Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»देवघर : रांची, दुमका और देवघर में करोड़ों रुपये की ठगी का आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे, पिछले पांच साल में नाम बदलकर करोड़ों रुपये की ठगी
    जोहार ब्रेकिंग

    देवघर : रांची, दुमका और देवघर में करोड़ों रुपये की ठगी का आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे, पिछले पांच साल में नाम बदलकर करोड़ों रुपये की ठगी

    Team JoharBy Team JoharAugust 18, 2023No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची/देवघर: रांची, दुमका और देवघर में करोड़ों की ठगी का आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ गया है। कभी चंदन गुप्ता तो कभी सरफराज खान और अब खुद को अभियान सिंह राजपूत नाम वाले इस शख्स ने कभी डाक विभाग में नौकरी, कभी बीएसएनएल में नौकरी दिलाने और एक महीना में पैसा दोगुना करने का लालच देकर करोड़ों रुपये की जालसाजी की है।इन दिनों वह देवघर में रहकर डेवलप ड्रीम फाउंडेशन बनाकर आम लोगों को अपना शिकार बना रहा था। इस शातिर ठग ने ठगी की शुरुआत दुमका से की थी।

    चंदन ने वर्ष 2017 की जुलाई में दुमका के पोखरा चौक के समीप चाय दुकान चलाने वाले भरत से उनके घर के एक युवके को डाक विभाग में नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों रुपये ठग लिए थे। प्रेशर दिये जाने चंदन ने अपनी पत्नी पिंकी कुमारी के अकाउंट का चेक देकर पैसे लौटने की बात कही। हालांकि अकाउंट में रकम नहीं रहने के कारण चेक बाउंस हो गया था।

    कोर्ट में चाय दुकान चलाने वाले दीपक को भी झांसा देकर लाखों रूपये ठग लिए थे। चंदन ने खुद को बीएसएनएल का डायरेक्टर बताकर दुमका में एक दर्जन से अधिक लोगों से नौकरी दिलाने के नाम पर पैसा लिया था। लोगों ने उसे पकड़कर टाउन पुलिस स्टेशन की पुलिस को सौंप दिया था। पुलिस स्टेशन में ठगी के शिकार लोगों से समझौते के बाद उसके खिलाफ एफआइआर दर्ज नहीं करायी गयी। दुमका में उसकी करतूतों का भंडाफोड़ होने के बाद वह रांची चला गया। रांची में उसने अपनी अलग पहचान बनाई।

    दुमका का ठग चंदन गुप्ता रांची जाकर सरफराज खान बन गया। पांच साल पहले यानि साल 2018 में चंदन गुप्ता उर्फ सरफराज खान ने बीएसएनएल में नौकरी दिलाने के नाम पर रांची के 30 लोगों से 1 करोड़ रुपये की ठगी कर ली। मामले में पीड़ित पीड़ित दीप्ति कश्यप ने 9 अगस्त में 2018 को उसके खिलाफ डोरंडा में मामला दर्ज करवाया था।

    रांची पुलिस उसकी तलाश में दुमका जिला के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के हरनाकुंडी स्थित उसके घर पर लगातार दबिश दे रही थी। इस बीच उसने अपना ठिकाना देवघर बना लिया था और अब उसकी पहचान थी अभियान सिंह राजपूत। देवघर के रिखिया में उसने जालसाजी की शुरुआत की। रिखिया थाना क्षेत्र की सैंकड़ो महिलाओं को एक महीने में रकम दोगुनी करने का लालच देकर ठगी करने वाला शातिर अब पुलिस की गिरफ्त में है। रांची पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।

    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleडबल मर्डर केस में राजद के पूर्व सांसद प्रभुनाथ सिंह दोषी करार, सुप्रीम कोर्ट ने हाई कोर्ट का फैसला पलटा
    Next Article Breaking News ईडी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को भेजा दूसरा समन, 24 अगस्त को पूछताछ के लिए बुलाया ऑफिस

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंडः नौकरियों में धांधली पर हेमंत सोरेन का सर्जिकल स्ट्राइक, 22 परीक्षाएं रद्द, 2628 की नौकरी गई

    August 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC गड़बड़ी केस में CID का बड़ा एक्शन, दो और गिरफ्तार; 3 आरोपी 5 दिन के रिमांड पर

    August 18, 2026
    झारखंड

    झारखंड : एनएचएम कर्मियों के ईपीएफ का रास्ता साफ, 11 हजार से अधिक कर्मचारियों को मिलेगा लाभ

    August 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    Breaking झारखंड : JPSC-JSSC मामले में अभय तिवारी की पत्नी और सगा भाई गिरफ्तार

    August 18, 2026
    झारखंड

    TDPL की परीक्षाएं रद्द होने पर कांग्रेस नेताओं ने सीएम हेमंत सोरेन का जताया आभार, कहा- युवाओं के हित में बड़ा फैसला

    August 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    CGL समेत TDPL की 8 परीक्षाएं रद्द, 1975 अभ्यर्थियों का भविष्य हुआ प्रभावित

    August 18, 2026
    Latest Posts

    झारखंडः नौकरियों में धांधली पर हेमंत सोरेन का सर्जिकल स्ट्राइक, 22 परीक्षाएं रद्द, 2628 की नौकरी गई

    August 19, 2026

    JPSC गड़बड़ी केस में CID का बड़ा एक्शन, दो और गिरफ्तार; 3 आरोपी 5 दिन के रिमांड पर

    August 18, 2026

    झारखंड : एनएचएम कर्मियों के ईपीएफ का रास्ता साफ, 11 हजार से अधिक कर्मचारियों को मिलेगा लाभ

    August 18, 2026

    Breaking झारखंड : JPSC-JSSC मामले में अभय तिवारी की पत्नी और सगा भाई गिरफ्तार

    August 18, 2026

    TDPL की परीक्षाएं रद्द होने पर कांग्रेस नेताओं ने सीएम हेमंत सोरेन का जताया आभार, कहा- युवाओं के हित में बड़ा फैसला

    August 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.