मुंबई: मशहूर एक्टर और पॉलिटीशियन गोविंदा से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है. शनिवार को महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए जलगांव के पचोरा में रोड शो के दौरान अचानक गोविंदा की तबीयत बिगड़ गई. उन्हें सीने में तेज दर्द उठने के कारण कार्यक्रम बीच में ही रोकना पड़ा. गोविंदा को जलगांव में 4 अलग-अलग जगहों पर कैम्पेन करना था, लेकिन सीने में दर्द उठने के बाद उन्हें मुंबई वापस लौटना पड़ा और अस्पताल में भर्ती किया गया. फिलहाल, उनकी स्थिति के बारे में अधिक जानकारी नहीं मिल पाई है. गोविंदा महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के प्रचार के दौरान BJP, शिवसेना और NCP के महायुति गठबंधन के पक्ष में वोट देने की अपील कर रहे थे. इस दौरान अचानक उनकी तबीयत खराब हो गई. बता दें कि गोविंदा, जो पहले कांग्रेस के लोकसभा सांसद रह चुके थे, अब एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना में शामिल हो गए हैं और विधानसभा चुनावों के लिए प्रचार कर रहे थे.
एक्टर गोविंदा की तबीयत बिगड़ी, जलगांव में विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान सीने में हुआ दर्द

Follow on Facebook
Follow on X (Twitter)
Follow on Instagram
Follow on YouTube
Follow on WhatsApp
Follow on Telegram
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
728x90
Learn More

