Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»Breaking News ईडी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को भेजा दूसरा समन, 24 अगस्त को पूछताछ के लिए बुलाया ऑफिस
    जोहार ब्रेकिंग

    Breaking News ईडी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को भेजा दूसरा समन, 24 अगस्त को पूछताछ के लिए बुलाया ऑफिस

    Team JoharBy Team JoharAugust 19, 2023Updated:August 19, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची: प्रवर्तन निदेशालय ( ईडी ) ने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को दूसरी बार समन भेजा है। ईडी ने हेमंत सोरेन को समन भेजकर पूछताछ के लिए दूसरी बार कार्यालय बुलाया है। 24 अगस्त को उपस्थित होने को कहा है।
    मालूम हो कि इससे पूर्व मुख्यमंत्री ने ईडी के समन भेजने के बावजूद उपस्थित नहीं हुए थे। मुख्यमंत्री के तरफ से एक पत्र ईडी को भेजा गया था, जिसमें समन वापस लेने की बात लिखी गयी थी। वहीं, राजनीति के इशारे पर समन भेजने की भी बात लिखी गयी थी।

    आरसी 25/23 मामले में समन भेजा गया है हेमंत सोरेन को

    ईडी ने सीएम हेमंत सोरेन को आरसी 25/23 केस ईसीआईआर में समन किया है। इससे पहले 17 नवंबर 2022 को ईडी ने अवैध खनन मामले में सीएम हेमंत सोरेन से करीब 10 घंटे तक पूछताछ की थी। इस दौरान ईडी ने उनसे पत्थर खनन से जुड़े कई सवाल किये थे। साथ ही हेमंत सोरेन से संपत्ति की पूरी जानकारी मांगी थी। उस वक्त सीएम हेमंत सोरेन ने ईडी को एक खुली चिट्ठी लिखकर चुनौती दी थी।

    रिपोर्ट के आधार पर ईडी ने जांच शुरू की

    ईडी ने जमीन घोटाले की जांच दक्षिणी छोटानागपुर के तत्कालीन आयुक्त नितिन मदन कुलकर्णी की रिपोर्ट के आधार पर शुरू की थी। सेना के कब्जे वाली जमीन मामले की जांच कर आयुक्त ने रिपोर्ट सरकार को सौंपी थी। जांच रिपोर्ट में इस बात का उल्लेख था कि फर्जी नाम-पता के आधार पर सेना की जमीन की खरीद-बिक्री हुई है। रांची नगर निगम ने मामले को लेकर प्राथमिकी दर्ज करायी थी। ईडी ने उसी प्राथमिकी को ईसीआईआर के रूप में दर्ज कर जांच शुरू की थी।

    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleदेवघर : रांची, दुमका और देवघर में करोड़ों रुपये की ठगी का आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे, पिछले पांच साल में नाम बदलकर करोड़ों रुपये की ठगी
    Next Article Aaj Ka Rashifal, 19 August 2023 : कर्क और कुंभ राशिवालों को मिलेंगे नए काम, जानिए कैसा रहेगा अन्‍य राशियों का हाल

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    “6 बेटों को थाना लाओ…” : थाना प्रभारी पर प्रताड़ना का आरोप, एसपी से गुहार

    June 23, 2026
    आदिवासी

    पति खोने का दर्द, परिवार संभालने की जंग; झारखंड की विधवाओं की अनकही कहानी

    June 23, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    दिल्ली जाने की अटकलों पर लगा विराम, शनि शिंगणापुर धाम गए सीएम हेमंत सोरेन

    June 22, 2026
    Latest Posts

    “6 बेटों को थाना लाओ…” : थाना प्रभारी पर प्रताड़ना का आरोप, एसपी से गुहार

    June 23, 2026

    पति खोने का दर्द, परिवार संभालने की जंग; झारखंड की विधवाओं की अनकही कहानी

    June 23, 2026

    दिल्ली जाने की अटकलों पर लगा विराम, शनि शिंगणापुर धाम गए सीएम हेमंत सोरेन

    June 22, 2026

    पूर्व DIG भवेश कुमार ठाकुर का निधन

    June 22, 2026

    झारखंड का काला सच : कोयला माफिया की सुरंगों में दफन जिंदगियां और खोता राजस्व

    June 22, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.