Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    2 Aug, 2025 ♦ 9:02 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»बिहार»बिहार में लोजपा के बाद अब कांग्रेस टूट की कगार पर, 10 विधायक पाला बदलने को तैयार, 03 को मनाने की कोशिशें जारी
    बिहार

    बिहार में लोजपा के बाद अब कांग्रेस टूट की कगार पर, 10 विधायक पाला बदलने को तैयार, 03 को मनाने की कोशिशें जारी

    Team JoharBy Team JoharJune 15, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    बिहार में लोजपा के बाद अब कांग्रेस टूट की कगार पर खड़ी है। दरअसल दल-बदल कानून से बचने के लिए कम से कम 13 कांग्रेस विधायकों को पाला बदलना होगा। 10 विधायक पाला बदलने को तैयार हैं, तीन विधायकों का जुगाड़ हो ही रहा था कि भांडाफोड़ हो गया । कांग्रेस नेता प्रेमचंद मिश्रा ने आरोप लगाया है कि कांग्रेस से जेडीयू में गये अशोक चौधरी इस पूरे तोड़फोड़ के मास्टरमाइंड हैं ।

    अल्पसंख्यक और पुराने कांग्रेसी विधायक टूटने को तैयार नहीं

    अशोक चौधरी कांग्रेस को तोड़ने के मिशन में कब का सफल हो चुके होते अगर एन वक्त पर एक अल्पसंख्यक विधायक ने धोखा नहीं दिया होता। उत्तरी बिहार के इस विधायक ने अपने वोटरों की नाराजगी से डर कर पाला बदलने से इनकार कर दिया। इतना ही नहीं, उसने एक पुराने कांग्रेसी नेता को पूरे मामले की जानकारी भी दी। इसके बाद पटना से दिल्ली तक फोन की घंटियां बजने लगी।

    नीतीश कांग्रेस से दुश्मनी न लें तो बेहतर- प्रेमचंद मिश्रा

    कांग्रेस नेता प्रेमचंद मिश्रा ने कहा है कि नीतीश कुमार समझदार व्यक्ति हैं । वे जानते हैं कि भाजपा के साथ उनकी सरकार लंबे वक्त तक नहीं चलेगी। बिहार में जल्द ही महागठबंधन की सरकार बनने वाली है। नीतीश अपना दरवाजा कांग्रेस और महागठबंधन के लिए बंद करना नहीं चाहेंगे। उन्होने कहा कि जिस अशोक चौधरी पर नीतीश इतना भरोसा कर रहे हैं, वो कांग्रेस से निकाला हुआ गद्दार है।

    कांग्रेस डूबता जहाज है, वहां कोई भविष्य नहीं- आरसीपी सिंह

    जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह ने कहा कि कांग्रेस अब एक डूबते जहाज की तरह है और इसलिए इसे अतीत की तरह कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। जहां भी लोगों को बोलने और अपने विचार रखने का अवसर नहीं मिलेगा, संगठन पर ध्यान नहीं देंगे, केवल परिवार (नेहरू-गांधी परिवार) पर रहिएगा तो बहुत लंबा नहीं चल पाएगा। निकट भविष्य में बिहार में कांग्रेस विधायकों के पाला बदलने की संभावना के बारे में पूछे जाने पर आरसीपी सिंह ने कहा कि जब कोई पुल बनता है, तभी पार करेंगे न। जब नौबत आएगी तो देखेंगे।

    political parties
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleराज्य के 7 आईपीएस अधिकारी का तबादला, धनंजय बने देवघर के नए एसपी व हटाये गए अश्विनी सिन्हा
    Next Article देवघर से गिरफ्तार हार्डकोर नक्सली अजीत को रिमांड पर लगी गिरिडीह पुलिस, कई मामलों का होगा खुलासा

    Related Posts

    ट्रेंडिंग

    मसौढ़ी की सविता देवी को राष्ट्रपति भवन से मिला न्यौता, विशेष डिनर समारोह में बतौर विशिष्ट अतिथि होंगी शामिल

    August 2, 2025
    बिहार

    सरकारी स्कूल की जर्जर छत का प्लास्टर गिरा, टूटी कुर्सी-डेस्क, बच्चे…

    August 2, 2025
    ट्रेंडिंग

    डिप्टी CM सम्राट चौधरी ने तेजस्वी को दी तीखी प्रतिक्रिया, कहा- भ्रामक और फर्जीवाड़े की दुकानदारी बंद कीजिए

    August 2, 2025
    Latest Posts

    जमशेदपुर में पार्किंग विवाद में डिलीवरी बॉय की पिटाई, पुलिस ने कार्रवाई से किया इनकार

    August 2, 2025

    सरायकेला के इस इलाके में मिला 125 किलो विस्फोटक, किया गया नष्ट

    August 2, 2025

    प्रदेश राजद ने बनाए पांच प्रवक्ता, लिस्ट जारी

    August 2, 2025

    जमशेदपुर के नामदा बस्ती में महिला की संदिग्ध मौ’त के बाद फरार पति हुआ गिरफ्तार…

    August 2, 2025

    बोगियों का प्रेशर चेक कर रहे रेलवे कर्मचारी की मौ’त, जांच में जुटे अधिकारी

    August 2, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.