Johar Live Desk : अर्जेंटीना के दिग्गज फुटबॉलर लियोनल मेसी अपने साथी खिलाड़ियों लुईस सुआरेज और रोड्रिगो डी पॉल के साथ शनिवार को कोलकाता के सॉल्ट लेक स्टेडियम पहुंचे। लेकिन वे वहां से जल्दी निकल गए, जिससे नाराज फैंस ने स्टैंड से बोतलें और कुर्सियां फेंकनी शुरू कर दीं।
इससे पहले मेसी ने कोलकाता में अपने 70 फीट ऊंचे स्टैच्यू का वर्चुअल उद्घाटन किया था। इस दौरान बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान भी मौजूद थे। मेसी, सुआरेज और डी पॉल इस समय ‘GOAT इंडिया’ टूर पर हैं, जो 13 से 15 दिसंबर तक कोलकाता, हैदराबाद, मुंबई और नई दिल्ली में आयोजित किया जा रहा है।
कोलकाता में उनके कार्यक्रम में सीएम ममता बनर्जी और पूर्व क्रिकेट कप्तान सौरव गांगुली से मुलाकात शामिल थी। मेसी और उनके साथी खिलाड़ी मुंबई में सचिन तेंदुलकर से भी मिलेंगे और 15 दिसंबर को पीएम मोदी से मुलाकात के साथ उनका दौरा समाप्त होगा।
Also Read : संसद हमले की 24वीं बरसी: शहीदों को नमन, देश ने किया बलिदान को याद


