Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»अदाणी के लाइट इंडिया प्रोजेक्ट से बढ़ रहा काम और कमाई का मौका
    जोहार ब्रेकिंग

    अदाणी के लाइट इंडिया प्रोजेक्ट से बढ़ रहा काम और कमाई का मौका

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkFebruary 4, 2026No Comments3 Mins Read1
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    अदाणी
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Godda : अदाणी समूह की एक और नई पहल ने रोजगार पाने की राह आसान की है। अब तक जहां अदाणी एनर्जी सॉल्यूशन लिमिटेड घर-घर रौशनी पहुंचाने के मिशन में लगी हुई थी, अब फील्ड में काम करने वाले जरूरी मैन पावर को ट्रेनिंग देने का काम भी करेगी। ट्रेनिंग देने के इस मिशन को नाम दिया गया है ‘लाइट इंडिया प्रोजेक्ट’, मतलब भारत में रौशनी फैलाने की परियोजना। यह ट्रेनिंग प्रोग्राम झारखंड के गोड्डा में अदाणी पावर प्रोजेक्ट के पास ही शुरू हुआ है।

    हजारों की जरूरत, चंद ही मौजूद

    इस मिशन के पीछे अदाणी का उद्देश्य उन लोगों को ट्रेनिंग देना है जो देशभर में इलेक्ट्रिफिकेशन के काम को तेजी से कर सके। बिजली के वितरण के लिए सबसे जरूरी काम उन टावरों को लगाने का है जिन पर हाई टेंशन तारों को बिछाया जाता है। इन टावरों को लगाने के लिए खास तरह की दक्षता की जरूरत होती है। ऐसा काम करने वालों की संख्या फिलहाल बहुत सीमित है।

    गैंग में होता है काम, लेकिन संख्या बहुत कम

    टावर लगाने के काम में जिस कौशल की जरूरत है फिलहाल उसकी बहुत कमी है। यह काम एक खास समूह द्वारा किया जाता है, जिसे “गैंग” कहा जाता है। हर गैंग में 30-35 लोग होते हैं। कुल मिलाकर देशभर में, इस काम में लगभग 18,000-20,000 लोग (600-650 गैंग) लगे हुए हैं। ये लोग एक प्रोजेक्ट से दूसरे प्रोजेक्ट में काम करते हुए विभिन्न क्षेत्रों में जाते रहते हैं। टावर लगाने के ये प्रोजेक्ट खेतों, जंगलों, नदियों, नालों, राजमार्गों, कृषि भूमि आदि से होकर गुजरते हैं। जैसे-जैसे काम आगे बढ़ता है गैंग के सदस्य भी उस हिसाब से बदलते रहते हैं।

    पिछले कुछ सालों में पावर ट्रांस्मिशन से जुड़े इंफ्रास्ट्रक्चर के निर्माण में जबरदस्त तेजी आई है। इस वजह से मौजूद मैन पावर नाकाफी साबित हो रही है। फिलहाल जितने लोग इस काम में लगे हैं जरूरत लगभग उससे दुगने लोगों की है। कम मैन पावर होने से कई प्रोजेक्ट वक्त से पीछे चल रही हैं।

    ट्रेनिंग मिलने से बढ़ेगी देश में मैनपावर और कमाई

    टावर लगाने का काम काफी खास है। इसके लिए खास कौशल की जरूरत हो है क्योंकि 40-70 मीटर और कभी-कभी इससे भी अधिक ऊँचाई पर काम करना होता है। “गैंग” के 90% से अधिक सदस्य पश्चिम बंगाल, बिहार और झारखंड – तीन राज्यों से आते हैं। फिलहाल टावर निर्माण का काम पारंपरिक तरीके से अपने वरिष्ठ कर्मचारी के साथ मिलकर काम करके सीखे जाते हैं। इसलिए “गैंग” के सदस्य आमतौर पर एक ही गाँव या जिले से होते हैं। एक ही परिवार के कई सदस्यों का एक साथ “गैंग” में काम करना सामान्य बात है। तीन महीने का इस ट्रेनिंग प्रोग्राम में रहने-खाने और ट्रेनिंग का पूरा खर्च कंपनी वहन करती है, साथ ही 21,000 रुपये प्रति माह का वजीफा भी दिया जाता है। यहां पर काम करने की बारीकियां जैसे एक पूरे टावर को असेंबल और डिसअसेंबल करना सीखते हैं।

    ट्रेनिंग पूरी होने के बाद कोई भी 30-35 हजार रुपये प्रति माह की आमदनी आराम से कर सकता है। पहले बैच के 70 लोगों ने अपना प्रशिक्षण पूरा कर लिया है और उद्योग में शामिल हो गए हैं। फिलहाल अदाणी के पास हर साल 1,000 लोगों को ट्रेनिंग देने की क्षमता है।

    Also Read : दुबई में फंसे झारखंड के मजदूर सुरक्षित, जल्द वतन वापसी का मंत्री ने दिया भरोसा

    Adani's Light India project is creating more job and earning opportunities. अदाणी अदाणी का लाइट इंडिया प्रोजेक्ट से बढ़ रहा है काम और कमाई का मौका
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleनिगम चुनाव नहीं लड़ेंगे जुगल किशोर, पूनम को दिया समर्थन
    Next Article झारखंड में ग्रामीण जीवन की रीढ़ बन चुका मनरेगा : मंत्री दीपिका पांडेय सिंह

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंडः स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी के खिलाफ राज्यव्यापी प्रदर्शन करेगा होमगार्ड एसोसिएशन, हाईकोर्ट में याचिका की तैयारी

    October 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंडः दिवाली से पहले वेतन नहीं मिला तो अफसरों पर गिरेगी गाज, स्वास्थ्य सचिव ने दिया अल्टीमेटम

    October 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: ऑनलाइन खतियान में ‘मुंडा’ की जगह ‘स्वासी’ दर्ज, सीएम से जाति के कॉलम में सुधार का अनुरोध

    October 26, 2026
    जेपीएससी / जेएसएससी

    JOHAR LIVE BREAKING जेपीएससी घोटाला में सीआइडी की चार्जशीट: जेपीएससी अध्यक्ष एल ख्यांगते को हवाला के जरिये हुआ था पैसे का भुगतान, 10 रुपये का नोट था कोडवर्ड

    October 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    खरगे की ‘बाप’ वाली टिप्पणी पर सियासी घमासान, बीजेपी का देशव्यापी प्रदर्शन आज

    October 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    Johar Live Breaking झारखंड हाईकोर्ट के आदेश पर सख्ती : रांची के सभी थानों और हाईवे पर लगे CCTV कैमरों की रिपोर्ट तलब, मुख्य सचिव करेंगे समीक्षा

    October 26, 2026
    Latest Posts

    झारखंडः स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी के खिलाफ राज्यव्यापी प्रदर्शन करेगा होमगार्ड एसोसिएशन, हाईकोर्ट में याचिका की तैयारी

    October 26, 2026

    झारखंडः दिवाली से पहले वेतन नहीं मिला तो अफसरों पर गिरेगी गाज, स्वास्थ्य सचिव ने दिया अल्टीमेटम

    October 26, 2026

    झारखंड: ऑनलाइन खतियान में ‘मुंडा’ की जगह ‘स्वासी’ दर्ज, सीएम से जाति के कॉलम में सुधार का अनुरोध

    October 26, 2026

    JOHAR LIVE BREAKING जेपीएससी घोटाला में सीआइडी की चार्जशीट: जेपीएससी अध्यक्ष एल ख्यांगते को हवाला के जरिये हुआ था पैसे का भुगतान, 10 रुपये का नोट था कोडवर्ड

    October 26, 2026

    खरगे की ‘बाप’ वाली टिप्पणी पर सियासी घमासान, बीजेपी का देशव्यापी प्रदर्शन आज

    October 26, 2026

    Powered by Feralvoice.

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.