Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»नामांकन के बाद वसूली और उत्पीड़न का आरोप, जेयूटी–एआईसीटीई के खिलाफ सीबीआई जांच का आदेश
    झारखंड

    नामांकन के बाद वसूली और उत्पीड़न का आरोप, जेयूटी–एआईसीटीई के खिलाफ सीबीआई जांच का आदेश

    Team JoharBy Team JoharJanuary 13, 2026Updated:January 13, 2026No Comments2 Mins Read4
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    CBI
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : झारखंड हाईकोर्ट के न्यायाधीश राजेश कुमार की अदालत ने धनबाद इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नॉलॉजी द्वारा दायर मामले में मंगलवार को महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए सीबीआई जांच का आदेश दिया है। अदालत ने सीबीआई को दो प्रमुख बिंदुओं पर जांच करने का निर्देश दिया है। पहला, झारखंड यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी (जेयूटी) और ऑल इंडिया काउंसिल फॉर टेक्निकल एजुकेशन (एआईसीटीई) किस तरह छात्रों को फंसाकर उनसे वसूली कर रहे हैं। दूसरा, छात्रों का शोषण करने में इन संस्थाओं की क्या भूमिका है।

    अदालत ने सीबीआई को दो सप्ताह के भीतर जांच पूरी कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने का आदेश दिया है। साथ ही जेयूटी और एआईसीटीई को जांच में पूरी सहयोग देने का निर्देश भी दिया गया है। मामले की अगली सुनवाई 3 फरवरी को होगी।

    हाईकोर्ट ने अपने फैसले में कहा कि छात्रों का नामांकन लेने के बाद उन्हें परीक्षा में शामिल होने के नाम पर परेशान किया जाता है और अवैध वसूली की जाती है। कोर्ट ने इसे ट्रैफिक पुलिस के उदाहरण से समझाया। जैसे पुलिस किसी नो-एंट्री एरिया में वाहन लगने पर दंड स्वरूप अवैध वसूली करती है, उसी तरह जेयूटी और एआईसीटीई भी छात्रों का नामांकन लेने के बाद उनसे वसूली करते हैं और उन्हें परेशान करते हैं।

    अदालत ने कहा कि छात्रों के भविष्य के साथ इस तरह खिलवाड़ करना पूरी तरह अस्वीकार्य है और जांच से वास्तविक स्थिति सामने आएगी।

    Also Read : जामताड़ा डीसी रवि आनंद के नाम पर बना फर्जी फेसबुक अकाउंट, सतर्क रहने की अपील

    aicte CBI investigation Dhanbad Institute of Technology education dispute exploitation of students illegal extortion from students Jharkhand high court judicial order JUT technical education एआईसीटीई छात्रों का शोषण छात्रों से अवैध वसूली जेयूटी झारखंड हाईकोर्ट तकनीकी शिक्षा धनबाद इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नॉलॉजी न्यायिक आदेश शिक्षा विवाद सीबीआई जांच
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleअदाणी फाउंडेशन बना सहारा : तीन बालिकाएं बनेंगी फायर फाइटर, चार युवकों का राष्ट्रीय रक्षा यूनिवर्सिटी में चयन
    Next Article Blinkit ने हटा दिया “10 मिनट में डिलीवरी” का दावा, वर्कर्स की सुरक्षा को लेकर बड़ा कदम

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : कौन हैं गजेंद्र सिंह पटेल, जिन्हें भाजपा ने बनाया प्रभारी?

    September 23, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    MMDR कानून पर आर-पार : 26 सितंबर को राजभवन में कांग्रेस का धरना, इरफान बोले- झारखंड के हक की हर कीमत पर होगी रक्षा

    September 23, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : करमा पूजा के बाद पलामू में मातम, 5 की मौत, एक लापता; 9 साल में 33 लोगों की जान गई

    September 23, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड हाईकोर्ट को मिले 3 नए जज : मनोज प्रसाद, अखिल कुमार और राम शर्मा ने ली शपथ

    September 23, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    25 साल में कई बार हुए बड़े ऐलान, अब नतीजों का इंतजार

    September 23, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जोहार लाइव पड़ताल : 25 वर्षों में कई समझौते, कुछ को जमीन नहीं मिली, कुछ ने एमओयू के बाद संपर्क तक नहीं किया

    September 22, 2026
    Latest Posts

    झारखंड : कौन हैं गजेंद्र सिंह पटेल, जिन्हें भाजपा ने बनाया प्रभारी?

    September 23, 2026

    MMDR कानून पर आर-पार : 26 सितंबर को राजभवन में कांग्रेस का धरना, इरफान बोले- झारखंड के हक की हर कीमत पर होगी रक्षा

    September 23, 2026

    मेघालय: गठबंधन की ही पार्टी को तोड़ दिया और बन गई दूसरी सबसे बड़ी पार्टी

    September 23, 2026

    CEC ने ईसीआई को बनाया ‘रबर स्टैंप’ या खुद कर लिया हाइजैक? चुनाव आयोग के अंदरूनी कलह पर कांग्रेस का बड़ा हमला

    September 23, 2026

    Bank Strike : हड़ताल से पहले रविवार को खुलेंगे देशभर के बैंक, 27 सितंबर को सामान्य रहेगा कामकाज

    September 23, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.