Johar Live Desk : साउथ सुपरस्टार रजनीकांत ने 12 दिसंबर को अपना 75वां जन्मदिन मनाया। अगले दिन, शनिवार को वे अपने परिवार के साथ तिरुमला तिरुपति मंदिर पहुंचे और भगवान वेंकटेश्वर का आशीर्वाद लिया। इस दौरान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में रजनीकांत अपनी पत्नी लता और बेटियों सौंदर्या व ऐश्वर्या के साथ मंदिर में प्रवेश करते दिखे। उनके साथ नाती यात्रा राजा भी मौजूद थे, जो मंदिर परिसर से बाहर निकलते समय सुपरस्टार का सहारा बनते नजर आए।
Sanatana Family 🚩
Superstar Rajnikanth visits Tirumala temple in Andhra Pradesh and takes blessings of Lord Venkateswara with his entire family.😍 pic.twitter.com/allpvE5S7X
— Muthukumar Subbaiah (@smkumarlakshmi) December 13, 2025
मंदिर में दर्शन के बाद रजनीकांत और उनके परिवार ने मीडिया के सामने तस्वीरों के लिए पोज दिए। फैंस की बड़ी भीड़ को देखकर रजनीकांत ने हाथ हिलाकर उनका अभिवादन किया और अपने खास अंदाज में स्वागत किया। बता दें, रजनीकांत के 75वें जन्मदिन पर उनकी 1999 की हिट फिल्म ‘पड़ायप्पा’ थिएटर्स में 4K वर्जन में रिलीज की गई, जो उनके सिनेमा में 50 साल पूरे होने के जश्न के मौके पर आई। फैंस ने इस री-रिलीज को एक त्योहार की तरह मनाया। इसके अलावा उनकी आने वाली फिल्म ‘जेलर 2’ अगले साल रिलीज हो सकती है।
Also Read : स्टेडियम से जल्दी निकले मेसी, नाराज फैंस ने बोतलें और कुर्सियां फेंकी


