Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»Uncategorized»ध्वजारोहण के बाद बोले डीजीपी, पुलिस के समर्पण से ही अपराध पर लगाम हुआ संभव
    Uncategorized

    ध्वजारोहण के बाद बोले डीजीपी, पुलिस के समर्पण से ही अपराध पर लगाम हुआ संभव

    Team JoharBy Team JoharAugust 15, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची: स्वतंत्रता दिवस के 77 वीं वर्षगांठ पर झारखंड पुलिस के महानिदेशक अनुराग कुमार गुप्ता ने पुलिस मुख्यालय रांची में ध्वजारोहण किया. उन्होंने नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे प्रभावी अभियानों, साइबर अपराधों पर की गई कार्रवाई, संगठित अपराध और मादक पदार्थों के खिलाफ उठाए गए कदमों की जानकारी दी.

    उन्होंने झारखंड पुलिस की सफलता और समर्पण को सराहा. साथ ही शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि अर्पित की. उन्होंने बताया कि कैसे पुलिस ने नक्सलियों के विरूद्ध लगातार अभियान चलाकर उन्हें दुबकने को मजबूर कर दिया है. उग्रवादी गतिविधियों को नियंत्रित करना हमारा एक अहम लक्ष्य है. झारखण्ड पुलिस अपने पुष्ट सूचना तंत्र और कुशल निर्देशन से फुल प्रूफ योजना बनाकर अभियान चला रही है. कई कुख्यात और दुर्दान्त नक्सलियों को गिरफ्तार किया है एवं कई नक्सलियों को मुठभेड़ में ढेर भी किया गया है. पुलिस के बढ़ते दबाब और राज्य सरकार की आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति से प्रभावित होकर कई नक्सलियों ने न सिर्फ आत्मसमर्पण किया है बल्कि कई नक्सली मुख्यधारा से जुड़ने को आतुर भी हैं.

    प्रतिबिंब पोर्टल से कार्रवाई

    साइबर अपराध पर लगाम लगाने में प्रतिबिंब पोर्टल के माध्यम से साईबर ठगी में इस्तेमाल किये जाने वाले मोबाईल नंबरों की लाइव मॉनिटरिंग की. जिसके तहत दिसम्बर 2023 से अब तक 227 काण्ड दर्ज किया गया है. 1063 साईबर अपराधकर्मी को गिरफ्तार, 2326 मोबाईल एवं 3427 सिम जप्त किया गया है. साईबर हेल्पलाईन नंबर 1930 झारखण्ड राज्य में 24X7 दिन कार्यरत है, जिसके माध्यम से मार्च 2022 से अब तक 15,77,00,000 को ब्लॉक किया गया.

    संगठित अपराध राज्य में खत्म करने के लिये झारखण्ड पुलिस की सभी ईकाई काम कर रही है. झारखण्ड एटीएस के द्वारा राज्य में सक्रिय विभिन्न संगठित आपराधिक गिरोहों तथा उनके सदस्यों के विरूद्ध कार्रवाई कर कई संगठित अपराधकर्मियों को गिरफ्तार किया गया है तथा 81 अपराधकर्मियों के विरूद्ध अभियोजन स्वीकृत्यादेश प्राप्त किया गया है. इसके अलावा मादक पदार्थ के कारोबारियों पर कार्रवाई की गई. आम नागरिकों को मादक पदार्थ के दुष्प्रभाव की जानकारी देने के लिए जागरूकता अभियान कार्यक्रम का चलाया जा रहा है.

    77वीं वर्षगांठ अभियोजन स्वीकृत्यादेश गिरफ्तारी जागरूकता अभियान झारखंड एटीएस झारखंड पुलिस डीजीपी अनुराग कुमार गुप्ता ध्वजारोहण नक्सलियों के खिलाफ अभियान पुलिस मुख्यालय प्रतिबिंब पोर्टल मादक पदार्थ मादक पदार्थ कारोबार मोबाईल नंबरों की लाइव मॉनिटरिंग रांची शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि संगठित अपराध संगठित आपराधिक गिरोह साइबर अपराध साइबर ठगी साइबर हेल्पलाईन नंबर 1930 सिम जप्ती स्वतंत्रता दिवस
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleप्रधानमंत्री मोदी ने लाल किले से कहा: भारत बन रहा है रक्षा विनिर्माण केन्द्र, परिवारवाद और जातिवाद से मुक्ति जरूरी
    Next Article झारखंड में भारी बारिश का अलर्ट: जमशेदपुर, गढ़वा और गुमला में 3 जिलों में सतर्कता जारी

    Related Posts

    खेल-सिनेमा

    डूरंड कप-2026: पहली बार रांची बनेगी मेजबान, जानिए दर्शकों के लिए क्या है खास

    July 20, 2026
    क्राइम

    सीएम, तीन आईएएस-आईपीएस और ‘उड़ता झारखंड’ पर कस दिया लगाम

    July 19, 2026
    क्राइम

    जामताड़ाः पांच साइबर अपराधी को गिरफ्तार कर लौट रही थी पुलिस, सूचना मिलने पर चार और को किया अरेस्ट

    July 18, 2026
    क्राइम

    सादे कागज पर हस्ताक्षर लेकर रेप का केस करती है झारखंड की पुलिस

    July 16, 2026
    Uncategorized

    घर में सो रही थी मां-बेटी, चोर उड़ा ले गए 4 लाख के गहने और मोबाइल

    June 4, 2026
    Uncategorized

    झारखंड में मौसम का यू-टर्न : झमाझम बारिश से मिली राहत, कई जिलों में आंधी-वज्रपात का अलर्ट

    May 30, 2026
    Latest Posts

    दुमका : तालझारी डकैती कांड का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, लूटे गए चांदी के जेवर बरामद

    July 20, 2026

    देवघरः आदिवासी महिला फुटबॉलरों को सीएम तक शिकायत पहुंचाना पड़ा भारी, अब जिले में पड़ रही डांट

    July 20, 2026

    झारखंड: एक क्लिक पर दिखेगा झारखंड का हर जंगल, सभी वन क्षेत्रों का बनेगा डिजिटल रिकॉर्ड

    July 20, 2026

    झारखंडः कोयला अवैध उगाही प्रकरणः आरोपी संतोष करमाली को अग्रिम जमानत, चार सप्ताह में सरेंडर का दिया निर्देश

    July 20, 2026

    चलती पिकअप वैन में युवती का रेप किया था, अब अदालत ने सुनाई 20 साल कैद की सजा

    July 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.