Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»देश»गृहमंत्री से बातचीत के बाद डॉक्टरों ने वापस लिया प्रदर्शन करने का फैसला, अमित शाह बोले- डाक्टरों की सुरक्षा में कोई कसर नहीं छोड़ेगी मोदी सरकार
    देश

    गृहमंत्री से बातचीत के बाद डॉक्टरों ने वापस लिया प्रदर्शन करने का फैसला, अमित शाह बोले- डाक्टरों की सुरक्षा में कोई कसर नहीं छोड़ेगी मोदी सरकार

    Team JoharBy Team JoharApril 22, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Desk

    नयी दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कोरोना महामारी से लड़ रहे डाक्टरों पर हमलों की घटनाओं पर चिंता व्यक्त करते हुए आज डाक्टरों को आश्वस्त किया कि मोदी सरकार उनकी सुरक्षा तथा कल्याण की दिशा में कोई कसर नहीं छोड़ेगी।

    अमित शाह से बातचीत के बाद आईएमए ने प्रदर्शन का फैसला वापस ले लिया है।

    केंद्रीय स्वास्थ्य और कल्याण मंत्री हर्षवर्द्धन के साथ आज यहां वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से डॉक्टरों और भारतीय चिकित्सा संघ के प्रतिनिधियों से बातचीत में श्री शाह ने कहा कि कार्य स्थल पर डॉक्टरों की सुरक्षा तथा सम्मान के साथ किसी तरह का समझौता नहीं किया जा सकता ।

    अपनी जान की परवाह किये बिना कोरोना महामारी के उपचार में जुटे डॉक्टरों पर देश भर में हो रहे हमलोें के मद्देनजर चिकित्सा संघ और डॉक्टरों ने आज शाम सांकेतिक विरोध का आहवान किया था। इसे देखते हुए श्री शाह ने आज डॉक्टरों से बात की।

    उन्होंने कहा कि डॉक्टर संकट की इस घड़ी में असाधारण कार्य कर रहे हैं। इस स्थिति में वह हर भारतीय से अनुरोध करते हैं कि कोरोना के खिलाफ इस जंग में वे डाक्टरों का सहयोग करें। डाक्टरों के योगदान की सराहना करते हुए उन्होंने उम्मीद जतायी कि वे इस महामारी के खिलाफ पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम करते रहेंगे। लोगों को सुरक्षित रखने के लिए डाक्टरों द्वारा किये जा रहे बलिदान की भी उन्होंने सराहना की। चिकित्सक समुदाय की सुरक्षा से संबंधित सभी चिंताओं को दूर करते हुए उन्होंंने आश्वस्त किया कि मोदी सरकार उनके कल्याण और सुरक्षा की दिशा में कोई कसर नहीं छोड़ेगी।

    श्री शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी डाक्टरों की चिंताओं से अवगत हैं और उनकी समस्याओं पर खुद नजर रख रहे हैं। डाक्टरों पर हमले की घटना दोबारा न हो इसके लिए सभी संभव कदम उठाये जायेंगे। गृह मंत्री ने कहा कि डाक्टरों को काम करने के लिए अनुकूल माहौल उपलब्ध कराना हम सब की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंंने कहा कि वे डाक्टरों से अपील करते हैं कि वे अपने सांकेतिक विरोध के निर्णय पर एक बार फिर विचार करें क्योंकि यह राष्ट्रीय हित में नहीं है।

    बैठक में केन्द्रीय स्वास्थ्य सचिव , गृह सचिव, वरिष्ठ चिकित्सकों और नीति आयोग के अधिकारियों ने भी हिस्सा लिया।

    #National News #Online news Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसावधान! झारखंड में तम्बाकू खाकर सार्वजनिक स्थानों पर थूके तो होगी 6 महीने की सजा, बिक्री पर भी लगाया गया पूर्ण प्रतिबंध
    Next Article देवघर एसडीपीओ विकास चन्द्र श्रीवास्तव के स्टूडेंट्स बने जेपीएससी टॉपर, लहराया सफलता का परचम, प्रशासनिक एवं पुलिस सेवा में किया टॉप

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    फादर्स डेः झारखंड के इन पांच पिताओं में है कुछ खास, दो नाम चौंकाएंगे

    June 21, 2026
    झारखंड

    पलामू : सब्जी मंडी में आग ने मचाया कोहराम, चंद मिनटों में राख हुईं दुकानें

    June 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जोरहाट एयरबेस पर बड़ा हादसा, लैंडिंग के दौरान दो हिस्सों में बंटा वायुसेना का AN-32

    June 13, 2026
    Latest Posts

    झारखंड में कॉर्निया ट्रांसप्लांट सेवाओं को बढ़ावा, तीन अस्पतालों को पांच साल का पंजीकरण

    June 23, 2026

    दिशोम गुरु शिबू सोरेन को पद्म भूषण, आदिवासी अस्मिता और झारखंड आंदोलन को मिला राष्ट्रीय सम्मान

    June 23, 2026

    पप्पू यादव का बड़ा दावा : झारखंड में सरकार गिराने के लिए छत्तीसगढ़ से आए 100 करोड़

    June 23, 2026

    “6 बेटों को थाना लाओ…” : थाना प्रभारी पर प्रताड़ना का आरोप, एसपी से गुहार

    June 23, 2026

    पति खोने का दर्द, परिवार संभालने की जंग; झारखंड की विधवाओं की अनकही कहानी

    June 23, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.