Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»पलामू में धर्मांतरण पर आदिवासी और ईसाई समुदाय के लोग भिड़े, 30 घायल, 25 लोगों पर FIR
    झारखंड

    पलामू में धर्मांतरण पर आदिवासी और ईसाई समुदाय के लोग भिड़े, 30 घायल, 25 लोगों पर FIR

    Team JoharBy Team JoharDecember 28, 2021Updated:December 28, 2021No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    पलामू : जिले में आदिवासी समाज और मसीही समुदाय में झड़प हो गई है। सोमवार को नीलांबर पितांबरपुर थाना क्षेत्र के दरुआ गांव में बाहर से क्रिसमस गैदरिंग मनाने पहुंचे मसीही समुदाय के कार्यक्रम स्थल पर स्थानीय ग्रामीणों ने हमला कर दिया। दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। इसके बाद स्थानीय लोगों ने गैदरिंग कर रहे लोगों को खदेड़कर गांव से भगा दिया। इसमें 30 से ज्यादा लोग जख्मी हैं। मारपीट और हुड़दंग के दौरान अतिथियों के लिए बना भोजन भी नष्ट हो गया। गैदरिंग स्थल पर टेंट, कुर्सी और टेबल तोड़ डाले। एक बाइक को भी नुकसान पहुंचाया गया।

    थाना प्रभारी गौतम कुमार राय ने बताया, ‘इस मामले में दोनों पक्षों के कुल 25 से अधिक लोगों पर नामजद FIR दर्ज की गई है। कुछ अज्ञात लोगों पर भी मामला दर्ज किया गया है।

    मारपीट में घायल हुए अधिकतर लोग मसीही धर्म मानने वाले हैं। वहीं, आदिवासी समाज के उरांव समुदाय के कुछ लोगों को भी चोटें आई है। बताया जा रहा है कि पुलिस की 2 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद मामला शांत हुआ। इसके बाद देर रात दोनों पक्ष थाने पहुंचे। आदिवासी समुदाय के लोगों की संख्या 100 थी। समाज का आरोप है कि जबरन धर्म परिवर्तन कराया जा रहा है। इसे और अधिक बढ़ावा देने के लिए कार्यक्रम रखा गया था।

    10 परिवारों ने बदला है धर्म

    दरूआ गांव में 80 घर उरांव जनजाति के लोग रहते हैं। हाल के दिनों में 10 परिवारों ने ईसाई धर्म स्वीकार कर लिया। इन्हीं की ओर से गांव में पहली बार क्रिसमस गैदरिंग का आयोजन किया था। आयोजन से पहले गांव के लोगों ने कहा था कि धर्म परिवर्तन करने वाले लोग अपना त्योहार अपने घरों में मनाएं। दावा किया गया कि कार्यक्रम में दौरान बाहर से भी बहुत सारे लोगों को आमंत्रित किया गया था। इससे स्थानीय लोग नाराज थे।

    पहले भी हुआ था विवाद

    बता दें, 23 दिसंबर को DJ की धुन पर दरुआ में क्रिसमस गैदरिंग मना रहे लोगों को आदिवासी समाज के लोगों ने रोक दिया था। वार्ड पार्षद जुगंती उरांव, कबुतरी, कलावती, रानी, फुलवसिया, शिवराज उरांव, योगेंद्र, उरांव, बृंदा उरांव ने बताया, ‘गांव के तेजु उरांव के घर पर क्रिसमस गैदरिंग का आयोजन किया जा रहा था। समाज के लोगों के मना करने पर मसीही समुदाय मानने वाले लोग उलझ गए थे।’

    वहीं, आयोजक तेजू उरांव, कैलाश उरांव, उपेंद्र उराव समेत कई लोगों ने बताया कि 200 के करीब महिला पुरुष लाठी-डंडों से लैस होकर पहुंचे और कार्यक्रम स्थल में तोड़फोड़ की।

    Jharkhand news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleपलामू के चर्चित प्रेमा देवी हत्याकांड के आरोपी की मौत, अपराधियों संग मिलकर कराया था पत्नी का कत्ल
    Next Article दुमका में सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में कृषि मंत्री बादल पत्रलेख हुए शामिल, कई योजनाओं के स्वीकृति पत्र का किया वितरण

    Related Posts

    झारखंड

    झारखंड हाईकोर्ट में न्यायिक अधिकारियों का बड़ा फेरबदल, जानिए कौन कहां गया

    October 6, 2026
    जेपीएससी / जेएसएससी

    जेपीएससी मामले में लीपापोती कर दोषियों को बचाने का प्रयास रही सरकार : रघुवर दास

    October 6, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड में बालू की मार: 302 घाट नीलाम, वैध सप्लाई सिर्फ 14 से

    October 6, 2026
    आदिवासी

    ‘पट्टा लेकर ही लौटेंगे…’: जोहार लाइव की रिपोर्ट के बाद लातेहार में 10-15 साल से अटके 2 हजार से ज्यादा दावों को लेकर डीएफओ ऑफिस के बाहर अनिश्चितकालीन धरना

    October 6, 2026
    जेपीएससी / जेएसएससी

    जीजा, साला, ससुर और सिंडिकेट… JSSC-CGL पेपर लीक में निकला अनोखा कनेक्शन, आरोपी सफल अभ्यर्थी दीपक ने चयन के बाद दिए 19 लाख

    October 6, 2026
    झारखंड

    CM हेमंत सोरेन को मिला दुर्गा पूजा का न्योता, बोले- विसर्जन में रखें पर्यावरण का खास खयाल

    October 6, 2026
    Latest Posts

    झारखंड हाईकोर्ट में न्यायिक अधिकारियों का बड़ा फेरबदल, जानिए कौन कहां गया

    October 6, 2026

    जेपीएससी मामले में लीपापोती कर दोषियों को बचाने का प्रयास रही सरकार : रघुवर दास

    October 6, 2026

    भाजपा समर्थकों ने 122 लोगों के नाम हटाने के लिए फॉर्म 7 जमा करने की कोशिश की : ओवैसी

    October 6, 2026

    झारखंड में बालू की मार: 302 घाट नीलाम, वैध सप्लाई सिर्फ 14 से

    October 6, 2026

    ‘पट्टा लेकर ही लौटेंगे…’: जोहार लाइव की रिपोर्ट के बाद लातेहार में 10-15 साल से अटके 2 हजार से ज्यादा दावों को लेकर डीएफओ ऑफिस के बाहर अनिश्चितकालीन धरना

    October 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.