Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»सरायकेला के इस इलाके में मिला 125 किलो विस्फोटक, किया गया नष्ट
    जोहार ब्रेकिंग

    सरायकेला के इस इलाके में मिला 125 किलो विस्फोटक, किया गया नष्ट

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkAugust 2, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    सरायकेला
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Saraikela : प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा (माओवादी) की एक बड़ी साजिश को पुलिस और सुरक्षाबलों ने नाकाम कर दिया है। गुप्त सूचना के आधार पर सरायकेला-खरसावां के कुचाई थाना क्षेत्र के सिकरम्बा गांव के पास पहाड़ी और जंगल के इलाके में चलाए गए संयुक्त सर्च अभियान के दौरान 125 किलो अमोनियम नाइट्रेट पाउडर बरामद किया गया। यह विस्फोटक स्टील के कंटेनर में चावल के बैगों के बीच छिपाकर रखा गया था। पुलिस कप्तान मुकेश कुमार लुणायत को सूचना मिली थी कि नक्सलियों ने सुरक्षा बलों को निशाना बनाने के लिए कुछ साल पहले इस इलाके के जंगल में विस्फोटक छिपाकर रखा था। इस इनपुट के बाद सरायकेला-खरसावां पुलिस, चाईबासा पुलिस, झारखंड जगुआर, सीआरपीएफ और एसएसबी की संयुक्त टीम ने 2 अगस्त को सर्च ऑपरेशन शुरू किया।

    तलाशी के दौरान सुरक्षा बलों को 5 बैग में भरा 125 किलो अमोनियम नाइट्रेट मिला। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बम निरोधक दस्ते की मदद से वहीं मौके पर ही विस्फोटक को नष्ट कर दिया गया। पुलिस ने बताया कि मामले में आवश्यक विधि सम्मत कार्रवाई की जा रही है। अधिकारियों का मानना है कि यदि यह विस्फोटक नक्सलियों के हाथ लगता, तो इससे बड़ी घटना हो सकती थी। अभियान को सुरक्षाबलों की बड़ी कामयाबी माना जा रहा है।

    Also Read : जमशेदपुर के नामदा बस्ती में महिला की संदिग्ध मौ’त के बाद फरार पति हुआ गिरफ्तार…

    125 kg explosives found in this area of Seraikela destroyed किया गया नष्ट सरायकेला सरायकेला के इस इलाके में मिला 125 किलो विस्फोटक
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleप्रदेश राजद ने बनाए पांच प्रवक्ता, लिस्ट जारी
    Next Article जमशेदपुर में पार्किंग विवाद में डिलीवरी बॉय की पिटाई, पुलिस ने कार्रवाई से किया इनकार

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    पश्चिम बंगाल: सुवेंदु अधिकारी ऐलान, कुर्मी आंदोलन के सभी केस होंगे वापस

    September 20, 2026
    क्राइम

    यौन उत्पीड़न मामले की फाइल डेढ़ साल से अटकी, पीड़िता का आरोप- आरोपी को बचाया जा रहा, कुलाधिपति से फिर लगाई गुहार

    September 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जाति के आधार पर भेदभाव हिंदू संस्कृति का हिस्सा नहीं, यह हिंदू समाज पर कलंक : होसबाले

    September 20, 2026
    खेल-सिनेमा

    झारखंड : दूरदर्शन के नए धारावाहिक ‘लापता पलाश’ के लिए रांची में ऑडिशन, 150 से ज्यादा कलाकारों ने दिखाया हुनर

    September 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आरक्षण और प्रतिनिधित्व की गारंटी के बिना झारखंड में परिसीमन मंजूर नहीं: जनाधिकार महासभा

    September 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    MMDR Act झारखंड के हित में, गलत व्याख्या कर भ्रम फैलाया जा रहा : रघुवर दास

    September 20, 2026
    Latest Posts

    पश्चिम बंगाल: सुवेंदु अधिकारी ऐलान, कुर्मी आंदोलन के सभी केस होंगे वापस

    September 20, 2026

    यौन उत्पीड़न मामले की फाइल डेढ़ साल से अटकी, पीड़िता का आरोप- आरोपी को बचाया जा रहा, कुलाधिपति से फिर लगाई गुहार

    September 20, 2026

    जाति के आधार पर भेदभाव हिंदू संस्कृति का हिस्सा नहीं, यह हिंदू समाज पर कलंक : होसबाले

    September 20, 2026

    झारखंड : दूरदर्शन के नए धारावाहिक ‘लापता पलाश’ के लिए रांची में ऑडिशन, 150 से ज्यादा कलाकारों ने दिखाया हुनर

    September 20, 2026

    आरक्षण और प्रतिनिधित्व की गारंटी के बिना झारखंड में परिसीमन मंजूर नहीं: जनाधिकार महासभा

    September 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.