Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»झारखंड में भारी बारिश का अलर्ट: जमशेदपुर, गढ़वा और गुमला में 3 जिलों में सतर्कता जारी
    झारखंड

    झारखंड में भारी बारिश का अलर्ट: जमशेदपुर, गढ़वा और गुमला में 3 जिलों में सतर्कता जारी

    Team JoharBy Team JoharAugust 15, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची: झारखंड में आज सुबह 11 बजे से 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. जमशेदपुर, गढ़वा और गुमला में लोगों को सावधान रहने की सलाह दी गई है. मौसम विभाग के अनुसार, इन जिलों में भारी बारिश के साथ-साथ आसमानी बिजली गिरने का भी खतरा है. किसानों को भी विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है. बाकी जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है.

    जमशेदपुर में इस बार रिकॉर्ड तोड़ बारिश

    दरअसल झारखंड में हो रही लगातार बारिश ने आम जनता के साथ-साथ प्रशासन की भी चिंता बढ़ा दी है. जमशेदपुर में इस बार रिकॉर्ड तोड़ बारिश दर्ज की गई है. कई इलाकों में जलभराव की स्थिति है और लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है. भारी बारिश का अलर्ट जारी होने के बाद प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि जरूरी न हो तो घर से बाहर ना निकलें. खुले में जाने से बचें और सुरक्षित स्थानों पर रहें.

    स्वर्णरेखा और खरकई नदियां खतरे के निशान के करीब

    झारखंड में बारिश की वजह से नदियों का जलस्तर भी बढ़ गया है. स्वर्णरेखा और खरकई नदियां खतरे के निशान के करीब बह रही हैं. प्रशासन ने निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को सतर्क रहने की चेतावनी दी है. नदियों के जलस्तर पर लगातार नजर रखी जा रही है और दिन में दो बार रिपोर्ट जारी की जा रही है. बारिश ने पहाड़ी इलाकों में लोगों की मुश्किलें और बढ़ा दी है.

    लोहरदगा जिले में बारिश से पुलिया ढही

    लोहरदगा जिले के पेशरार प्रखंड के सुदूरवर्ती पहाड़ी-ग्रामीण पथ में बिड़नी के समीप भारी बारिश के कारण एक पुलिया ढह गई है. इस पुलिया के ढहने से कई गांवों का संपर्क टूट गया है. ग्रामीणों को आने-जाने के लिए कई किलोमीटर का चक्कर लगाना पड़ रहा है. यह पुलिया लगभग पांच साल पहले ही बनाई गई थी. पुलिया टूटने से पेशरार के सुदूरवर्ती गांव के लोगों को जिला मुख्यालय आने में काफी परेशानी हो रही है.

    आसमानी बिजली किसान खतरे का निशान खरकई नदी गढ़वा गुमला ग्रामीण पथ जमशेदपुर जलभराव जिला मुख्यालय झारखंड पुलिया ढहना पेशरार प्रशासन भारी बारिश मौसम विभाग रांची लोहरदगा सुदूरवर्ती गांव सुरक्षित स्थान स्वर्णरेखा नदी
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleध्वजारोहण के बाद बोले डीजीपी, पुलिस के समर्पण से ही अपराध पर लगाम हुआ संभव
    Next Article राहुल गांधी ने कहा: विपक्ष का नेता केवल संवैधानिक पद नहीं, करोड़ों भारतीयों की आवाज है

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    देश का हर चौथा युवा न पढ़ रहा, न नौकरी कर रहा, 250 जिलों के NSO रिपोर्ट ने खोली पोल

    September 20, 2026
    जेपीएससी / जेएसएससी

    Johar Live Investigation CGL केस : क्या तत्कालीन जांच में मुख्यमंत्री को गलत तथ्यों की जानकारी दी गई? नए खुलासों के बाद अनुराग गुप्ता की भूमिका पर सवाल

    September 20, 2026
    आदिवासी

    ग्लैडसन डुंगडुंग को हिन्दी पत्रकारिता में योगदान के लिए स्वामी देवानंद चक्कुंगल पुरस्कार

    September 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    खनिज अधिकार छीनने की कोशिश स्वीकार नहीं, आंदोलन और तेज होगा : विनोद पांडेय

    September 19, 2026
    क्राइम

    झारखंड जगुआर का राष्ट्रीय गौरव : गुजरात के केवड़िया में सरदार पटेल जयंती पर मार्च करेंगे झारखंड के शूरवीर

    September 19, 2026
    जेपीएससी / जेएसएससी

    JSSC-CGL पर बाबूलाल का सवाल : पूरी परीक्षा दूषित थी तो पहले की जांच में क्या छिपा रह गया?

    September 19, 2026
    Latest Posts

    IIT Bombay छात्र मौत मामला : प्रोफेसर पर SC/ST एक्ट के तहत केस दर्ज, 5 साल में 32 आत्महत्याएं और 3,542 ड्रॉपआउट

    September 20, 2026

    देश का हर चौथा युवा न पढ़ रहा, न नौकरी कर रहा, 250 जिलों के NSO रिपोर्ट ने खोली पोल

    September 20, 2026

    ‘ब्रेसलेट’ पर टैक्स की बात कैसे जा पहुंची समलैंगिक पार्टनर से कानूनी ‘पति-पत्नी’ वाला विशेषाधिकार तक?

    September 20, 2026

    Johar Live Investigation CGL केस : क्या तत्कालीन जांच में मुख्यमंत्री को गलत तथ्यों की जानकारी दी गई? नए खुलासों के बाद अनुराग गुप्ता की भूमिका पर सवाल

    September 20, 2026

    TSPC सुप्रीमो ब्रजेश गंझू मारा गया, वाराणसी में यूपी ATS ने मुठभेड़ में किया ढेर

    September 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.