Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»म्युटेशन लटकाने वाले अंचलाधिकारियों पर कार्रवाई शुरू, हजारीबाग डीसी ने 7 सीओ को किया शो कॉज
    झारखंड

    म्युटेशन लटकाने वाले अंचलाधिकारियों पर कार्रवाई शुरू, हजारीबाग डीसी ने 7 सीओ को किया शो कॉज

    Team JoharBy Team JoharJune 17, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची : मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने सभी जिलों के डीसी को जमीन के म्युटेशन के लंबित मामलों को जल्द से जल्द निपटाने का निर्देश दिया है. इसके बाद सभी जिलों के डीसी म्युटेशन के मामलों को गंभीरता से ले रहे हैं. इसी कड़ी में हजारीबाग डीसी नैंसी सहाय ने 6 अंचल अधिकारियों को म्युटेशन के पेंडिंग आवेदनों को लेकर शो कॉज किया है और उनसे दो दिन में जवाब मांगा है. उन्होंने सदर, बरही, बड़कागांव, कटकमदाग, बरकट्ठा और पदमा के सीओ को शो कॉज किया है.

    सबसे अधिक म्युटेशन सदर अंचल ने किया रिजेक्ट

    सदर अंचल में म्युटेशन के 32102 आवेदन अस्वीकृत कर दिये गये हैं, वहीं 30 दिनों से अधिक का 13 और 90 दिन से अधिक का 4 आवेदन यहां लंबित पड़ा है. बरही अंचल में 6997 आवेदन अस्वीकृत हुए हैं. यहां 30 दिन से अधिक का 12 और 90 दिन से अधिक का दो आवेदन पेंडिंग है. बड़कागांव अंचल में 668 आवेदन अस्वीकृत किये गये हैं, जबकि 30 दिनों से अधिक के 69 और 90 दिनों से अधिक के 303 आवेदन लंबित हैं. बरकट्ठा अंचल में 5795 आवेदन अस्वीकृत हुए हैं. 30 दिन से अधिक के 485 और 90 दिन से अधिक के 236 आवेदन लंबित हैं. पदमा अंचल में 2452 आवेदन अस्वीकृत किये गये हैं, जबकि 30 दिन से अधिक के 14 और 90 दिन से अधिक के 5 आवेदन लंबित हैं.

    16 अंचलों में 6298 म्यूटेशन आवेदन पेंडिंग

    जिले के 16 अंचलों में म्यूटेशन के लिए आए आवेदन और उसका रिजेक्शन का आंकड़ा चौंकाने वाला है. 12 जून तक जिले के 16 अंचल में कुल 199162 आवेदन आये. इसमें 90645 आवेदन पर विचार करते हुए म्यूटेशन का कार्य पूर्ण किया गया जबकि 6298 म्यूटेशन पेंडिंग में डाल दिए गए. इनमें 972 वैसे म्यूटेशन का आवेदन है जो 30 दिन का समय अवधि पार कर चुके हैं जबकि 74 आवेदन 90 दिन के समय अवधि को भी पार कर चुके हैं और यह आवेदन पेंडिंग पड़े हुए हैं. पूरे जिले के सभी अंचलों में कुल 102238 आवेदन रिजेक्ट कर दिए गए हैं. जिन आवेदनों को रिजेक्ट किया गया ना ही उसका कारण स्पष्ट किया गया और ना ही आवेदक को इसकी सूचना दी गई.

    अंचलाधिकारी कार्रवाई डीसी म्युटेशन
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleकंचनजंगा ट्रेन हादसे में खगड़िया निवासी की भी मौत, परिजनों में मचा कोहराम
    Next Article हर्षोल्लास के साथ मनाया गया त्याग और बलिदान का महापर्व बकरीद

    Related Posts

    जेपीएससी / जेएसएससी

    जेपीएससी धांधली पर सुप्रीम कोर्ट में 7 अक्टूबर को सुनवाई, छात्रों ने शुरू किया एक्स अभियान

    October 5, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : बीजेपी के नए प्रभारी गजेंद्र सिंह पटेल का पहला दौरा, बोले- ‘विकसित भारत’ में झारखंड की अहम भूमिका

    October 5, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : बीजेपी विधायक ने हेमंत सोरेन की बीमार मां के खिलाफ की थी अपमानजनक टिप्पणी, थाना पहुंचा मामला, बयान से बीजेपी ने भी किया किनारा

    October 5, 2026
    आदिवासी

    अंतिम आदिवासी भाग-2: असुर जनजाति के जिस हुनर से 2.22 लाख करोड़ की कंपनी बनी टाटा स्टील, आज भी बिजली का एक बल्ब तलाश रहा उन असुरों का गांव

    October 5, 2026
    आदिवासी

    अंतिम आदिवासी भाग-1: आदिम जनजाति कोरवा भी हो रहे अब छुआछूत के शिकार, स्कूल में बरतन अलग, गांव में पानी भरने का समय अलग

    October 4, 2026
    क्राइम

    झारखंड : चेन स्नैचरों से रांची पुलिस की मुठभेड़, रंगीला के पैर में लगी गोली; 5 सोने की चेन बरामद

    October 4, 2026
    Latest Posts

    जेपीएससी धांधली पर सुप्रीम कोर्ट में 7 अक्टूबर को सुनवाई, छात्रों ने शुरू किया एक्स अभियान

    October 5, 2026

    झारखंड : बीजेपी के नए प्रभारी गजेंद्र सिंह पटेल का पहला दौरा, बोले- ‘विकसित भारत’ में झारखंड की अहम भूमिका

    October 5, 2026

    झारखंड : बीजेपी विधायक ने हेमंत सोरेन की बीमार मां के खिलाफ की थी अपमानजनक टिप्पणी, थाना पहुंचा मामला, बयान से बीजेपी ने भी किया किनारा

    October 5, 2026

    दिल्ली दंगों के दौरान हेट स्पीच फैलाने वाले नेताओं के खिलाफ नहीं होगी कार्रवाईः दिल्ली हाईकोर्ट

    October 5, 2026

    अंतिम आदिवासी भाग-2: असुर जनजाति के जिस हुनर से 2.22 लाख करोड़ की कंपनी बनी टाटा स्टील, आज भी बिजली का एक बल्ब तलाश रहा उन असुरों का गांव

    October 5, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.