन नेताओं की रही मौजूदगी

    मुलाकात के बाद फुलवारी से नवनिर्वाचित विधायक श्याम रजक ने मीडिया से बातचीत में कहा, “बिहार में नेतृत्व का भरोसेमंद चेहरा केवल सीएम नीतीश कुमार हैं। जनता ने उनके नेतृत्व में स्थिर और सक्षम सरकार के लिए आस्था व्यक्त की है। शपथ ग्रहण का समय मुख्यमंत्री तय करेंगे।” सीएम आवास पर अब तक चिराग पासवान, विजय चौधरी, सुनील कुमार, मनीष वर्मा, अरुण मांझी, इंजीनियर शैलेन्द्र, जेडीयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा, कृष्ण कुमार मंटू, ललन सिंह, संजय झा, श्याम रजक और नितिन नवीन मौजूद रहे।

    श्याम रजक ने अफवाह पर लगाया रोक

    श्याम रजक ने स्पष्ट किया कि एनडीए पूरी तरह एकजुट है और ऐसे दावे कि बिना जेडीयू के सरकार बन सकती है, केवल “सपने और अटकलें” हैं। उन्होंने कहा, “भारी जनमत ने साबित कर दिया कि जनता नीतीश कुमार के नेतृत्व में ही स्थिर सरकार चाहती है।” उन्होंने महाराष्ट्र पैटर्न की चर्चाओं पर भी कहा कि उनके पास इस बारे में कोई जानकारी नहीं है और सभी बातें केवल अफवाहें हैं।

    Also Read : राजकुमार राव और पत्रलेखा के घर बेटी का जन्म, चौथी मैरिज एनिवर्सरी पर मिला जीवन का सबसे खास तोहफा

    After the NDA victory in Bihar Only CM Nitish is a reliable face of leadership in Bihar: MLA Shyam Rajak there has been a steady flow of leaders to the CM residence. बिहार में एनडीए की जीत के बाद सीएम आवास में नेताओं का लगातार आना-जाना बिहार में नेतृत्व का भरोसेमंद चेहरा केवल सीएम नीतीश : MLA श्याम रजक
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleराजकुमार राव और पत्रलेखा के घर बेटी का जन्म, चौथी मैरिज एनिवर्सरी पर मिला जीवन का सबसे खास तोहफा
    Next Article नौगाम पुलिस स्टेशन विस्फोट में 9 की मौ’त की पुष्टि, फॉरेंसिक जांच जारी

    Related Posts

    झारखंड

    हजारीबाग की बिजली व्यवस्था पर घमासान, विधायकों ने दी बड़े आंदोलन की धमकी

    May 22, 2026
    झारखंड

    झारखंड में राज्यसभा चुनाव की हलचल तेज, प्रदीप बलमुचू ने मांगा सीट बंटवारे पर फैसला

    May 22, 2026
    झारखंड

    JTET में बाहरी भाषाओं के विरोध में एकजुट हुए संगठन, मंत्री योगेंद्र प्रसाद के आवास पर बैठक

    May 22, 2026
    Latest Posts

    हजारीबाग की बिजली व्यवस्था पर घमासान, विधायकों ने दी बड़े आंदोलन की धमकी

    May 22, 2026

    झारखंड में राज्यसभा चुनाव की हलचल तेज, प्रदीप बलमुचू ने मांगा सीट बंटवारे पर फैसला

    May 22, 2026

    सुमित हत्याकांड में कोर्ट का बड़ा फैसला, दो दोषियों को उम्रकैद

    May 22, 2026

    JTET में बाहरी भाषाओं के विरोध में एकजुट हुए संगठन, मंत्री योगेंद्र प्रसाद के आवास पर बैठक

    May 22, 2026

    चाईबासा के जंगलों में चल रहा था अफीम तस्करी का खेल, पुलिस ने तीन तस्करों को दबोचा

    May 22, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.