Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • पब्लिक रिपोर्ट
    • अन्य
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»देश»महाकुंभ मेले के बाद पुरी रथ यात्रा में सेवा करेगा अदाणी समूह
    देश

    महाकुंभ मेले के बाद पुरी रथ यात्रा में सेवा करेगा अदाणी समूह

    Team JoharBy Team JoharJune 26, 2025No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Odissa: महाकुंभ 2025 में लाखों श्रद्धालुओं की सेवा के बाद, अदाणी समूह सेवा के अपने संकल्प को लेकर पुरी जगन्नाथ रथयात्रा में पहुंचा है। देश और दुनिया में आस्था के सबसे बड़े आयोजन महाकुंभ में अदाणी समूह ने लाखों लोगों की सेवा की थी। अब अदाणी समूह ओडिशा के पुरी में हर साल आयोजित होने वाली भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा के दौरान सेवाकार्य करेगा।

    महाकुंभ के बाद रथ यात्रा में सेवा

    इस साल की शुरुआत में प्रयागराज में महा कुंभ मेले के दौरान अदाणी समूह ने अपने स्वयं सेवकों की मदद से निःशुल्क भोजन कराने के लिए विशाल भंडारे, मुफ्त गॉल्फ कार्ट सुविधा और निःशुल्क आरती वितरण का आयोजन किया था। अदाणी समूह अब सेवाकार्य के अपने संकल्प को लेकर भारत के सबसे प्रतिष्ठित धार्मिक त्योहारों में से एक – ओडिशा की पुरी रथ यात्रा में पहुंचा है। पुरी में भगवान जगन्नाथ मंदिर में हर साल आयोजित होने वाली नौ दिवसीय रथ यात्रा में देश और दुनियाभर से लाखों श्रद्धालु आते हैं।

    सेवक के रूप में मौजूद रहेगा अदाणी समूह

    अदाणी समूह हमेशा ही बुनियादी ढांचे, शिक्षा और स्वास्थ्य से जुड़े समाजसेवा के कामों में बढ़चढ़ कर शामिल होता रहा है। धीरे-धीरे, अदाणी समूह भारत के आध्यात्मिक और सांस्कृतिक जीवन में होने वाले सेवाकार्यों में भागीदारी सुनिश्चित कर रहा है। यह भागीदारी एक प्रायोजक के रूप में नहीं, बल्कि सेवक के रूप में होगी।
    चेयरमैन गौतम अदाणी और अदाणी समूह “सेवा ही साधना है” के मूलमंत्र के साथ 26 जून से 8 जुलाई तक पुरी रथ यात्रा में सेवा कार्यों का आयोजन करेगा। इन सेवाकार्यों के माध्यम से श्रद्धालुओं और रथयात्रा के आयोजन में लगे हुए कर्मचारियों को सहयोग प्रदान किया जाएगा।

    मिलेगा निःशुल्क पौष्टिक भोजन और पेय पदार्थ

    रथयात्रा के दौरान लगभग 40 लाख लोगों को निशुल्क भोजन और पेय पदार्थ उपलब्ध कराने का संकल्प लिया गया है। श्रद्धालुओं और आयोजन के लिए तैनात कर्मचारियों की मदद करने के लिए कई इंतजाम किए गए हैं। इनमें शामिल हैं खाद्य काउंटरों के जरिए निःशुल्क और पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराना, शहर भर में निःशुल्क शीतल पेय के काउंटर, पुरी बीच लाइफगार्ड महासंघ के लाइफगार्डों का सहयोग, समुद्र तट की सफाई आदि। इसके अलावा रथ यात्रा ड्यूटी पर मौजूद कर्मचारियों और स्वयंसेवकों के लिए निःशुल्क टी-शर्ट, नगरपालिका कर्मचारियों के लिए फ्लोरोसेंट सुरक्षा जैकेट, रेनकोट, टोपियों और छातों का वितरण भी किया जाएगा। यह सेवा कार्य अदाणी समूह, पुरी जिला प्रशासन, इस्कॉन और स्थानीय स्वयंसेवी संगठनों के बीच सहयोग से किए जा रहे हैं।

    महा कुंभ में लाखों की हुई थी सेवा

    इस साल की शुरुआत में प्रयागराज में 45 दिवसीय महाकुंभ मेले के दौरान अदाणी समूह ने इस्कॉन और गीता प्रेस के साथ मिलकर बड़े पैमाने पर सेवा कार्यों का आयोजन किया था। समूह ने इस दौरान लाखों श्रद्धालुओं में निःशुल्क भोजन वितरण करवाया था और सेवा के लिए अन्य सुविधाएं दी थीं। 21 जनवरी 2025 को अदाणी समूह के चेयरमैन गौतम अदाणी ने महा कुंभ में हो रहे सेवा कार्यो में व्यक्तिगत रूप से हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने आरती और पूजा-अर्चना भी की।

    पुरी में सेवा का परम महत्व

    अगर महाकुंभ का सेवा कार्य पैमाना के हिसाब से बड़ा था तो रथ यात्रा आत्मीयता के लिहाज से महत्वपूर्ण है। पुरी में भले ही श्रद्धालुओं की संख्या महाकुंभ के मुकाबले कम हो लेकिन आध्यात्मिक ऊर्जा कई गुना अधिक है। रथ यात्रा के दौरान अदाणी समूह सिर्फ सेवा ही नहीं कर रहा, बल्कि विकास के उस दृष्टिकोण को मजबूत कर रहा है जो भारतीय संस्कृति, समुदाय और करुणा पर आधारित हैं।

    अदाणी समूह समर्पित भाव से जुटा

    सेवा के प्रति अदाणी समूह के समर्पण को इस बात से समझा जा सकता है कि सेवा के सभी कार्य सीधे समूह से जुड़े लोगों द्वारा किए जा रहा हैं। सेवा कार्यक्रम की योजनाएं महीनों पहले स्थानीय भागीदारों के साथ मिलकर बनाई गई हैं। स्वयंसेवक भी अदाणी समूह के सदस्य हैं या फिर स्थानीय समुदायों से जुड़े हुए हैं। सेवा कार्यों के क्रियान्वयन की जिम्मेदारी भी अदाणी समूह से जुड़े उन सदस्यों के ऊपर है, जो लंबे वक्त से स्थानीय लोगों से जुड़े हुए हैं।
    चाहे प्रयागराज हो या पुरी, आस्था से जुड़ी सेवा का यह विनम्र प्रयास दिखाता है कि आधुनिक भारतीय उद्योगजगत और देश की आध्यात्मिक परंपराएं कंधे से कंधा मिलाकर साथ चल सकते हैं।

    Jamshedpur News Janata Dal (United) JDU Meeting Mango Nagar Nigam memorandum submission public issues Samprak Samasya Samadhan Abhiyan Traffic Management
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबहरागोड़ा में हाइवा और गैस टैंकर की जोरदार टक्कर, चालक गंभीर रूप से घायल…
    Next Article Aaj Ka Rashifal, 27 JUNE 2025 : जानें किस राशि का क्या है आज राशिफल

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    जोरहाट एयरबेस पर बड़ा हादसा, लैंडिंग के दौरान दो हिस्सों में बंटा वायुसेना का AN-32

    June 13, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    पेट्रोल-डीजल पर सरकार का बड़ा एक्शन, बड़े ग्राहकों की पंपों से खरीद पर 90 दिन तक रोक

    June 12, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड को मैन्युफैक्चरिंग हब और नॉलेज इकोनॉमी बनाना हमारा संकल्प : सीएम हेमंत सोरेन

    June 11, 2026
    Latest Posts

    जगन्नाथपुर मंदिर के पीछे श’व मिलने से इलाके में सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

    June 14, 2026

    हजारीबाग के छड़वा डैम मैदान के पास अज्ञात व्यक्ति का श’व बरामद, जांच में जुटी पुलिस

    June 14, 2026

    “1800 रुपए भेज दो, बच्चों को घर पहुंचा देंगे”… लापता बच्चों के नाम पर मां को आया फोन, निकला साइबर ठग

    June 14, 2026

    SIR में लापरवाही पर DEO का एक्शन, BDO-CO-BLO को नोटिस, सुपरवाइजर निलंबित

    June 14, 2026

    बंद खदान में चार लोगों की मौ’त पर गरमाई राजनीति, आदित्य साहू ने की डीसी-एसपी पर ह’त्या का केस दर्ज करने की मांग

    June 13, 2026

    Website-new-logo
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.