Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    19 Apr, 2026 ♦ 6:55 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»बोकारो-हजारीबाग के बाद अब रांची में ट्रेजरी घोटाला, दो कर्मियों ने मिलकर लगाया 3 करोड़ का चूना
    जोहार ब्रेकिंग

    बोकारो-हजारीबाग के बाद अब रांची में ट्रेजरी घोटाला, दो कर्मियों ने मिलकर लगाया 3 करोड़ का चूना

    Rudra ThakurBy Rudra ThakurApril 14, 2026No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    रांची
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : रांची में सरकारी धन के गबन का एक बड़ा मामला सामने आया है। पशुपालन विभाग के तहत कांके स्थित इंस्टीट्यूट ऑफ एनिमल हेल्थ एंड प्रोडक्शन में ट्रेजरी के जरिए करीब 3 करोड़ रुपये की फर्जी निकासी का खुलासा हुआ है। मामले में कोतवाली थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है और पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि ट्रेजरी से निकासी के दौरान बड़े स्तर पर गड़बड़ी की गई। फर्जी बिल तैयार किए गए, दस्तावेजों में हेरफेर किया गया और संदिग्ध भुगतान के जरिए सरकारी राशि निकाल ली गई। इस घोटाले की शिकायत मिलने के बाद जिला प्रशासन ने जांच शुरू की, जिसमें करीब 3 करोड़ रुपये की अनियमितता की पुष्टि हुई।

    दो कर्मियों पर मुख्य आरोप

    जांच रिपोर्ट के अनुसार, इस घोटाले में दो कर्मियों की मुख्य भूमिका सामने आई है। अकाउंटेंट मुनिन्द्र कुमार पर अपने दो बैंक खातों में करीब 1.52 करोड़ रुपये ट्रांसफर करने का आरोप है। वहीं संजीव कुमार के खाते में करीब 1.41 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए जाने की बात सामने आई है।

    कुबेर पोर्टल से छेड़छाड़ कर निकाली राशि

    जांच में यह भी पता चला है कि आरोपियों ने वित्तीय वर्ष 2023-24, 2024-25 और 2025-26 के दौरान ‘कुबेर पोर्टल’ पर वेतन बिल में छेड़छाड़ की। अपने वेतन को गलत तरीके से बढ़ाकर दिखाया गया और तय सीमा से अधिक रकम सरकारी खजाने यानी रांची जिला कोषागार से निकाल ली गई।

    जांच में मिले पुख्ता सबूत

    मामले की गंभीरता को देखते हुए रांची डीसी के निर्देश पर जांच टीम गठित की गई थी। टीम ने 13 अप्रैल को अपनी रिपोर्ट सौंपी, जिसमें 67 पन्नों के दस्तावेजी साक्ष्य शामिल हैं। रिपोर्ट में साफ तौर पर कहा गया है कि दोनों कर्मियों ने मिलकर नियमों को दरकिनार करते हुए करोड़ों रुपये का गबन किया।

    कानूनी कार्रवाई शुरू

    कार्यकारी मजिस्ट्रेट मो. जफर हसनात ने कोतवाली थाना प्रभारी को पत्र लिखकर दोनों आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश दिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों से पूछताछ जारी है। साथ ही विभाग से जुड़े दस्तावेजों की भी गहन जांच की जा रही है, ताकि इस घोटाले में शामिल अन्य लोगों की पहचान की जा सके। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आगे और गिरफ्तारी भी हो सकती है। फिलहाल पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए हर पहलू की जांच की जा रही है।

    Also Read : राहुल दुबे गैंग के दो गुर्गे हथियार के साथ गिरफ्तार, ओसम डेयरी में बरसाई थी गोलियां

    a Treasury Scam Hits Ranchi; Two Employees Jointly Embezzle ₹3 Crore After Bokaro and Hazaribagh दो कर्मियों ने मिलकर लगाया 3 करोड़ का चूना बोकारो-हजारीबाग के बाद अब रांची में ट्रेजरी घोटाला रांची
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleराहुल दुबे गैंग के दो गुर्गे हथियार के साथ गिरफ्तार, ओसम डेयरी में बरसाई थी गोलियां
    Next Article अंबेदकर जयंती पर सरयू राय बोले, संविधान की ताकत उसकी लचीलापन और नीयत में छिपी है

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    नारी सुरक्षा पर कोई समझौता नहीं, दोषियों को फांसी की सजा मिले : आदित्य साहू

    April 18, 2026
    चाईबासा

    नक्सलियों को स्पेशल डीजी की चेतावनी- एक महीने में सरेंडर करें, नहीं तो सख्त कार्रवाई

    April 18, 2026
    जामताड़ा

    जामताड़ा में हिंदूवादी संगठनों का हुंकार, राष्ट्रपति के नाम भेजा ज्ञापन

    April 18, 2026
    Latest Posts

    नारी सुरक्षा पर कोई समझौता नहीं, दोषियों को फांसी की सजा मिले : आदित्य साहू

    April 18, 2026

    नक्सलियों को स्पेशल डीजी की चेतावनी- एक महीने में सरेंडर करें, नहीं तो सख्त कार्रवाई

    April 18, 2026

    जामताड़ा में हिंदूवादी संगठनों का हुंकार, राष्ट्रपति के नाम भेजा ज्ञापन

    April 18, 2026

    रांची में सीएनजी ऑटो का प्रस्तावित बंद स्थगित, परीक्षा को लेकर फैसला

    April 18, 2026

    चाईबासा में दोहरी ह’त्या से सनसनी, पुलिस जुटी जांच में

    April 18, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.