Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»मनोरंजन»अभिनेता शाहरुख खान ने कहा, एक-दो महीने में अपनी नई फिल्म की घोषणा करुंगा
    मनोरंजन

    अभिनेता शाहरुख खान ने कहा, एक-दो महीने में अपनी नई फिल्म की घोषणा करुंगा

    Team JoharBy Team JoharOctober 5, 2019No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Desk

    मुंबई। आखिरी बार पर्दे पर फिल्म ‘जीरो’ में नजर आए अभिनेता शाहरुख खान का कहना है कि वे आगामी एक या दो महीने में अपनी अगली फिल्म की घोषणा करने वाले हैं। उन्होंने बताया कि वे फिलहाल दो, तीन स्क्रिप्ट पर काम कर रहे हैं। बॉलीवुड के किंग खान ने इस बात का खुलासा मुंबई में डिज्नी के स्वामित्व वाले स्टार इंडिया नेटवर्क के दूसरे सीजन ‘टेड टॉक्स इंडिया : नई बात’ के शुभारंभ के दौरान किया। इस दौरान उनके साथ टीईडी के प्रमुख क्रिस एंडरसन, स्टार इंडिया (हिंदी एंटरटेनमेंट) के अध्यक्ष गौरव बनर्जी और स्टार इंडिया के प्रबंध निदेशक संजय गुप्ता भी मौजूद थे।

    हालिया मीडिया रिपोटरे में इस बात का जिक्र किया गया था कि शाहरुख यशराज फिल्म्स के ‘धूम 4’ में नजर आ सकते हैं। एक अन्य अफवाह ये थी कि अभिनेता क्वेंटिन टारानटिनोस के ‘किल बिल’ के हिंदी रीमेक में अभिनय करने वाले हैं। वहीं एक अन्य रिपोर्ट में शाहरुख के ‘डॉन 3’ की तैयारी में लगे होने की बात कही गई थी। अन्य लोगों का कहना है वे अली अब्बास जफर या फिर राजकुमार हिरानी के साथ किसी परियोजना पर काम कर रहे हैं।

    इस पर हंसते हुए शाहरुख ने कहा, “दरअसल, मैंने संजय (गुप्ता), गौरव (बनर्जी) और उदय (शंकर; स्टार एंड डिज्नी इंडिया के अध्यक्ष और द वॉल्ट डिज्नी कंपनी, एशिया पैसिफिक के अध्यक्ष) से बात की है और यह वही मंच है, जहां मैं इसके बारे में घोषणा करना चाहता हूं। मैं जल्द यहां आऊंगा और इसके बारे में सभी को बताऊंगा। टेड टॉक मेरी नई फिल्म होगी।”

    वहीं गंभीर होते हुए उन्होंने आगे कहा, “खैर ये रही मजाक की बात। मैं कुछ समय लेने की सोच रहा हूं। मैं दो-तीन स्क्रिप्ट पर काम कर रहा हूं और इंशाल्लाह, जैसे ही वे तैयार होते हैं, मैं भी तैयार हो जाउंगा, क्योंकि मैं जिन लोगों के साथ काम कर रहा हूं उनमें से ज्यादातर अभी व्यस्त हैं। ऐसे में इंशाल्लाह, मैं खुद ही इसकी घोषणा करूंगा। मेरे ख्याल से तब तक के लिए अफवाहों को उड़ते रहने दीजिए, यह अच्छा है, क्योंकि इनसे मुझे कुछ आइडिया मिले हैं।”

    #Entertainment news #Online news Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleअभिनेता संजय कपूर ने कहा, आखिरकार इतने सालों के बाद मिलने लगे अच्छे रोल
    Next Article अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा ने कहा, ग्लैम अवतार में दिखे महीनों हो गए

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिव पार्ट-2: जेएसएससी-सीजीएल का पेपर हुआ था लीक, बोकारो में रटवाया गया था उत्तर, 1.80 करोड़ में हुई थी डील

    August 10, 2026
    क्राइम

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिवः 2 करोड़ रुपए और टोटल बिलिंग में 20 प्रतिशत कमिशन पर एल ख्यांगते ने किया था डील, जेपीएससी घोटाले का पूरा काला चिट्ठा पार्ट-1

    August 9, 2026
    आदिवासी

    संसद में आदिवासी: पिछले छह साल में कितने आदिवासी बेघर हुए, केंद्र के पास कोई हिसाब नहीं

    August 9, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    8 अगस्त 1942 : एक आवाज गूंजी ‘करो या मरो’, फिर अंग्रेजों के खिलाफ उठ खड़ा हुआ पूरा हिंदुस्तान

    August 8, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    संसद में आदिवासी: केन-बेतवा से होंगे 648 आदिवासी परिवार विस्थापित, केंद्र ने कहा- पुनर्वास और मुआवजा राज्यों की जिम्मेदारी

    August 8, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: डालमिया, हिंडाल्को जैसी दिग्गजों को मिले चतरा के 8 कोल ब्लॉक, लेकिन 1 टन कोयला भी नहीं निकला

    August 8, 2026
    Latest Posts

    झारखंड: छात्र प्रदर्शन के दौरान 14 पुलिसकर्मी घायल, एक की हालत गंभीर

    August 11, 2026

    JPSC प्रकरण: एल. ख्यागते को मेडिकल जांच के बाद भेजा गया जेल

    August 10, 2026

    JPSC प्रकरण : जेल भेजने से पूर्व JPSC के पूर्व चेयरमैन एल. ख्यागते की सदर अस्पताल में मेडिकल जांच

    August 10, 2026

    JPSC प्रोटेस्ट: पुलिस ने किया लाठीचार्ज, खाली कराया जा रहा विधानसभा परिसर

    August 10, 2026

    झारखंड शराब प्रकरण: ACB की पूछताछ में नए राज खुले, समन के बावजूद नहीं पहुंचे चार लोग, 3 अफसर फिर तलब

    August 10, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.