Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»क्राइम»कावड़ यात्रा में उत्पात मचा रहे आरोपी कावड़ियों पर होगी कार्यवाही, बन रही लिस्ट
    क्राइम

    कावड़ यात्रा में उत्पात मचा रहे आरोपी कावड़ियों पर होगी कार्यवाही, बन रही लिस्ट

    Team JoharBy Team JoharAugust 10, 2024Updated:August 10, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

     

    हरिद्वार/देहरादूनः उत्तराखंड में हंगामा और उपद्रव करने वालों के खिलाफ पुलिस अब कार्रवाई की तैयारी कर रही है. कांवड़ियों के भेष  में उपद्रव करने वालों से रिकवरी के लिए पुलिस लिस्ट बना रही है। इसके लिए सबसे पहले सोशल मीडिया पर वायरल विडियो और सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। टिहरी जिले के मुनि की रेती थाने समेत ऋषिकेश, हरिद्वार और रुड़की समेत प्रदेश के अन्य थानों में अभी तक कांवड़ यात्रा के दौरान मारपीट और तोड़फोड़ के 12 से ज्यादा मुकदमे दर्ज हुए हैं।

    बता दें कि हरिद्वार कांवड़ यात्रा 2024 में कुछ कांवड़ियों की वजह से पूरी यात्रा बदनाम हुई थी. उत्तराखंड के अलग-अलग शहर के साथ-साथ यूपी के भी कई जिलों में भी कुछ कांवड़ियों ने काफी उत्पात मचाया था. कांवड़ियों के भेष में हरिद्वार, ऋषिकेश और भगवानपुर में भी कुछ उपद्रवियों ने जमकर उत्पात मचाया था, जिसके कई वीडियो भी सामने आए थे. रुड़की का एक वीडियो भी काफी वायरल हुआ था, जिसमें कुछ कांवड़ियों ने ई-रिक्शा में तोड़फोड़ की थी. ऐसे कांवड़ियों पर अब पुलिस कार्रवाई करने जा रही है, ताकि भविष्य में इस तरह की हरकत करने से पहले ये लोग सोचे.

    लिस्ट बनकर हो रही तैयार

    उपद्रवियों की पहचान करने के लिए सबसे पहले पुलिस ने सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के साथ सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है. इसके बाद आरोपियों की एक लिस्ट तैयार की जाएगी और फिर आखिर में पुलिस उन पर कार्रवाई करेंगी. कांवड़ यात्रा के दौरान भी उत्तराखंड पुलिस ने हंगामा और उत्पात मचाने के आरोप में 9 लोगों को गिरफ्तार किया था। नियम विरुद्ध गाड़ी चलाने के कारण 180 वाहनों को सीज भी किया गया। हरिद्वार के एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल ने बताया कि कांवड़ियों ने हरिद्वार, मंगलौर और रुड़की में तोड़फोड़ की जिसमें उन्होंने सरकारी और निजी संपत्ति को नुकसान पहुंचाया ऐसे लोगों को नोटिस भेजा रहा है, ताकि उनसे नुकसान की भरपाई की जा सके। गढ़वाल आईजी के एस नगन्याल ने बताया कि उत्तराखंड पुलिस की इस बारे में अन्य राज्यों की पुलिस के साथ भी बैठक हो चुकी है।

    #Jharkhand News #Online news Johar Live News Headline Today's News कार्यवाही कावड़ यात्रा लेटेस्ट न्यूज स्थानीय खबर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleअर्बन हेल्थ सेंटर बन रहा लाइफलाइन, जानें कितने बच्चों को लगाई गई वैक्सीन
    Next Article छत्तीसगढ़ पुलिस ने झारखंड एटीएस की मदद से गैंगस्टर अमन साहू की पत्नी पम्मी को गिरफ्तार किया

    Related Posts

    क्राइम

    झारखंड : दुर्गा पूजा से पहले खूंटी पुलिस ने किया दंगा नियंत्रण मॉक ड्रिल, जवानों को दिया अलर्ट रहने का निर्देश

    October 15, 2026
    क्राइम

    पीड़िता और दोस्त ने कोर्ट में नहीं पहचाना आरोपी, नाबालिग से छेड़छाड़ और लूट के मामले में बरी

    October 15, 2026
    क्राइम

    शुक्राणु नहीं मिलने से दुष्कर्म के आरोप को गलत साबित करने वाला आधार नहीं माना जा सकता, पीड़िता का बयान ही काफीः झारखंड हाईकोर्ट

    October 15, 2026
    क्राइम

    साहिबगंज हत्याकांड में झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, साक्ष्यों में विरोधाभास के कारण उम्रकैद की सजा रद्द

    October 15, 2026
    क्राइम

    जमशेदपुर में कल्लू घोष की हत्या के दोषियों को राहत नहीं, झारखंड हाईकोर्ट ने चार भाइयों की उम्रकैद बरकरार रखी

    October 15, 2026
    क्राइम

    झारखंड : दुर्गा पूजा को लेकर राँची पुलिस अलर्ट, रूट प्लान और सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

    October 14, 2026
    Latest Posts

    Johar Live Breaking जेपीएससी घोटालाः FRO मुख्य परीक्षा में सफल 743 अभ्यर्थियों में 119 के संपर्क में था पतंजलि कोचिंग संचालक संजीत कुमार

    October 15, 2026

    जोहार लाइव एक्सपोजः सीजीएल परीक्षा में छात्रों को तीन घंटे में रटाये गये 370 प्रश्नों के उत्तर, साक्ष्य मिटाने के लिए जला दिए गए प्रश्नपत्र

    October 15, 2026

    झारखंड : दुर्गा पूजा से पहले खूंटी पुलिस ने किया दंगा नियंत्रण मॉक ड्रिल, जवानों को दिया अलर्ट रहने का निर्देश

    October 15, 2026

    झारखंड हाईकोर्ट का निर्देश: लालगढ़-पांजरिकला रेलवे अंडरपास 4 महीने में पूरा करें, बरसात में जलजमाव रोकने के भी उपाय हों

    October 15, 2026

    झारखंड : 466 करोड़ से बदलेगी रिम्स की सूरत, 10 नए विभाग खुलेंगे व बढेंगी पीजी और सुपर स्पेशियलिटी की सीटें

    October 15, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.