Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • पब्लिक रिपोर्ट
    • अन्य
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»जमशेदपुर»बोगियों का प्रेशर चेक कर रहे रेलवे कर्मचारी की मौ’त, जांच में जुटे अधिकारी
    जमशेदपुर

    बोगियों का प्रेशर चेक कर रहे रेलवे कर्मचारी की मौ’त, जांच में जुटे अधिकारी

    Rudra ThakurBy Rudra ThakurAugust 2, 2025Updated:August 2, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    रेलवे
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Jamshedpur : टाटानगर रेल मंडल के सलगाझरी रेलवे स्टेशन पर शनिवार को एक दिल दहला देने वाली दुर्घटना में प्वाइंट मैन के पद पर कार्यरत रेलवे कर्मचारी लक्ष्मीनारायण की मौत हो गई। हादसा उस वक्त हुआ जब वे मालगाड़ी की बोगियों का प्रेशर चेक कर रहे थे। इसी दौरान अचानक वे चलती हुई मालगाड़ी की चपेट में आ गए और गंभीर रूप से घायल हो गए।

    मिली जानकारी के अनुसार, शनिवार सुबह लगभग 11:30 बजे लक्ष्मीनारायण अपने एक सहकर्मी के साथ नियमित कार्य के तहत मालगाड़ी की जांच कर रहे थे। जांच के दौरान संतुलन बिगड़ने या किसी अन्य कारणवश वे पटरी पर गिर पड़े और ट्रेन की चपेट में आ गए। साथी कर्मचारी ने घटना के तुरंत बाद उन्हें गंभीर हालत में रेलवे अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने कुछ देर बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

    घटना की सूचना मिलते ही रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी गई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार यह एक कार्यस्थल पर हुई दुर्घटना प्रतीत हो रही है, लेकिन वास्तविक कारणों का खुलासा रेलवे की आंतरिक जांच रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। इस दुखद घटना से रेलवे कर्मचारियों में शोक की लहर है और सभी ने मृतक के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

    Also Read : चाईबासा DC की अध्यक्षता में वनाधिकार समिति की बैठक, 47 दावों पर मंथन…

    officials start investigation Railway employee dies while checking pressure of bogies जांच में जुटे अधिकारी बोगियों का प्रेशर चेक कर रेलवे कर्मचारी की मौत
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleमंत्री शिल्पी नेहा तिर्की पहुंचीं दिल्ली के इंद्रप्रस्थ अपोलो अस्पताल, मिनिस्टर रामदास सोरेन का जाना हाल
    Next Article जमशेदपुर के नामदा बस्ती में महिला की संदिग्ध मौ’त के बाद फरार पति हुआ गिरफ्तार…

    Related Posts

    झारखंड

    NEET परीक्षा से पहले देवघर प्रशासन अलर्ट, डीसी ने केंद्रों की तैयारियों का लिया जायजा

    June 17, 2026
    चतरा

    चतरा में 408 बोतल शराब के साथ तस्कर धराया, बिहार भेजने की थी तैयारी

    June 17, 2026
    झारखंड

    रांची के रिनपास में हाईटेक इलाज की शुरुआत, स्वास्थ्य मंत्री ने किया DTMS सेंटर का उद्घाटन

    June 17, 2026
    Latest Posts

    NEET परीक्षा से पहले देवघर प्रशासन अलर्ट, डीसी ने केंद्रों की तैयारियों का लिया जायजा

    June 17, 2026

    चतरा में 408 बोतल शराब के साथ तस्कर धराया, बिहार भेजने की थी तैयारी

    June 17, 2026

    रांची के रिनपास में हाईटेक इलाज की शुरुआत, स्वास्थ्य मंत्री ने किया DTMS सेंटर का उद्घाटन

    June 17, 2026

    तेज रफ्तार कार पेड़ से टकराई, तीन लोग गंभीर रूप से घायल

    June 17, 2026

    डीसी अजय नाथ झा ने खंगाले खेल विभाग के रिकॉर्ड, एक सप्ताह में अपडेट करने का आदेश

    June 17, 2026

    Website-new-logo
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.