Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»Uncategorized»बकरीद को लेकर प्रशासन अलर्ट, DC-SSP ने दिए सुरक्षा के पुख्ता निर्देश…
    Uncategorized

    बकरीद को लेकर प्रशासन अलर्ट, DC-SSP ने दिए सुरक्षा के पुख्ता निर्देश…

    Team JoharBy Team JoharJune 4, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Jamshedpur: आने वाले ईद-उल-अज़हा (बकरीद) पर्व को लेकर पूर्वी सिंहभूम जिला प्रशासन पूरी तरह से सतर्क है। इसी को लेकर बुधवार को सिदगोड़ा के टाउन हॉल में डीसी कर्ण सत्यार्थी और एसएसपी पीयूष पांडेय ने केन्द्रीय शांति समिति के सदस्यों के साथ बैठक की। उन्होंने सभी से त्योहार को शांतिपूर्ण और आपसी भाईचारे के साथ मनाने की अपील की।

    बैठक में डीसी और एसएसपी ने बताया कि बकरीद के समय कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन ने सभी जरूरी कदम उठाए हैं। उन्होंने शांति समिति से कहा कि लोग अफवाहों से दूर रहें और प्रशासन का पूरा सहयोग करें।

    शांति समिति के सदस्यों ने बैठक में पानी, बिजली, सफाई और असामाजिक तत्वों को लेकर कुछ सुझाव और शिकायतें रखीं। अधिकारियों ने भरोसा दिलाया कि सभी समस्याओं का जल्द समाधान किया जाएगा।

    डीसी ने नगर निगम, पेयजल और बिजली विभाग को निर्देश दिया कि सभी इलाकों में सफाई, पानी की सप्लाई और बिजली की व्यवस्था सही तरीके से हो। साथ ही जरूरत पड़ने पर स्ट्रीट लाइट और हाईमास्ट लाइट की मरम्मत भी की जाए।

    सोशल मीडिया को लेकर डीसी ने कहा कि किसी भी तरह की अफवाह न फैलाएं। सोशल मीडिया पर निगरानी रखने के लिए विशेष टीम तैनात है। अगर कोई भ्रामक या आपत्तिजनक जानकारी मिलती है तो पहले प्रशासन से उसकी पुष्टि करें।

    एसएसपी पीयूष पांडेय ने बताया कि पूरे जिले में सुरक्षा के लिए पुलिस बल की तैनाती की जाएगी और जरूरत के अनुसार अतिरिक्त बल भी बुलाया गया है। उन्होंने सभी डीएसपी और थाना प्रभारियों को निर्देश दिया कि वे अपने इलाके में लगातार दौरा करें और धार्मिक स्थलों पर निगरानी रखें।

    उन्होंने युवाओं से कहा कि सोशल मीडिया का जिम्मेदारी से उपयोग करें और अगर कहीं कोई संदिग्ध गतिविधि या वस्तु दिखे तो तुरंत स्थानीय थाने को सूचना दें। असामाजिक तत्वों पर सख्त नजर रखी जाएगी।

    बैठक में एडीएम अनिकेत सचान, एसडीएम शताब्दी मजूमदार, सिविल सर्जन डॉ. साहिर पाल, एसडीएम घाटशिला सुनील चंद्र, जनसंपर्क पदाधिकारी पंचानन उरांव, सभी बीडीओ, सीओ, नगर निकाय अधिकारी, डीएसपी और थाना प्रभारी मौजूद थे।

    News news desk
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleजंगल में छुपकर कर रहे थे साइबर ठगी, पुलिस ने चार को किया गिरफ्तार
    Next Article जमशेदपुर में आकाशीय बिजली की चपेट में आया 10वीं का छात्र घायल, टीएमएच में भर्ती…

    Related Posts

    Uncategorized

    घर में सो रही थी मां-बेटी, चोर उड़ा ले गए 4 लाख के गहने और मोबाइल

    June 4, 2026
    Uncategorized

    झारखंड में मौसम का यू-टर्न : झमाझम बारिश से मिली राहत, कई जिलों में आंधी-वज्रपात का अलर्ट

    May 30, 2026
    Uncategorized

    LPG गैस के नाम पर APK फाइल भेजता था साइबर अपराधी, जामताड़ा पुलिस ने तीन को दबोचा

    May 15, 2026
    Uncategorized

    रांची में पेट्रोल पंपों पर लंबी कतार, टंकी फुल कराने की मची होड़

    May 15, 2026
    Uncategorized

    जामताड़ा में दर्दनाक सड़क हादसा, ओवरलोड ट्रैक्टर की टक्कर से एक की मौ’त

    May 12, 2026
    Uncategorized

    जनरल स्टोर की आड़ में चल रहा था शराब का खेल, पुलिस ने 320 बोतल के साथ दबोचा

    May 6, 2026
    Latest Posts

    एनसीपी में शरद और अजीत गुट के विलय की संभावना, झारखंड बनेगा कारक

    July 20, 2026

    चतरा : ईटखोरी ज्वेलरी चोरी का खुलासा, ओडिशा से एक बदमाश गिरफ्तार

    July 19, 2026

    धनबाद : CISF की बड़ी कार्रवाई, तीन हफ्तों में पकड़े एक करोड़ का अवैध कोयला

    July 19, 2026

    देवघर : फुटबॉल की ट्रेनिंग नहीं, खिलाड़ियों को मिल रही सेंटर बंद की धमकी और गाली

    July 19, 2026

    आखिर क्यों और कैसे खत्म हुआ आदिवासियों का केन-बेतवा आंदोलन?

    July 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.