Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»क्राइम»लैंड फॉर जॉब मामले में कार्रवाई तेज, राबड़ी देवी पहुंची ED कार्यालय
    क्राइम

    लैंड फॉर जॉब मामले में कार्रवाई तेज, राबड़ी देवी पहुंची ED कार्यालय

    Team JoharBy Team JoharMarch 18, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    ED
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Patna : बिहार की पूर्व CM और RJD सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की पत्नी राबड़ी देवी आज (मंगलवार) सुबह पटना के ED कार्यालय पहुंचीं. उन्हें रेलवे में कथित लैंड फॉर जॉब घोटाले के मामले में पूछताछ के लिए बुलाया गया था. इस मामले में ED ने लालू-राबड़ी के बेटे तेज प्रताप यादव को भी मंगलवार दोपहर में तलब किया है. यह पहली बार है जब तेज प्रताप से इस केस में पूछताछ हो रही है. बुधवार को पूर्व रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव से भी पूछताछ की संभावना जताई जा रही है, क्योंकि ED ने उन्हें भी समन भेजा है.

    ED कार्यालय में राबड़ी देवी के पहुंचने से पहले सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई थी. बड़ी संख्या में RJD कार्यकर्ता ED कार्यालय के बाहर जुट गए और विरोध प्रदर्शन किया. राबड़ी देवी को कड़ी सुरक्षा के बीच कार्यालय के अंदर ले जाया गया, जहां उनके साथ RJD सांसद मीसा भारती भी मौजूद रहीं. इस पूछताछ के बीच बिहार में राजनीतिक गर्मी भी बढ़ गई है. बिहार विधानसभा के बजट सत्र के दौरान RJD के विधायक ललित यादव और उनके भाई वीरेंद्र यादव ने केंद्र सरकार पर आरोप लगाया कि सरकारी एजेंसियों का दुरुपयोग कर विपक्षी नेताओं को परेशान किया जा रहा है. दोनों विधायकों ने यह बयान मंगलवार को विधानसभा परिसर में मीडिया से बातचीत के दौरान दिया.

    क्या था पूरा मामला

    इस मामले में आरोप है कि यूपीए सरकार के दौरान जब लालू यादव रेल मंत्री थे (2004-2009), तो रेलवे में ग्रुप डी के पदों पर नियमों की अनदेखी करते हुए कई अभ्यर्थियों को नौकरी पर रखा गया. बदले में, लालू परिवार और उनके करीबियों के नाम पर बेशकीमती जमीनें सस्ते दाम पर हस्तांतरित कर दी गईं. सीबीआई इस मामले के आपराधिक पहलू की जांच कर रही है, जबकि ED मनी लॉन्ड्रिंग के एंगल से इसकी जांच में जुटी है. लालू यादव, राबड़ी देवी, तेजस्वी यादव और तेज प्रताप यादव समेत कई आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दायर की जा चुकी है, और ये सभी फिलहाल जमानत पर हैं.

    Also Read : Breaking : विदेशी हथियार से हुआ था कोयला कारोबारी बिपिन मिश्रा पर हमला, तीन शूटर समेत 5 गिरफ्तार

    ED कार्यालय patna RJD सांसद मीसा भारती RJD सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव तेज प्रताप यादव पूर्व CM बिहार राबड़ी देवी लैंड फॉर जॉब
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleBreaking : विदेशी हथियार से हुआ था कोयला कारोबारी बिपिन मिश्रा पर हमला, तीन शूटर समेत 5 गिरफ्तार
    Next Article रंग पंचमी पर करें ये उपाय, बढ़ेगा सौभाग्य और आयेगी सुख-समृद्धि

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    राज्यसभा चुनाव यूपी : झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार की बेटी सहित 8 उम्मीदवारों के नाम तय, जानिये कौन हैं वो

    October 5, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : बीजेपी के नए प्रभारी गजेंद्र सिंह पटेल का पहला दौरा, बोले- ‘विकसित भारत’ में झारखंड की अहम भूमिका

    October 5, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : बीजेपी विधायक ने हेमंत सोरेन की बीमार मां के खिलाफ की थी अपमानजनक टिप्पणी, थाना पहुंचा मामला, बयान से बीजेपी ने भी किया किनारा

    October 5, 2026
    क्राइम

    झारखंड : चेन स्नैचरों से रांची पुलिस की मुठभेड़, रंगीला के पैर में लगी गोली; 5 सोने की चेन बरामद

    October 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जंतर-मंतर पर महिला पत्रकारों से कथित यौन बदसलूकी, क्राइम ब्रांच करेगी जांच; राहुल गांधी ने पूछा- ‘अमित शाह जी, कहां हैं?’

    October 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ‘पार्टी रहे या जाए, पीछे नहीं हटूंगा’, MLC चुनाव से पहले नीरज सिंह के खिलाफ अनंत सिंह का मोर्चा

    October 4, 2026
    Latest Posts

    राज्यसभा चुनाव यूपी : झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार की बेटी सहित 8 उम्मीदवारों के नाम तय, जानिये कौन हैं वो

    October 5, 2026

    जेपीएससी धांधली पर सुप्रीम कोर्ट में 7 अक्टूबर को सुनवाई, छात्रों ने शुरू किया एक्स अभियान

    October 5, 2026

    झारखंड : बीजेपी के नए प्रभारी गजेंद्र सिंह पटेल का पहला दौरा, बोले- ‘विकसित भारत’ में झारखंड की अहम भूमिका

    October 5, 2026

    झारखंड : बीजेपी विधायक ने हेमंत सोरेन की बीमार मां के खिलाफ की थी अपमानजनक टिप्पणी, थाना पहुंचा मामला, बयान से बीजेपी ने भी किया किनारा

    October 5, 2026

    दिल्ली दंगों के दौरान हेट स्पीच फैलाने वाले नेताओं के खिलाफ नहीं होगी कार्रवाईः दिल्ली हाईकोर्ट

    October 5, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.