Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»बिहार»बिहार में हड़ताली सर्वेक्षण कर्मियों पर गिरी गाज, विभाग ने किया सेवा समाप्त करने का ऐलान
    बिहार

    बिहार में हड़ताली सर्वेक्षण कर्मियों पर गिरी गाज, विभाग ने किया सेवा समाप्त करने का ऐलान

    Team JoharBy Team JoharSeptember 4, 2025Updated:September 4, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    बिहार
    बिहार
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Bihar : बिहार में राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के लिए विशेष सर्वेक्षण कर्मियों की हड़ताल बड़ी सिरदर्द बन गई है। विभाग की बार-बार की चेतावनियों और अंतिम अल्टीमेटम के बावजूद हजारों संविदा कर्मी ड्यूटी पर नहीं लौटे, जिसके बाद विभाग ने कड़ा कदम उठाते हुए उनकी सेवाएं समाप्त करने का फैसला किया है।

    12,500 से अधिक कर्मियों की हड़ताल, महज 3295 लौटे ड्यूटी पर

    प्रदेश में कुल 12,500 से अधिक विशेष सर्वेक्षण कर्मी हड़ताल पर चले गए थे, जिससे विभाग का कामकाज पूरी तरह ठप हो गया। विभाग की ओर से 30 अगस्त और फिर 3 सितंबर तक मोहलत दी गई, लेकिन केवल 3,295 कर्मचारी ही काम पर वापस लौटे। बाकी कर्मियों ने चेतावनियों की अनदेखी की, जिससे नाराज होकर विभाग ने अब निर्णायक कदम उठाया है।

    अपर मुख्य सचिव ने किया सेवा समाप्ति का ऐलान

    राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार सिंह ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से जानकारी दी कि ड्यूटी पर नहीं लौटने वाले सभी संविदा कर्मियों की सेवाएं समाप्त कर दी गई हैं। उन्होंने कहा कि इन सभी कर्मियों के पदों को अब रिक्त घोषित कर दिया गया है।

    नए कर्मचारियों की होगी बहाली

    दीपक कुमार सिंह ने यह भी बताया कि इन पदों पर नई बहाली की प्रक्रिया जल्द शुरू की जाएगी। इस माह के अंत तक रिक्त पदों के लिए विज्ञापन प्रकाशित किया जाएगा, ताकि चुनाव की घोषणा से पहले नियुक्ति की प्रक्रिया पूरी की जा सके।

    विभाग की सख्ती से स्पष्ट संदेश

    विभाग का यह कड़ा कदम साफ संदेश देता है कि सरकारी कार्यों में बाधा डालने और अनुशासनहीनता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अब सभी रिक्त पदों पर नए सिरे से योग्य उम्मीदवारों की बहाली की जाएगी।

    Also Read : झारखंड में भारी बारिश को लेकर मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, देर रात से रांची में हो रही लगातार बारिश

    चुनाव दीपक कुमार सिंह नौकरी न्यूज अपडेट बहाली बहाली प्रक्रिया बिहार बिहार समाचार भूमि सुधार राजस्व विभाग रिक्त पद रोजगार विभागीय कार्रवाई विशेष सर्वेक्षण सरकारी आदेश सरकारी नौकरी सर्वेक्षण कर्मी संविदा कर्मी सेवा समाप्ति हड़ताल
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleकटिहार जंक्शन को जाम से राहत, 118 करोड़ के आरओबी को मंजूरी 
    Next Article टीवी एक्टर आशीष कपूर गिरफ्तार, शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण का आरोप

    Related Posts

    ट्रेंडिंग

    बिहार में 700 सेंटर पर JEE-NEET की तैयारी, 2030 तक 1 करोड़ रोजगार का लक्ष्य: सम्राट चौधरी

    September 2, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सोन नदी के पानी का बंटवारा तय, जानिए किस राज्य को कितना पानी मिलेगा

    August 31, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार पर मंडराया बाढ़ का खतरा, नेपाल में तबाही के बाद सीमावर्ती जिलों में हाई अलर्ट

    August 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    BPSC TRE-4 की मांगों को लेकर पटना में छात्रों का उग्र प्रदर्शन, डाकबंगला पर लाठीचार्ज और पथराव

    August 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड में नियुक्तियों रद्द करने के खिलाफ हाईकोर्ट और JPSC परीक्षा पर सुप्रीम कोर्ट में कल अहम सुनवाई, अभ्यर्थियों के लिए 24 अगस्त का दिन बेहद महत्वपूर्ण

    August 23, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार: मुजफ्फरपुर से नेपाल बॉर्डर तक फोरलेन का रास्ता साफ, 3,590 करोड़ की परियोजना मंजूर

    August 21, 2026
    Latest Posts

    JSSC-CGL गड़बड़ी: अभ्यर्थियों को होटल में रटवाए थे प्रश्न-उत्तर, आरोपी राजन गिरफ्तार

    September 7, 2026

    13,681 पेड़ों की कटाई पर हाईकोर्ट सख्त, चतरा बाईपास सड़क निर्माण पर अंतरिम रोक

    September 7, 2026

    स्वच्छ वायु सर्वेक्षण 2026 : रांची से आगे निकला धनबाद, देखें झारखंड के शहरों-वार्डों की पूरी रैंकिंग

    September 7, 2026

    सोशल मीडिया प्रोफाइल से छेड़छाड़ पर देवेंद्र नाथ महतो नाराज, बोले- बढ़ते जनाधार से घबराए विरोधी

    September 7, 2026

    लोजपा विधायक जनार्धन पासवान के बेटे को चंद घंटों में खोज निकाला रांची पुलिस ने, मामले की तफ्तीश जारी

    September 7, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.