Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»मनोरंजन»अभिनेता संजय दत्त बोले, चाहत है कि मेरी लिखी कहानी पर मान्यता बनाये फिल्म
    मनोरंजन

    अभिनेता संजय दत्त बोले, चाहत है कि मेरी लिखी कहानी पर मान्यता बनाये फिल्म

    Team JoharBy Team JoharAugust 31, 2019No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    JoharLive Desk

    मुंबई: बालीवुड के ‘मुन्ना भाई’ यानी संजय दत्त को उम्मीद है कि नवोदित फिल्म निर्माता पत्नी मान्यता दत्त उनके द्वारा लिखी गयी अनगिनत कहानियों में किसी एक को कभी न कभी रूपहले पर्दे पर जरूर उतारेंगी।

    अपनी आगामी फिल्म ‘प्रस्थानम’ के टाइटल सांग की लाचिंग के मौके पर नवाब नगरी आये संजय ने शुक्रवार को पत्रकारों से कहा “ मैने अपने जीवन में कई कहानियां लिखी है। ‘बीबी’ से गुजारिश है कि अपने प्रोडक्शन हाउस में मेरी लिखी हुयी किसी एक कहानी पर फिल्म बनाये। ”

    उन्होने कहा कि राजनीति में आने का उनका कोई इरादा नहीं है। वह अपने फिल्मी करियर से संतुष्ट है। प्रस्थानम में राजनीतिज्ञ का किरदार निभाया है लेकिन असल जीवन में उनकी राजनीति में आने की कोई इच्छा नहीं है। उनसे पूछा गया कि मराठी फिल्म ‘बाबा’ को उन्होने अपने स्वर्गीय पिता ‘सुनील दत्त’ को समर्पित किया था, क्या वह प्रस्थानम को ऐसे किसी राजनेता को समर्पित करेंगे जिसने उन्हे राजनीति में आने में मदद की। फिल्म अभिनेता ने कहा कि वह यह फिल्म किसी राजनेता की बजाय उत्तर प्रदेश को समर्पित करना पसंद करेंगे क्योकि यह प्रदेश उनके घर जैसा है। वह लखनऊ और कानपुर के लोगों से दिल से जुडे है और यही वजह है कि फिल्म की ज्यादातर शूटिंग यहां हुयी है।

    संजय ने उम्मीद जतायी कि वर्ष 2010 में तेलगू में रिलीज हुयी फिल्म ‘प्रस्थानम’ के मुकाबले यह फिल्म कई मायनो में बेहतर होगी और टिकट खिड़की में दर्शकों को खीचने में सफल होगी। उन्होने कहा “ यह सही है कि तेलगू में रिलीज हुयी प्रस्थानम के फिल्म निर्देशक देवा कट्टा ने ही इस फिल्म का निर्देशन किया है लेकिन कई मायनो में यह फिल्म तेलगू संस्करण से जुदा होगी और दर्शकों का मनोरंजन करने के साथ कई पुरस्कार भी जीतेगी। ”

    फिल्मी सितारों के बच्चों के बालीवुड में पैर जमाने के बारे में पूछे गये एक सवाल पर उन्होने कहा “ प्रतिभा किसी की मोहताज नहीं होती। आजकल के आर्टिस्टों में हुनर की कोई कमी नहीं है। वे मेहनती और काम के प्रति समर्पित होते है। आप किसी को लांच करने में मदद कर सकते हो लेकिन सफलता उसकी मेहनत और समर्पण ही दिलाता है। ”

    फिल्म निर्माता मान्यता दत्त ने कहा “ जब मैने अपने नये प्रोडक्शन हाउस की शुरूआत की थी, तो संजय ने कहा था कि स्पाट ब्वाय का खास ख्याल रखना चाहिये। इसके साथ आर्टिस्टों की सुख सुविधा और उनके खानपान का भी ध्यान रखना होगा क्योंकि अच्छे काम के लिये किसी भी कलाकार का खुश होना जरूरी है। ”

    फिल्म में संजय दत्त के पुत्र की भूमिका निभा रहे लोकल ब्वाय अली फजल और सत्यजीत दुबे ने कहा “ बाबा के साथ काम करके उनकी दिली तमन्ना पूरी हो गयी। हम उनके बहुत बड़े प्रशंसक हैं। वह एक बेहतरीन कलाकार के साथ बेहतरीन इंसान भी है। राजनीति से जुडी प्रस्थानम एक पारिवारिक ड्रामा है जिसका हर किरदार दर्शकों को बेहद पंसद आयेगा। उम्मीद है कि यह फिल्म बाक्स आफिस पर सफलता के परचम लहरायेगी।

    #Entertainment news Bollywood Latest news Sanjay Dutt
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleअभिनेता अर्जुन कपूर ने कहा, अलग-अलग तरह की कहानियों से नई चीजें सीखी है
    Next Article किंग खान करेंगे ‘ब्रह्मास्त्र’ में कैमियो!

    Related Posts

    आदिवासी

    संसद में आदिवासी: क्या राज्य सरकारें आदिवासी स्वायत्त परिषदों की स्वायत्तता कम कर रही हैं?

    August 4, 2026
    क्राइम

    झारखंड: बोकारो वन भूमि घोटाले में सीआईडी का दावा, पावर ऑफ अटॉर्नी और शेल कंपनी से रची गई साजिश

    August 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सुनील छेत्री: भारतीय फुटबॉल का वो सितारा, जिसने गोल से लिखी अपनी कहानी

    August 3, 2026
    क्राइम

    रांची की फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से इकट्ठा किया साक्ष्य, मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में होगा बॉडी का पोस्टमार्टम

    August 3, 2026
    आदिवासी

    संसद में आदिवासीः अब आई बिजली, देश के 11 हजार आदिवासी परिवारों का जीवन हुआ रोशन

    August 2, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड विधानसभा: 11 साल पहले पूछा था सवाल, आज तक ढूंढा जा रहा जवाब

    August 2, 2026
    Latest Posts

    झारखंड: डेमोटांड कृषि केंद्र बनेगा एग्रो टूरिज्म हब, चाय-कॉफी खेती पर भी फोकस

    August 4, 2026

    झारखंड: JPSC-JSSC विवाद पर रघुवर दास का हमला, बोले- CID नहीं, CBI करे जांच

    August 4, 2026

    झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: नीलामी में खरीदी संपत्ति के पुराने बिजली बिल का बोझ नए मालिक पर नहीं

    August 4, 2026

    संसद में आदिवासी: क्या राज्य सरकारें आदिवासी स्वायत्त परिषदों की स्वायत्तता कम कर रही हैं?

    August 4, 2026

    संसद में आदिवासी: असम में ट्राइबल टूरिज्म पर केंद्र का इनकार, कहा- कोई योजना नहीं हमारे पास

    August 4, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.