Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»मनोरंजन»अभिनेत्री मनीषा कोइराला इंट्रेस्टिंग किरदार मिलने पर काम करेंगी
    मनोरंजन

    अभिनेत्री मनीषा कोइराला इंट्रेस्टिंग किरदार मिलने पर काम करेंगी

    Team JoharBy Team JoharSeptember 5, 2019No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    JoharLive Desk

    मुंबई:बॉलीवुड अभिनेत्री मनीषा कोइराला का कहना है कि इंट्रेस्टिंग फिल्म में यदि उन्हें छोटा लेकिन अच्छी भूमिका मिले तो वह फिल्म में काम करना पसंद करेंगी।
    मनीषा कोईराला अब अपने करियर की दूसरी पारी में पर्दे पर संजीदा और मैच्योर किरदारों में नजर आ रही हैं। इसी कड़ी में अगली फिल्म ‘प्रस्थानम’ में वह एक राजनीतिक घराने के मुखिया की पत्नी का किरदार निभा रही हैं। उनसे पूछा गया कि कि आप किस आधार पर फिल्में चुनती हैं? जवाब में मनीषा ने कहा , अब एक इंट्रेस्टिंग फिल्म में यदि मुझे एक छोटा लेकिन अच्छा रोल मिले, तो भी मैं कर लूंगी। जबकि, जो पहले का दौर था, वहां तो मैं एक लीडिंग ऐक्ट्रेस तक ही लिमिटेड थी। उससे ज्यादा मैं कर ही नहीं सकती थी। ऐसा कुछ करती, तो गड़बड़ हो जाता। अभी मैं उन बंधनों से आजाद हूं, तो मैं जो चाहूं, वह कर सकती हूं। अब मैं वह बीस साल की लड़की नहीं हूं, जिसे नाचना-गाना है, आज मुझे कुछ किरदार निभाने को मिल रहे हैं, सीन परफॉर्म करने को मिल रहे हैं, जिसे मैं इंजॉय कर रही हूं। वैसे भी, अब वह करैक्टर वाला स्टीरियोटाइप भी खत्म हो चुका है।

    संजय दत्त की फिल्म ‘प्रस्थानम’ में काम करने संबंधी सवाल के जवाब में मनीषा ने कहा , हर फैसला कैलकुलेट करके या बिजनेस माइंड से नहीं होता। कई फैसले दिल से भी किए जाते हैं, जिसमें दोस्ती-यारी भी मायने रखती है। हम हर फैसला पेशवर तरीके से लेने लगे, तो जिंदगी काफी बेरुखी हो जाएगी। ‘प्रस्थानम’ को करने की मुख्य वजह थी, संजू और मान्यता। उनके होम प्रॉडक्शन की फिल्म थी, उन्होंने मुझे फोन किया, तो मैं बहुत खुश थी और मैं किसी भी हाल में इनकार नहीं कर सकती थी।

    मनीषा कोईराला ने कहा मैं बहुत अरसे से बाबा को जानती हूं और बाबा ने हमेशा मुझे बहुत प्यार और इज्जत दी है। जब ‘रॉकी’ रिलीज हुई थी, तब से मैं उनकी फैन हूं, तो मुझे बहुत अच्छा लगा कि उन्होंने मुझे अपने होम प्रॉडक्शन की फिल्म ऑफर की। हालांकि, फिल्म में मेरा किरदार ज्यादा लंबे समय तक परदे पर नहीं आता है। ऐसा भी नहीं है कि मेरे बड़े-बड़े डायलॉग्स हैं। यह एक शांत, पर बहुत सशक्त किरदार है। वह एक रूढ़िवादी राजनीतिक परिवार की महिला है, जो अंदर ही अंदर बहुत दर्द और दुविधा में है।

    #Entertainment news Latest news Manisha Koirala
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleआज 05 सितंबर का राशिफल : क्या कहते हैं आपके सितारे, जानिए
    Next Article अभिनेत्री सारा अली खान ने कहा, आउडसाइडर की तरह ऑडिशन देने के लिए तैयार हूं

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    जन्मदिनः अपनी पत्नी इंदिरा गांधी को फासीवादी कहनेवाले फिरोज गांधी क्या सच में मुसलमान थे?

    September 12, 2026
    JPSC / JSSC

    सीआईडी की जांच में खुलासा, जेपीएससी के अभ्यर्थियों को ब्लैकमेल कर वसूली के लिए अभय तिवारी ने तैयार किया था सिंडिकेट

    September 12, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जब शिकागो में गूंजा भारत : नरेंद्रनाथ से विवेकानंद तक की वो कहानी, जिसने इतिहास रच दिया

    September 11, 2026
    JPSC / JSSC

    UPPSC की तैयारी करता था टीडीपीएल का निदेशक रामवीर, जेपीएससी-जेएसएससी के घोटाले का सिंडिकेट बनाने से पहले 3 किरदार क्या करते थे

    September 11, 2026
    JPSC / JSSC

    जोहार लाइव इन्वेस्टिगेशन : FRO-ACF परीक्षा में 500 से अधिक ओएमआर शीट में हुई छेड़छाड़, सीआईडी ने कोर्ट में पेश किए नए तथ्य

    September 10, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    Indian Airlines Hijacking के 50 साल : जब आसमान में तनी बंदूकें, लाहौर में बेहोश हुए हाईजैकर्स, आज भी रहस्य बनी है ये पूरी कहानी

    September 10, 2026
    Latest Posts

    BRICS और गुजरात सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकी: जांच की आंच झारखंड तक, देवघर से संदिग्ध हिरासत में

    September 12, 2026

    JSSC CGL विवाद: चयनित अभ्यर्थियों की प्रेस कॉन्फ्रेंस, कहा – निष्पक्ष जांच हो, लेकिन पूरी परीक्षा को 30-35 लाख की सेटिंग से जोड़ना गलत

    September 12, 2026

    यूपी सरकार गुंडा एक्ट का दूरुपयोग कर रही है : इलाहाबाद हाईकोर्ट

    September 12, 2026

    एक्सप्लेनरः धऩबाद में प्रदूषण ज्यादा, फिर भी रैंकिंग में रांची से बेहतर? प्रक्रिया पर विशेषज्ञ उठा रहे हैं गंभीर सवाल, जानिये पूरी सच्चाई

    September 12, 2026

    हर जिले में ICU की व्यवस्था करना सरकार का लक्ष्य : अजय कुमार सिंह

    September 12, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.