Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»मीडिया में भगवान बिरसा मुंडा की पड़पौती की खबर पढ़ फ़िल्म अभिनेता सोनू सूद एक्शन में, पढ़ाई का पूरा खर्च उठाएंगे
    झारखंड

    मीडिया में भगवान बिरसा मुंडा की पड़पौती की खबर पढ़ फ़िल्म अभिनेता सोनू सूद एक्शन में, पढ़ाई का पूरा खर्च उठाएंगे

    Team JoharBy Team JoharJune 10, 2021No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची: फिल्म अभिनेता साेनू सूद ने जाैनी मुंडा की पढ़ाई का पूरा खर्च उठाने का जिम्मा लिया है। मीडिया में बिरसा मुंडा की पड़पौत्री की खबर पढ़ने के बाद साेनू सूद की टीम ने कहा की जौनी को पढ़ाई के लिए किताब-काॅपी, लेपटाॅप आदि जाे भी जरूरत हाेगी, वह तत्काल मुहैया कराई जाएगी।

    उनकी जरूरताें काे जाना और शीघ्र पूरा करने का भराेसा दिलाया

    खूंटी के डीसी शशि रंजन के निर्देश पर अड़की प्रखंड के बीडीओ गौतम साहू के साथ पूरा प्रशासनिक अमला बुधवार काे उलिहातू पहुंचा। वहां भगवान बिरसा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। उनकी जरूरताें काे जाना और शीघ्र पूरा करने का भराेसा दिलाया। परिवार के लाेगाें के बीच धाेती-साड़ी भी बांटी।

    डीसी ने कहा- अनुसूचित जनजातियाें के कल्याण और विकास के लिए चलाई जा रही जिन याेजनाओं के लाभ के दायरे में बिरसा मुंडा का परिवार आता है, वैसी सारी याेजनाओं का लाभ दिलाया जाएगा। परिवार के जिन सदस्याें काे सरकारी नाैकरी मिली है, उन्हें नियमानुसार प्राेन्नति का लाभ भी मिलेगा।

    परिवार बढ़ गया, घर छाेटा पड़ता है, नया और बड़ा घर बनवा दीजिए

    बिरसा मुंडा के पाेते सुखराम मुंडा ने बीडीओ गाैतम साहू काे बताया कि उनकी 27 डिसमिल जमीन खेल मैदान के लिए ली गई थी, लेकिन उसके बदले में आज तक मुआवजा नहीं मिला है। उन्हाेंने इसके लिए कई बार आवेदन दिया है, लेकिन अबतक कुछ नहीं हुआ।

    सिर्फ आश्वासन ही मिलता रहा। उन्हाेंने कहा कि जमीन के बदले जमीन ही मिले ताे बेहतर हाेगा। पैसे ताे खत्म हाे जाएंगे। माैके पर ही बीडीओ ने सीआई काे बुलाकर बिरसा के परिवार की खेल मैदान के लिए अधिग्रहित जमीन का ब्याेरा निकाल कर उसके बदले में जमीन उपलब्ध करा कराने से संबंधित प्रस्ताव तैयार करने का निर्देश दिया।परिवार बढ़ गया, घर छाेटा पड़ता है, नया और बड़ा घर बनवा दीजिए

    सुखराम मुंडा ने बीडीओ काे बताया कि उनका परिवार बढ़ रहा है। अब इस छाेटे से मकान में गुजर-बसर करना संभव नहीं हाे पा रहा है। इसलिए थाेड़ा बड़ा मकान बनवा दिया जाए, ताकि परिवार के सभी सदस्य उसमें रह सकें।

    बीडीओ ने गांव में ही दूसरी जमीन तलाश कर घर बनवाने का आश्वासन दिया। उन्हाेंने अंचल निरीक्षक काे एक सप्ताह में जमीन चिह्नित करने काे कहा, ताकि आगे की कार्रवाई की जा सके। बीडीओ ने पड़पाेती जाैनी मुंडा से छात्रवृत्ति के संबंध में बातकी। उसका बैंक एकाउंट भी लिया।

    ranchi
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleदिग्गज बॉक्सर डिंको सिंह का निधन
    Next Article हाजीपुर में दिनदहाड़े एसडीएफसी बैंक में एक करोड़ 19 लाख की लूट, कर्मचारियों और ग्राहकों को बनाया बंधक

    Related Posts

    आदिवासी

    झारखंडः बीजेपी के नए प्रभारी की करिया मुंडा से मुलाकात, महज शिष्टाचार या गलती का एहसास?

    October 5, 2026
    खेल-सिनेमा

    भारत-वेस्टइंडीज T20 मैच: रांची में सुरक्षा की कड़ी तैयारी, एडीजी मनोज कौशिक ने किया जे.एस.सी.ए. स्टेडियम का निरीक्षण

    October 5, 2026
    जेपीएससी / जेएसएससी

    जेपीएससी धांधली पर सुप्रीम कोर्ट में 7 अक्टूबर को सुनवाई, छात्रों ने शुरू किया एक्स अभियान

    October 5, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : बीजेपी के नए प्रभारी गजेंद्र सिंह पटेल का पहला दौरा, बोले- ‘विकसित भारत’ में झारखंड की अहम भूमिका

    October 5, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : बीजेपी विधायक ने हेमंत सोरेन की बीमार मां के खिलाफ की थी अपमानजनक टिप्पणी, थाना पहुंचा मामला, बयान से बीजेपी ने भी किया किनारा

    October 5, 2026
    आदिवासी

    अंतिम आदिवासी भाग-2: असुर जनजाति के जिस हुनर से 2.22 लाख करोड़ की कंपनी बनी टाटा स्टील, आज भी बिजली का एक बल्ब तलाश रहा उन असुरों का गांव

    October 5, 2026
    Latest Posts

    झारखंडः बीजेपी के नए प्रभारी की करिया मुंडा से मुलाकात, महज शिष्टाचार या गलती का एहसास?

    October 5, 2026

    भारत-वेस्टइंडीज T20 मैच: रांची में सुरक्षा की कड़ी तैयारी, एडीजी मनोज कौशिक ने किया जे.एस.सी.ए. स्टेडियम का निरीक्षण

    October 5, 2026

    राज्यसभा चुनाव यूपी : झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार की बेटी सहित 8 उम्मीदवारों के नाम तय, जानिये कौन हैं वो

    October 5, 2026

    जेपीएससी धांधली पर सुप्रीम कोर्ट में 7 अक्टूबर को सुनवाई, छात्रों ने शुरू किया एक्स अभियान

    October 5, 2026

    झारखंड : बीजेपी के नए प्रभारी गजेंद्र सिंह पटेल का पहला दौरा, बोले- ‘विकसित भारत’ में झारखंड की अहम भूमिका

    October 5, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.