Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»झारखंड»अदाणी समूह ने हजारीबाग में अयोजित किया रक्तदान शिविर
    झारखंड

    अदाणी समूह ने हजारीबाग में अयोजित किया रक्तदान शिविर

    Team JoharBy Team JoharJune 24, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    समूह के अध्यक्ष गौतम अदाणी के 62वें जन्मदिन पर 41 अधिकारियों और ग्रामीणों ने किया रक्तदान, डॉक्टरों ने कहा– यह पुण्य का काम

    स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में रक्तदाताओं को मिला सम्मान

    हजारीबाग: अदाणी समूह के अध्यक्ष गौतम अदाणी के 62वें जन्मदिन के अवसर पर सोमवार को शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में अदाणी फाउंडेशन द्वारा आयोजित स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में अधिकारियों, कर्मियों और ग्रामीणों ने उत्साह से भाग लिया और 41 से अधिक लोगों ने इस अवसर पर रक्तदान किया.

    रक्तदान शिविर के दौरान रक्तदान के प्रति जागरूकता फैलाने का भी अभियान चलाया गया. इस शिविर का उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों को रक्तदान करने के लिए प्रोत्साहित किया जाना था. इस मौके पर रक्तदान को लेकर फैली भ्रांतियां को भी दूर करने की कोशिश की गई. शिविर में मेडिकल अस्पताल से जुड़े चिकित्सा कर्मियों ने बताया कि कई लोग रक्तदान करने से कतराते हैं, जबकि इससे कोई हानि नहीं होती, बल्कि कई प्रकार के लाभ होते हैं.

    मौके पर डॉक्टरों ने कहा कि यह पुण्य का काम है और एक स्वस्थ व्यक्ति को हमेशा रक्तदान करते रहना चाहिए. रक्त के अभाव में जीवन और मृत्यु के बीच संघर्ष कर रहे मरीज को समय रहते रक्त मिल जाने से उसकी जान बच जाती है.इससे बड़ा जीवन में पुण्य का कोई काम दूसरा नहीं हो सकता. इसके साथ ही रक्तदान करने से ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल भी नियंत्रित रहता है. रक्तदान शिविर के बाद सभी रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर और प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया. इस अवसर पर गोंदुलपारा खनन परियोजना के प्रमुख संजय कुमार, डीजीएम कुमार विवेक, एसके सिंह, पुंडरीक मिश्रा, एचआर अधिकारी आशीष कुमार, एडमिन प्रबंधक भीखम सिंह, राहुल राज, समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे.

    अदाणी समूह के द्वारा हजारीबाग के बड़कागांव में अदाणी फाउंडेशन के माध्यम से सामाजिक सहभागिता हेतु समुदायों के साथ मिलकर विभिन्न कार्य संचालित हो रहे हैं. इन प्रयासों से प्रेरणा लेते हुए अन्य क्षेत्रों में भी इसी तरह की पहलें की जा रही हैं, जिससे संपूर्ण समाज का विकास संभव हो सके.

     

    अदानी रक्तदान शिविर सम्मानित
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleस्वच्छता जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर किया गया रवाना
    Next Article दिल्ली जल संकट को लेकर अनशन पर बैठी आतिशी की तबीयत बिगड़ी, ICU में भर्ती

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    पप्पू यादव का बड़ा दावा : झारखंड में सरकार गिराने के लिए छत्तीसगढ़ से आए 100 करोड़

    June 23, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    “6 बेटों को थाना लाओ…” : थाना प्रभारी पर प्रताड़ना का आरोप, एसपी से गुहार

    June 23, 2026
    आदिवासी

    पति खोने का दर्द, परिवार संभालने की जंग; झारखंड की विधवाओं की अनकही कहानी

    June 23, 2026
    Latest Posts

    पप्पू यादव का बड़ा दावा : झारखंड में सरकार गिराने के लिए छत्तीसगढ़ से आए 100 करोड़

    June 23, 2026

    “6 बेटों को थाना लाओ…” : थाना प्रभारी पर प्रताड़ना का आरोप, एसपी से गुहार

    June 23, 2026

    पति खोने का दर्द, परिवार संभालने की जंग; झारखंड की विधवाओं की अनकही कहानी

    June 23, 2026

    दिल्ली जाने की अटकलों पर लगा विराम, शनि शिंगणापुर धाम गए सीएम हेमंत सोरेन

    June 22, 2026

    पूर्व DIG भवेश कुमार ठाकुर का निधन

    June 22, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.