Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • पब्लिक रिपोर्ट
    • अन्य
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»अदाणी फाउंडेशन बना सहारा : तीन बालिकाएं बनेंगी फायर फाइटर, चार युवकों का राष्ट्रीय रक्षा यूनिवर्सिटी में चयन
    झारखंड

    अदाणी फाउंडेशन बना सहारा : तीन बालिकाएं बनेंगी फायर फाइटर, चार युवकों का राष्ट्रीय रक्षा यूनिवर्सिटी में चयन

    Team JoharBy Team JoharJanuary 13, 2026Updated:January 13, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    अदाणी
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Hazaribagh : अदाणी फाउंडेशन की ओर से गोंदुलपारा खनन परियोजना से प्रभावित होने वाले परिवारों के सशक्तिकरण की दिशा में एक सराहनीय कदम उठाया गया है। परियोजना क्षेत्र के परिवारों की तीन बालिकाओं का चयन फायर फाइटिंग ट्रेनिंग के लिए किया गया है। इनमें दो बालिकाएं गाली गांव और एक बालिका चंदौल गांव की निवासी हैं। वहीं, गोंदुलपारा और चंदौल पंचायत से चार युवकों का चयन अहमदाबाद स्थित राष्ट्रीय रक्षा यूनिवर्सिटी में प्रशिक्षण के लिए किया गया है, जिसकी निशुल्क ट्रेनिंग अहमदाबाद में तीन महीने के लिए होगी। ट्रेनिंग के बाद इन्हें रोजगार से जोड़ा जाएगा।

    अदाणी फाउंडेशन के सहयोग से तीनों बालिकाओं को इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ फायर इंजीनियरिंग, नागपुर में छह महीने की प्रोफेशनल ट्रेनिंग दी जाएगी। यह प्रशिक्षण फायर फाइटिंग, फायर सेफ्टी, रेस्क्यू ऑपरेशन और इंडस्ट्रियल सेफ्टी जैसे विषयों पर आधारित होगा। ये सभी छात्राएं नागपुर स्थित इंस्टीट्यूट पहुंच चुकी हैं। ट्रेनिंग पूरी होने के बाद अदाणी फाउंडेशन द्वारा इन बालिकाओं को फायर एंड सेफ्टी डिपार्टमेंट में रोजगार दिलाने में भी सहयोग किया जाएगा।

    अदाणी

    इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ फायर इंजीनियरिंग, नागपुर देश के प्रतिष्ठित फायर सेफ्टी प्रशिक्षण संस्थानों में शामिल है। यहां आधुनिक उपकरणों के साथ प्रैक्टिकल ट्रेनिंग दी जाती है, जिससे प्रशिक्षु वास्तविक आपात परिस्थितियों से निपटने में सक्षम बनते हैं। इस संस्थान से कोर्स करने के बाद इंडस्ट्री, फैक्ट्री, पावर प्लांट, माइनिंग, एयरपोर्ट और बड़े कॉर्पोरेट संस्थानों में फायर एंड सेफ्टी से जुड़ी नौकरियों के अवसर खुलते हैं। साथ ही यह कोर्स युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने और सुरक्षित करियर की दिशा में मजबूत आधार प्रदान करता है।

    अदाणी फाउंडेशन द्वारा हजारीबाग जिला में शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, कौशल विकास, खेल और आजीविका संवर्धन जैसे कई सीएसआर कार्य लगातार किए जा रहे हैं। स्कूलों में शैक्षणिक सहयोग, स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन, युवाओं के लिए स्किल ट्रेनिंग और ग्रामीण विकास से जुड़ी योजनाओं के माध्यम से अदाणी फाउंडेशन क्षेत्र के समग्र विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। गोंदुलपारा परियोजना क्षेत्र में यह पहल बेटियों के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में एक मजबूत कदम माना जा रहा है।

    Also Read : जामताड़ा डीसी रवि आनंद के नाम पर बना फर्जी फेसबुक अकाउंट, सतर्क रहने की अपील

    Firefighter Training Gondulpara Project National Defence University NDRU rural development Skill Development Social Initiatives women empowerment Youth Selection अदाणी फाउंडेशन कौशल विकास गोंदुलपारा परियोजना ग्रामीण विकास Adani Foundation फायर फाइटर प्रशिक्षण महिला सशक्तिकरण युवाओं का चयन राष्ट्रीय रक्षा यूनिवर्सिटी सामाजिक पहल
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleजामताड़ा डीसी रवि आनंद के नाम पर बना फर्जी फेसबुक अकाउंट, सतर्क रहने की अपील
    Next Article नामांकन के बाद वसूली और उत्पीड़न का आरोप, जेयूटी–एआईसीटीई के खिलाफ सीबीआई जांच का आदेश

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    अब साइबर ठगी की शिकायत करना हुआ आसान, रांची पुलिस ने लॉन्च किया फेसबुक पेज और QR कोड

    June 15, 2026
    क्राइम

    फर्जी नियुक्ति पत्र लेकर क्लर्क की नौकरी जॉइन करने पहुंचा युवक, समाहरणालय से गिरफ्तार

    June 15, 2026
    जामताड़ा

    मेहनत की मिसाल बने निर्मल माजी, स्पीकर रविंद्रनाथ महतो ने सराहा सफल मॉडल

    June 15, 2026
    Latest Posts

    अब साइबर ठगी की शिकायत करना हुआ आसान, रांची पुलिस ने लॉन्च किया फेसबुक पेज और QR कोड

    June 15, 2026

    फर्जी नियुक्ति पत्र लेकर क्लर्क की नौकरी जॉइन करने पहुंचा युवक, समाहरणालय से गिरफ्तार

    June 15, 2026

    मेहनत की मिसाल बने निर्मल माजी, स्पीकर रविंद्रनाथ महतो ने सराहा सफल मॉडल

    June 15, 2026

    घरों में सेंधमारी करने वाले गिरोह की रांची पुलिस ने खोली पूरी कुंडली, सरगना समेत दो गिरफ्तार

    June 15, 2026

    नशामुक्त सिमडेगा की मुहिम को मिली रफ्तार, डीसी ने रवाना किया जागरूकता रथ

    June 15, 2026

    Website-new-logo
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.